#107RAF में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमांडेंट के मार्गदर्शन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों, जवानों एवं सिविल व्यक्तियों ने योगाभ्यास कर शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं अनुशासन का संदेश दिया।
आज श्री सुरेन्द्र पटवा MLA BJP द्वारा 107 RAF में शहीद स्मारक पर शहीदों को भावपूर्ण श्रृद्धाजंली अर्पित की, जवानों को सम्बोधित करते हुए उनके अदम्य साहस और कर्मठता की प्रशंसा की,देश में शांति व्यवस्था एवं निष्पक्ष चुनाव के साथ-साथ किये जाने वाले सामाजिक कार्यो की सराहना की।
दिनांक 05/06/2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 107 द्रुत कार्य बल द्वारा श्री सुरेन्द्र पटवा, विधायक भोजपुर विधासभा क्षेत्र के साथ मिलकर श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमाण्डेंट 107 द्रुत कार्य बल की अगवाई में 107 द्रुत कार्य बल कैम्प में 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
दि. 01/06/2026 को #107RAF में सि/चा. जेम्स जय राज सी को हव/चा. पद पर उनके परिवारजनों की ऑनलाइन उपस्थिति में श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमांडेंट 107 RAF द्वारा पदोन्नति पर रैंक सेरोमनी कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें पदोन्नति की बधाई दी l
दि. 31.05.2026 को #107RAF में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमांडेंट, 107 RAF ने अधिकारियों एवं जवानों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्त जीवन की शपथ ली गई l
दि. 30/05/2026 को उप.निरी/एमटी दिलीप कुमार सेवानिवृत्ति पर एवं हव/जीडी पवित्रा डेका,हव/जीडी आगे सुहास सुंदर,सि/जीडी सचिन उईके,सि/जीडी(म) लेखराम अरुणा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर सेवा से सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर #107RAF द्वारा उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए विदाई दी गई l
दिनांक 29/05/2026 को #107RAF में सहा. उप निरी./जीडी राम दास प्रसाद को उप.निरी./जीडी पद पर उनके परिवारजनों की ऑनलाइन उपस्थिति में श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमांडेंट 107 RAF द्वारा पदोन्नति पर रैंक सेरोमनी किया गया।
#107RAF के सि/जीडी बिशम्बर सिंह गुर्जर एवं सि/जीडी इंदोरे सुधाकर बालाजी द्वारा दिनांक 18/05/2026 से 20/05/2026 तक समूह केंद्र सीआरपीएफ ग्वालियर में आयोजित अंतर जीसी/बटाo भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया गया I
दिनांक 16/05/2026 को RCWA #107RAF के अंतर्गत 'एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कैंप परिसर में निवासरत महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमांडेंट #107RAF द्वारा उनकी सराहना कर उन्हें पुरस्कृरत किया गया ।
दिनांक 15/05/2026 को श्री जगदीश प्रसाद बलाई कमांडेंट #107RAF के नेतृत्व में डॉ.सोनिला सोनी (CMO,SG) एवं अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ ट्यूबरक्लोसिस (T.B.) से बचाव संबंधी जानकारी कैंप परिसर केआसपास के ग्राम हिनोतिया,बमुलिया डांगी ग्रामों में पैदल जागरूकता रैली निकाल कर दी गई |
आज दिनांक 13/05/2026 को #107 RAF में विश्व ट्यूबरक्लोसिस (T.B.) दिवस के अवसर पर श्रीमती सोनिला सोनी (CMO, SG), 107 RAF द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को T.B. से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव दी गई।
आज दिनांक 11/05/2026 को #107 RAF में सउपनि/जीडी हरिराम काछी को उपनि०/ जीडी पद पर उनके परिवार जनों की ऑनलाइन उपस्थिति में श्री जगदीश प्रसाद बलाई कमांडेंट एवं श्रीमति श्वेता राणा द्वितीय कमान अधिकारी,107 RAF द्वारा पदोन्नति पर रैंक लगाया गया ।
दिनांक 04/0/2026 को #107 RAF में सिपाही/जीडी ए. प्रिन्स बिनु को हव./ जीडी पद पर उनकी पत्नी एवम् उनके परिवार जनो की उपस्थिति में श्रीमति श्वेता राणा द्वितीय कमान अधिकारी, कमांडेंट (AOL) 107 RAF द्वारा पदोन्नति पर रैंक सेरेमनी किया गया ।
दिनांक30/04/2026 को निरी०/जीडी रविन्द्र कुमार शर्मा,निरी०/जीडी ओमप्रकाश,हव/जीडी रवि एवं सि०/जीडी वाकोडे विजेंद्र के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में श्री जगदीश प्रसाद बलाई कमांडेंट #107RAF ने उनका हार्दिक विदाई एवं उनके उत्कृष्ट सेवाकाल का सम्मान करते हुए उनके सुखद जीवन की कामना की |
#107RAF CRPF द्वारा गोद लिए हुए पडोसी गॉंव हिनोतिया में दिनांक 21/04/2026 को जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह में श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमाण्डेंट 107 के साथ अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उपस्थित होकर घरेलू उपयोग की सामग्री एवं रूपये 51000/- नकद राशि कन्या को भेट की।
#107RAF CRPF द्वारा गोद लिए हुए पडोसी गॉंव तरावली में दिनांक 20/04/2026 को जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह में श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमाण्डेंट 107 के साथ अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उपस्थित होकर घरेलू उपयोग की सामग्री एवं रूपये 51000/- नकद राशि कन्या को भेट की।
आज दिनांक 09/04/2026 को शौर्य दिवस के अवसर पर महानिदेशक केरिपुबल द्वारा श्री जगदीश प्रसाद बलाई, कमांडेंट 107 RAF को Best E-Governance RAF Bn for the year 2024-25 की Trophy प्रदान की गयी ।
शौर्य दिवस के पावन अवसर पर #107 RAF में श्रीमति श्वेता राणा द्वितीय कमान अधिकारी, कमांडेंट (AOD) ने शहीद स्मारक पर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी जवानों एवं अधिकारियों ने इस अवसर पर अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित होने का संकल्प लिया|#Valour Day
आज दिनांक 01/04/26 को #107RAF परिसर में PNG का उद्घाटन श्रीमती नीतू डी भट्टाचार्य आई.जी, एम.पी सेक्टर(मुख्य अतिथि) एवं श्री जगदीश प्रसाद बलाई की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अन्य अधिकारीगण एवं जवान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
आज दिनांक 30/03/2026 को निरी./जीडी विनोद कुमार शर्मा एवं उप.निरी/ जीडी सतीश बाबू सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में श्री जगदीश प्रसाद बलई, कमांडेंट #107RAF परिवार ने उनका हार्दिक विदाई एवं उनके उत्कृष्ट सेवाकाल का सम्मान करते हुए उनके सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की गई।