सीजेआई सूर्यकांत की गुड गवर्नेंस !
आज विदेश यात्रा से लौटते ही कोर्ट में की केसेज की सुनवाई, ...और इसके तुरंत बाद कॉलेजियम की बुलाई 2 बैठकें....
#FirstIndiaNews#CJISuryaKant
#Jaipur: निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 4,099 नामांकन पत्र दाखिल
जिले के सभी 19 निकायों में कुल 4,884 नामांकन पत्र हुए दाखिल, जिले में कुल 4,238 अभ्यर्थियों ने किये नामांकन दाखिल....
#RajasthanWithFirstIndia#JaipurNews@DineshKasana15
#Jodhpur: मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव परिणाम घोषित,रविंद्र सिंह राणावत बने नए अध्यक्ष
रविंद्र सिंह राणावत ने पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा को चुनावी मुकाबले में दी शिकस्त, सभा भवन के बाहर उमड़ी समर्थकों की भीड़, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों से गूंजा परिसर, समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जताई खुशी, नए नेतृत्व की घोषणा से कार्यकर्ताओं और समाज के युवाओं में उत्साह की लहर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविंद्र सिंह राणावत को अध्यक्ष बनने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-"राणावत का नेतृत्व समाज की एकता और संस्कारों को करेगा सशक्त", उधर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत ने सभी मतदाताओं का जताया धन्यवाद, कहा-"30 सालों से समाज के सुख-दुख और सेवा में निरंतर रहा हूं समर्पित, समाज की निरंतर प्रगति और विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता"
#RajasthanWithFirstIndia @JodhpurDm
#Jaipur: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में हलचल
जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी का नाम जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए आगे, जस्टिस भाटी के नाम....
#RajasthanWithFirstIndia@vyaskamalkant
#Jaipur: राजस्थान हाईकोर्ट के नए सीजे होंगे जस्टिस संजय के अग्रवाल
सीजेआई सूर्यकांत ने विदेश से लौटते ही की कॉलेजियम की बैठक, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के अग्रवाल को सीजे बनाए जाने की अनुशंषा, राजस्थान हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की केंद्र सरकार से की अनुशंषा, 15 जुलाई 1965 को रतनपुर में वीरेंद्र और चमेली अग्रवाल के परिवार में हुआ जस्टिस अग्रवाल का जन्म, रतनपुर से स्कूली शिक्षा के बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से BSC और LLB की डिग्री की हासिल, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से LLM की पढ़ाई पूरी की, 3 जनवरी 1989 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत होकर बिलासपुर से शुरू किया न्यायिक अभ्यास, सिविल और संवैधानिक कानून में रही विशेष विशेषज्ञता, कई प्रमुख संस्थानों का किया प्रतिनिधित्व, BCCI,बार काउंसिल ऑफ इंडिया, SBI,BPCL,इंडियन ऑयल और सेल समेत कई संस्थानों के रहे अधिवक्ता, 1 मार्च 2002 से 29 फरवरी 2004 तक रहे छत्तीसगढ़ के डिप्टी एडवोकेट जनरल, 25 जून 2012 से सितंबर 2013 तक छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल के रूप में संभाली जिम्मेदारी, 16 सितंबर 2013 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में हुए नियुक्त, 8 मार्च 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में ली जस्टिस संजय के अग्रवाल ने शपथ, अब राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ
#RajasthanWithFirstIndia @vyaskamalkant
#Sawaimadhopur: संवाददाता संदीप गोयल की रिपोर्ट
नगर निकाय चुनावों की सियासी गपशप !, गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनावों में चर्चाओं में मामा-भांजे की जोड़ी , दवा दारू की जोड़ी के रूप में भी चर्चित है यह मामा-भांजे की जोड़ी , कांग्रेस पार्टी की ओर से निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए हैं मामा-भांजे , अलग-अलग वार्डों से टिकट पाने के बाद साथ-साथ पहुंचे थे नामांकन दाखिल करने, मामा हैं उम्र में बड़े लेकिन पहली बार आजमा रहे भाग्य, वहीं, भांजे पूर्व में कई बार कर चुके हैं नगर निकाय में प्रतिनिधित्व, निकाय चुनाव ही नहीं, वैसे भी अक्सर चर्चाओं में रहती मामा-भांजे की जोड़ी, मामा जुड़े है दारू के कारोबार से तो भांजे का है दवा व्यवसाय
#RajasthanWithFirstIndia #SawaimadhopurNews
#Didwana: कुचामन के बहुचर्चित रमेश रुलानिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी
हत्या के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाला राहुल उर्फ मोटा गिरफ्तार, दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर कुचामन लाई पुलिस, एक दिन के रिमांड पर लिया, राहुल और साहिल ने उपलब्ध करवाए थे दो पिस्टल, कारतूस और मैगजीन, हथियार वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के कहने पर उपलब्ध करवाने का आरोप, इन्हीं हथियारों से जिम में रमेश रुलानिया की हत्या का दावा, राहुल का साथी साहिल पहले ही 23 दिसंबर 2025 को हो चुका गिरफ्तार, मुन्नावर फारूकी की बेंगलुरु में रैकी करने का भी पुलिस के सामने आया मामला, हत्या, फायरिंग और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में आरोपी है राहुल, पुलिस रिमांड में हथियार सप्लाई,हत्याकांड की साजिश को लेकर पूछताछ जारी, थानाधिकारी राजेंद्र खदाव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, पुलिस का दावा-पूछताछ में हत्याकांड की साजिश की और कड़ियां सामने आने की संभावना
#RajasthanWithFirstIndia #DidwanaNews
#Bikaner: भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बरसलपुर हाउस में प्रेसवार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर रखी बात, पश्चिमी राजस्थान में कम बारिश के बाद मौजूदा हालात पर जताई चिंता, देवी सिंह भाटी बोले-"किसानों और पशुपालकों की हालत बेहद खराब", राज्य सरकार से जल्द अकाल राहत कार्य शुरू करने की रखी मांग, अकाल की आशंका को देखते हुए तत्काल राहत के कदम उठाने की मांग, सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी भाटी ने उठाए तीखे सवाल, कोलायत के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘कातरा’ कीट से फसलें चौपट होने की कही बात, भाटी बोले-"कातरा कीट के प्रकोप से किसानों को हुआ भारी नुकसान", प्रभावित क्षेत्रों में जल्द गिरदावरी करवाने की मांग, फसल खराबे का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की मांग, पशुपालकों के लिए भी राहत के पर्याप्त इंतजाम करने पर दिया जोर, अकाल,फसल खराबे और किसानों के हालात पर खुलकर बोले देवी सिंह भाटी, आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भी भाटी ने रखी अपनी बात
#RajasthanWithFirstIndia #BikanerNews
#Chittorgarh: सियासी गपशप...!
