#गरीबों_के_मसीहा_को_जन्मदिन_की_बधाई🙏
अद्भुत, अभूतपूर्व, असाधारण नेतृत्व एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सहृदयता और सहिष्णुता के साक्षात हस्ताक्षर, मजबूत शख्सियत, संघर्ष के जीवंत प्रतिमूर्त, सर्वजन बहुजन के सच्चे हमदर्द, धर्मनिरपेक्षता भाईचारा व बंधुत्व के प्रखर पैरोकार, सामा��िक एकता और समरसता के महायोद्धा, सामाजिक न्याय के प्रणेता, जन-जन के महबूब नेता एवं गरीबों के मसीहा परम श्रद्धेय श्री @laluprasadrjd जी के अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
#LaluYadavji #Birthday #RJD
@yadavtejashwi
@RJDforIndia
@TejashwiOffice
@sanjuydv
#Proud_RJDian❣️
#हरा_गमछा❤️
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के द्वारा सरकारी कार्यक्रम के मंच से हरे रंग के बारे में निम्न स्तर की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ये ना सिर्फ़ उनके संवेदनाशून्य व बीमार मानसिकता का परिचायक है बल्कि तिरेंगे का भी अपमान है जिसमे हरा रंग केसरिया व श्वेत रंग के साथ देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है।
हम हर रंग का सम्मान करते हैं और हमें राष्ट्रीय जनता दल के हरे गमछे पर गर्व है!
@yadavtejashwi@TejashwiOffice@RJDforIndia@manojkjhadu@sanjuydv@TeamTejashwi@RJD_BiharState
#पीड़ित_परिवार_के_साथ#राजद#नरपतगंज_विधानसभा
बिहार में बेरोज़गारी चरम पे है। सरकार के पास रोज़गार सृजन के लिए तथा पलायन को रोकने के लिए ना तो कोई ब्लूप्रिंट है, ना कोई विज़न है और ना हीं कोई स्पष्ट नीति! ये अब अभिशाप बनता जा रहा है। शिक्षित होने के बावजूद बिहार में काम धंधा ना होने की वज़ह से चंद पैसे के लिए अपनी जान को दांव पर लगाकर बारूद की ढेर आज बिहार विशेषकर नरपतगंज और सीमांचल के युवा बैठे हैं। इसका साक्षात् प्रमाण मिला जब बीते 14 मई को मध्यप्रदेश के इंदौर के देवास टोंक कला में अवैध तरीक़े से वहाँ के ��रकार के संरक्षण में चल रहे पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत व गोखलापुर पंचायत के 4 युवा मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
लगभग दर्ज़न भर मजदूर अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और इंदौर के अस्पताल में भर्ती हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
राष्ट्रीय जनता दल परिवार की ओर से हम दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते है।
@yadavtejashwi
@RJDforIndia
@manojkjhadu
@sanjuydv
@TeamTejashwi
@RJD_BiharState
@ArariaRjd
#भावपूर्ण_श्रद्धांजलि🙏
बीते गुरुवार को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के देवास टोंक कला में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के 4 युवा मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। दर्जन से ज्यादा मजदूर अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं ���र ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। कुछ अभी भी लापता हैं।
कल मानिकपुर पंचायत के भवानीपुर गाँव पहुँचकर मृतक श्री धीरज पासवान एवं श्री अभिषेक पासवान के परिजनों से मिला तथा राष्ट्रीय जनता दल परिवार की ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वार्ड न. 5 भवानीपुर गाँव के लगभग 14 नौजवान पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। जिसमे से 2 युवक की धमाके में दर्दनाक मौत हो गई। ईश्वर की कृपा से मृतक धीरज पासवान जी के भाई श्री नीरज पासवान एवं 3-4 अन्य युवा धमाके के समय थोड़ी दुरी पर होने की वज़ह से बच गए परन्तु अभी भी कई लोग नाजुक स्थिति में इंदौर अथवा आस पास के अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
वहीँ नरपतगंज प्रखंड के हीं गोखलापुर पंचायत निवासी श्री मनोज पासवान के 18 वर्षीय पुत्र श्री अमन पासवान एवं श्री विजय राम के पुत्र श्री अमर कुमार राम की उसी भयानक हादसे में ह्रदय विद��रक मृत्यु हो गई। अन्य कई गंभीर रूप से इंदौर के अस्पताल में भर्ती हैं।
हमने जिला प्रशासन एवं सम्बद्ध विभाग से बात की तथा तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की। हमने इंदौर और देवास के स्थानीय प्रशासन और नेताओं से भी बात की तब पता लगा कि अवैध तरीक़े से बिना परमिशन के वर्षों से वो फैक्ट्री चलरही थी और इसी साल मार्च 2025 में भी भयानक हादसा हो चुका था लेकिन मामले की लीपापोती कर दी गई।भाजपा के बड़े नेता इस अवैध पटाखा फैक्ट्री के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे। सत्��ा के संरक्षण में ये पटाखा फैक्ट्री बिना किसी वैधता के अभी भी चल रहा था और भाजपा सरकार की इसी लापरवाही ने आज कई लोगों की जान ले ली।
मृतक धीरज पासवान के सगे भाई नीरज पासवान जो उसी फैक्ट्री में काम करते थे उन्होंने बताया कि वे शिक्षित युवा हैं लेकिन बिहार में काम-धंधा व रोजगार ना होने की वजह से ये समझते हुए कि बारूद की फैक्ट्री में कभी भी जान जा सकती है, वे लोग पलायन को मजबूर हुए।
हमारी मांग है कि ���ृतक के परिवार को सरकारी नौकरी मिले तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 15 लाख की आर्थिक सहायता यथाशीघ्र दिया जाए।
हमारे साथ राष्ट्रीय जनता दल के राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ शम्भू यादव, भरगामा प्रखंड के कार्यकारी राजद अध्यक्ष श्री मयंक पासवान, पूर्व पंचायत समिति मो. इब्राहिम जी, राजद नेता श्री विवेक यादव, श्री विवेक कुमार सहित पार्टी के कई नेता व कार्यकर्त्ता साथी मौजूद रहे।
@yadavtejashwi
@TejashwiOffice
@RJDforIndia
@sanjuydv
@manojkjhadu
@OfficeOfSanjay
@TeamTejashwi
@RJD_BiharState
@ArariaRjd
#बचत_का_आह्वान#मोदी_सरकार_की_नाक़ामी
जब 2008 में आए आर्थिक मंदी ( Recession ) की वज़ह से पुरे विश्व की अर्थव्यवस्था तबाह और बर्बाद हो गई थी तब UPA सरकार के समय देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री व महान अर्थशास्त्री श्रद्धेय स्व. मनमोहन सिंह जी के वक़्त भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। उस समय उन्होंने लोगों से ये अपील नहीं की थी कि रोज़मर्रा की जरुरत को नज़रअंदाज़ करें! ये उनका ���द्भुत-अभूतपूर्व नेतृत्व कौशल था जिसे पूरी दुनिया ने सलाम किया।
ज्ञातव्य है कि उक्त UPA सरकार में राष्ट्रीय जनता दल पूरी धमक के साथ शामिल थी और गरीबों के मसीहा परम आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी रेल मंत्री थे। तब उनके असाधारण कार्यकाल में रेलवे को भी रिकॉर्ड मुनाफा हुआ था।
और.. आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों से पेट्रोल -डीज़ल कम ख़र���च करने तथा सोना तथा अन्य जरुरी चीज़े ना खरीदने की सलाह अथवा आह्वान करते हैं। जबकि सच्चाई ये है इसके लिए वही जिम्मेदार हैं जब नोटबंदी व जीएसटी जैसे तुगलकी फ़रमान बिना किसी सलाह मशविरा के उन्होंने लिया था।
@yadavtejashwi
@TejashwiOffice
@RJDforIndia
@sanjuydv
#तेजस्वी_जी_हैं_तो_ताक़त_है❣️
बिहार व देश की राजनीति के बेहद लोकप्रिय एवं ख़ूबसूरत युवा राजनैतिक भविष्य, संघर्ष के पर्याय, शालीनता, विनम्रता व शुचिता की राजनीति के प्रतीक, छात्रों-नौजवानों के दिल की धड़कन, बिहार के अद्भुत, अभूतपूर्व पूर्व उपमुख्यम��त्री एवं बिहार के भावी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री @yadavtejashwi जी ने बिहार की राजनीति का नैरेटिव चेंज कर दिया है। धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति के दौर में भी उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पलायन जैसे संज़ीदा मुद्दे को प्राथमिकता दी। महागठबंधन सरकार में जो भी मौके मिले उसे अल्प समय में भी उन्होंने बेहतरीन व प्रभावी तरीक़े से अंजाम दिया। यही कारण है कि आज उनको नौकरीदाता, रोज़गार सृजनकर्ता, नियुक्ति���ाता जैसे पर्यायवाची शब्दों से नवाज़ा जाता है। लोगों को जल्द एहसास होने लगा है कि 2025 के चुनाव में उनसे बड़ी चूक हुई है।
परिवारवाद पे भाषण देने वाले लोगों की भी पोल खुल गई है। ऐसे लोग कम्बल ओढ़ के घी पीने का काम करते हैं। बिना संघर्ष किए, बिना विधायक का चुनाव लड़े आज सीधे मंत्री बनाए जा रहे हैं। इनमे से कोई ऐसा नहीं है जो तेजस्वी जी के संघर्ष का 5% भी हो!