कुर्सी एक, दावेदार अनेक...!, अंदरखाने सवाल यही, कितने दावेदार आखिर तक मैदान में टिकेंगे, पर्चों का मेला खत्म, अब नाम वापसी बताएगी मुकाबला कितना चटपटा, बड़ी सादड़ी में 25 वार्ड और 134 पर्चे, दावेदारी का बाजार गर्म, आखिरी दिन 87 नामांकन आए तो चुनावी चौपाल का पारा चढ़ गया, एक सीट पर कई निगाहें, अब टिकट और समीकरण दोनों की परीक्षा, समर्थकों संग पहुंचे दावेदारों ने अपनी सियासी ताकत दिखाने में कसर नहीं छोड़ी, अब असली कहानी पर्चों की जांच और नाम वापसी के बाद निकलेगी, 134 पर्चों में कौन पार्टी का मोहरा, कौन अपना दांव
#RajasthanWithFirstIndia #ChittorgarhNews
#Chittorgarh: सियासी गपशप...!
कपासन में 25 वार्ड और 154 दावेदार, कुर्सी की चाहत हुई भरपूर, 172 पर्चों में 40 निर्दलीय उतरे तो भाजपा-कांग्रेस का गणित उलझा, सिंबल बंद लिफाफे में पहुंचे, मगर अधिकृत नामों पर पर्दा बरकरार, टिकट किसकी झोली में गया, इसी इंतजार में दावेदार और समर्थक, पति-पत्नी भी अलग वार्डों से मैदान में, सियासी घराने तैयार, वार्ड 24 से नीलोफर की निर्दलीय एंट्री ने चौपाल में चर्चा बढ़ाई, अंदरखाने नजर उन 40 निर्दलीयों पर, कितने आखिर तक टिकेंगे मैदान में, नाम छिपे हैं मगर गुणा-भाग शुरू, मतदाता भी जोड़ रहे अपना हिसाब
#RajasthanWithFirstIndia #NikayChunav2026
#Chittorgarh: सियासी गपशप...!
कुर्सी एक और सपने अनेक, जीतने वालों में फिर शुरू होगा नया गणित, प्रत्याशी मैदान में आ गए, मगर चेयरमैन की कुर्सी किसके नाम—खेल बाकी, रावतभाटा में भाजपा ने 40 वार्डों में मोहरे उतारकर बिसात सजा दी, सभी वार्डों में प्रत्याशी तय, अब टिकट की दौड़ से मुकाबला वोटों पर, चेयरमैन की कुर्सी अनारक्षित तो पार्षदी से आगे भी कई निगाहें टिकी, पहले वार्ड की जंग जीतनी होगी, फिर चेयरमैन की कुर्सी का रास्ता खुलेगा, 40 चेहरों में कौन बनेगा बोर्ड का तुरुप, इस पर सियासी नजरें तेज, अंदरखाने सवाल यही, टिकट के बाद संगठन कितनी एकजुटता दिखाएगा, विपक्ष की चाल और निर्दलीय दांव भाजपा के समीकरण की असली परीक्षा
#RajasthanWithFirstIndia #NikayChunav2026
#Jaipur: हिंडौन भाजपा में टिकट वितरण से निराशा !
भाजपा नेता अशोक पाठक के समर्थकों को टिकट नहीं मिलने से निराशा , ऐसे में खुद अशोक पाठक ने भी टिकट लेने से....
#RajasthanWithFirstIndia#NikayChunav2026
#Jodhpur: राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी बने जम्मू-कश्मीर HC के मुख्य न्यायाधीश
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान HC का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया....
#RajasthanWithFirstIndia#JodhpurNews
#Dausa: सियाशी गपशप
नामांकन का आखरी दिन, एक दिन में 450 तक नामांकन का रेला, दोनों दलों के टिकट देरी ने करवाई भीड़, पसीने पसीने हो गये प्रत्याशी व समर्थक, कई लोग भिड़ गये अंदर जाने के लिए, लेकिन प्रशासन के आगे नहीं चली किसी की, भाजपा के एक पदाधिकारी का तो वीडियो भी रहा वायरल
#RajasthanWithFirstIndia #NikayChunav2026
#Delhi: राजस्थान हाईकोर्ट के नए सीजे होंगे जस्टिस संजय के अग्रवाल
CJI सूर्यकांत ने विदेश से लौटते ही की कॉलेजियम की बैठक, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को....
#FirstIndiaNews#DelhiNews@vyaskamalkant