तेजस्वी जी ने क्रिकेट के मैदान में भी शानदार प्रदर्शन किया। राजनीति में भी आए तो सीधा मंत्री पद की शपथ नहीं ली बल्कि युवा राजद में पहले संगठन का कार्य किया, संघर्ष किया, पुरे बिहार में घूमे, आम जनता द्वारा चुने गए विधायक बने फ़िर मंत्री बने। जिस विभाग में मौका मिला उसमें शानदार प्रदर्शन रहा।
हमें अपने नेता पे गर्व है। हमें फ़क्र है कि उनके नेतृत्व में हमें कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अपना सर्वस्व झोंक देंगे लेकिन कभी अपने नेता को निराश नहीं करेंगे। बिहार का मुख्यमंत्री बना कर हीं दम लेंगे।
@RJDforIndia
@TejashwiOffice
@TeamTejashwi
@sanjuydv
@manojkjhadu
@DigitalTeam_RJD
@RJD_BiharState
#RJD_ह्रदय_विजय_अभियान#नरपतगंज
नरपतगंज विधानसभा के हर घर के हर सदस्य के ह्रदय को जीतने का हम प्रयास कर रहे हैं। हर जाति,धर्म, वर्ग व समुदाय के सदस्य हमारे परिवार की भांति हैं और हम उनके सेवक❣️
चुनाव के दरम्यान् अल्प समय की वज़ह से नरपतगंज व भरगामा प्रखंड के सभी 42 पंचायत के हर घर तक हम दस्तक नहीं दे पाए थे फ़िर भी लोगों ने लालटेन छाप को लगभग 1 लाख वोट दिया। महान मतदाता का हमेशा कर्ज़दार रहूँगा। हम राजद के सिपाही अब हर घर और हर दिल को जीतेंगे और पार्टी के उम्मीदवार को सदन पहुंचाएंगे। जो कमियाँ रह गई थीं उसे ईमानदारी से दूर करने की कोशिश करेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा, ग��ीबों के मसीहा, सामाजिक न्याय, समरसता व धर्मनिरपेक्षता के महायोद्धा परम श्रद्धेय श्री लालू प्रसाद यादव जी, छात्रों व नौजवानों की सबसे प्रख़र आवाज़, बिहार के ख़ूबसूरत वर्तमान व भविष्य परम आदरणीय श्री @yadavtejashwi जी के संदेश को घर घर हम पहुंचाएंगे।
~वीडियो महादलित टोला, रेवाही पंचायत, नरपतगंज की है!
@RJDforIndia
@TejashwiOffice
@TeamTejashwi
@manojkjhadu
@sanjuydv
@RJD_BiharState
https://t.co/gKBCuYg5HC
#Proud_RJDian❤️
कल रात्रि में मानिकपुर पंचायत, नरपतगंज के एक शादी समारोह से लौटते वक़्त रास्ते में हरदिल ��ज़ीज युवा साथियों ने गाड़ी रोककर RJD के गाने पर हमें थिरकने पर मज़बूर कर दिया।
आदरणीय लालूजी-तेजस्वीजी के लिए बेशुमार मुहब्बत एवं लालटेन छाप के लिए दीवानगी इस कदर है कि हम जैसे सामान्य श्रेणी के कार्यकर्त्ता को भी लोगों का असीम स्नेह प्राप्त होता है!
@yadavtejashwi
@TejashwiOffice
@RJDforIndia
@sanjuydv
कल रात्रि तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला अंतर्गत मेट्टुपालयम विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय और मानव विकास के चैंपियन, तमिलनाडु के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री एमके स्टालिन साहब के साथ विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
#TejashwiYadav#india#SocialJustice
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम' की नैतिक ढाल लेकर पूर्व में पारित महिला आरक्षण बिल को लागू किए बिना उसमे�� संशोधन तथा परिसीमन के बहाने संविधान और संघीय ढांचे को कमजोर करने के उद्देश्य से आहुत “विशेष संसद सत्र” से पहले INDIA गठबंधन की सर्वदलीय बैठक में शामिल हुआ।
हम महिला आरक्षण के पक्षधर है। महिलाओं की आधी आबादी को 33% नहीं बल्कि 50% आरक्षण देना चाहिए लेकिन इस आरक्षण के अंदर SC/ST और OBC की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण होना चाहिए यानि आरक्षित वर्गों की महिलाओं के लिए भी सीटें अनिवार्य रूप से आरक्षित होनी चाहिए।
#india #TejashwiYadav #RJD #Bihar
#ExcellentSpeechSir🙏
कल देर शाम तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला अंतर्गत मेट्टुपालयम विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय और मानव विकास के चैंपियन, तमिलनाडु के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @mkstalin सर के साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार विधानसभा में माननीय नेता प्रतिपक्ष, राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हम जैसे हजारों-लाखों युवाओं के प्रेरणाश्रोत परम आदरणीय श्री @yadavtejashwi जी ने विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण से उन्होंने सबों का दिल जीत लिया।
@RJDforIndia@TejashwiOffice@sanjuydv@manojkjhadu@TeamTejashwi
#TejashwiYadav #india #SocialJustice
#मुहब्बत_हीं_मज़हब❤️
इस वक़्त देश में महज़ व्यक्ति विशेष के दरम्यान् लड़ाई नहीं है, बल्कि असली लड़ाई विचारधारा की है..!
एक तरफ़ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की विचारधारा है तो दूसरी तरफ़ उनके क़ातिल की विचारधारा है।
"हम कहते हैं भूल के नफ़रत प्यार की बात करो,
तो वो कहते हैं कि सिर्फ़ मंदिर-मस्जिद याद करो!"
@RJDforIndia
#बाबा_साहब_डॉ_भीमराव_अम्बेडकर_अमर_रहें🙏
राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला राजद कार्यालय, अररिया में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती जिलाध्यक्ष श्री अविनाश आंनद की अध्यक्षता में मनाई गई।
आज के जयंती कार्यक्रम में मीडिया से ���ात करते हुए बाबा साहब के प्रति मेरा श्रद्धापूर्ण संक्षिप्त विचार..!
#जय_भीम #जय_राजद
@yadavtejashwi
@TejashwiOffice
@RJDforIndia
#राजद_द्वारा_परिजनों_के_प्रति#गहरी_संवेदना
बीते 9 अप्रैल की सुबह हमारे अररिया जिले के फॉरबिसगंज में सुभाष चौक के पास स्थित मार्केटिंग यार्ड में दिल दहला देने घटना घटित हुई, जिसमे पहले एक व्यक्ति मो. नबी हसन का सिर धर से अलग कर नृशंस हत्या की गई फ़िर रवि चौहान नाम के हत्यारे की आक्रोशित भीड़ द्वारा मौके पर हीं हत्या कर दी गई। इस दोहरे मर्डर कांड से ना सिर्फ़ फॉरबिसगंज बल्कि प्रदेश और देश तक के लोग स्तब्ध रह गए। समाज कितना संवेदनाशून्य हो गया है कि लोग हत्या के वक़्त की वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया।
आज राष्ट्रीय जनता दल, अररिया की ओर से हमने नबी हसन साहब के अमौना, बथनाहा स्थित घर पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाक़ात की तथा राजद पर��वार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। फ़िर हम रवि चौहान जी के सुल्तान पोखर, फॉरबिसगंज स्थित घर पहुंचे तथा उनके बड़े भाई श्री पप्पू चौहान जी से मिलकर उनको पार्टी की ओर से सांत्वना प्रदान की।
राष्ट्रीय जनता दल, अररिया परिवार की ओर से हमने 15000-15000 रूपये की राशि आर्थिक सहयोग के तौर पर दोनों मृतकों के परिजन को सौंपी! हमने उन्हें भरोसा दिलाया की हम लालू जी, तेजस्वी जी के सिप��ही उनके मुश्किल वक़्त में मज़बूती से साथ खड़े हैं।
इस मौके पर रानीगंज के राजद विधायक श्री अविनाश मंगलम, जिलाध्यक्ष श्री अविनाश आनंद, प्रदेश पदाधिकारी श्री आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता श्री अरुण यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री अमित पुर्वे, फॉरबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रदीप मंडल, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष श्री धनंजय यादव, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष श्री चन्दन सिंह, श्री इंद्रानन���द सिंह, श्री सौरभ राणा, बाबुल इनायत, मो. शहज़ाद हुसैन एवं अन्य पार्टी के साथी मौजूद साथ थे।
नोट :- सूखा नशा स्मैक, गांजा, सनफिक्स, कोरेक्स और ना जाने क्या क्या.. इस दोहरी हत्याकांड का तथा समाज में लगातर हो रहे संगीन अपराध की मूल वज़ह है। इसे राष्ट्रीय समस्या समझकर हमें प्राथमिकता देनी होगी वरना नई पीढ़ी बर्बादी और तबाही के मुहाने ��े खड़ी है!
@yadavtejashwi
@TejashwiOffice
@RJDforIndia
@manojkjhadu
@sanjuydv
@ArariaRjd
@RJD_BiharState
@ArariaRjd के जिलाध्यक्ष नरपतगंज विधान सभा के भावी विधायक खाब्दह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री @ManishYadavRJD जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शु���कामनाऐ ईश्वर से आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।🎂❤️ @yadavtejashwi @RJDforIndia @sanjuydv