This is Official Twitter handle of 31Bn PAC Rudrapur Uttarakhand. Mitrata, seva, suraksha is our main motto. We are 1 of the best trng centres in Armed forces.
31वीं वाहिनी पीएसी के ए दल से चारधाम यात्रा में ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल दिगंबर सिंह द्वारा दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सहायता कर मानवता का परिचय दिया।श्रद्धालुओ द्वारा आभार प्रकट करते हुए उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया।
31वी वाहिनी पीएसी से चारधाम यात्रा में ड्यूटीरत ए दल के हेड कांस्टेबल पवन कुमार द्वारा श्रद्धालु का पैसे और एटीएम ढूँढ कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया तथा कां0 पंकज शाही और कां0 रवि कुमार महिला श्रद्धालु और उनके नाती जो सकुशल उनके परिजन���ं से मिलवाया परिजनों द्वारा आभार जताया।
श्री तपेश कुमार चंद, सहायक सेना���ायक 31वी वाहिनी पीएसी का स्थानान्तरण जनपद पौड़ी गढ़वाल होने के फलस्वरूप श्री देवेन्द्र पींचा (IPS) सेनानायक, 31वी वाहिनी पीएसी व वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई प्रदान की गई।
श्री देवेन्द्र पींचा (IPS), सेनानायक, 31वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर द्वारा दिनांक 15-05-2026 को वाहिनी मुख्यालय में मासिक सम्मेलन/गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सभी दलनायकों ने अपने-अपने दलों की कार्यकुशलता, उपलब्धियों एवं प्रगति से सेनानायक महोदय को अवगत कराया।
🏅श्री देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी द्वारा वाहिनी के 11 कार्मिको को दिनांक 15-05-2026 को मास���क सम्मेलन में सम्मानित किया| कांस्टेबल 617 मनोज सिंह राणा को Employee Of The Month चुना गया व सराहनीय कार्य करने वाले 10 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आज दिनांक 15, अप्रैल 2026 को श्री देवेन्द्र पींचा (IPS) सेनानायक 31वी वाहिन��� पीएसी द्वाराशुक्रवार (साप्ताहिक परेड) की सलामी ली गयी।
परेड के दौरान महोदय शारीरिक दक्षता को सुदृढ़ किये जाने हेतु समस्त अधि0/ कर्म0 व रिक्रूट आरक्षियों के साथ दौड लगाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।
दिनांक- 14.05.2026 को श्री देवेंद्र पींचा, सेनानायक महोदय द्वारा बी दल लोक भवन नैनीताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी दलनायक से ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की एवं जवानों के रहने की व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
31वीं वाहिनी पीएसी प्रशिक्षण केन्द्र में प्रचलित 09 माह के रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान दिनांक 12-05-2026 को श्री देवेंद्र पींचा, आईपीएस, सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन और तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ विधिक (Law) के संबंध में जानकारी प्रदान की।
दिनांक 12-05-2026 को टनकपुर क्षेत्रांतर्गत शारदा घाट पर नदी में स्नान करते समय एक युवती के अचानक नदी में डूबने पर 31वी वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत ई दल से ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों हे०काo कपूर राणा, का० दी��� चंद्र, का० मनोज राणा, का० नीरज बोरा द���वारा सफल रेस्क्यू कर बचा लिया गया।
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराकर दलों के वाहिनी आगमन पर श्री देवेंद्र पींचा, सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें चुनाव ड्यूटी को सकुशल संपन्न कराने में समस्त कार्मिकों द्वारा दिए गये योगदान की सराहना की
सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी इसी उद्देश्य के साथ आज दिनांक 08-05-2026 को 31वी वाहिनी पीएसी परिसर में श्री देवेन्द्र पींचा, ��ईपीएस, सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी के सौजन्य से प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
दिनांक 08-05-2026 (शुक्रवार) को साप्ताहिक परेड के अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा परेड की सलामी ली।
पर��ड का शुभारम्भदौड़ के साथ किया गया, जिसमें महोदय स्वयं व परेड में उपस्थित वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं रिक्रूट कांस्टेबल उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
दिनांक 02-05-2026 को समय लगभग 1630 बजे टनकपुर क्षेत्रांतर्गत शारदा स्नान घाट पर स्नान करते हुए दो बहने तेज बहाव में आ गयी जिसे सकुशल 31वी वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत ई दल के ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों द्वारा सकुशल रेस्क्यू कर बचा लिया गया।
आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को श्री देवेन्द्र पींचा(IPS), सेनानायक, 31 वी वाहिनी पीएसी के निर्देशानुसार अधिवर्षता/ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों 👮♂️ म०का० गीता मेहरा, अनुचर संजय सिंह बिष्ट, अनुचर बलबीर सिंह
को भावभीनी विदाई दी गई।
#विदाईसमारोह#PoliceFamily#Retirement
दिनांक 29-4-2026 को प0 बंगाल विधान सभा द्वितीय चरण मतदान में विभिन्न बूथों पर 31वी वाहिनी पीएसी से ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा निष्ठा व सजगता के साथ निर्वहन किया जा रहा है ड्यूटी के साथ बुजुर्ग/असहाय व्यक्तियों की बूथों तक पहुंचाने मे��� मदद कर मानवता का परिचय दिया
*श्री देवेन्द्र पींचा , सेनानायक 31पीएसी* के मार्गदर्शन में 31वी वाहिनी परिसर में 28 अप्रैल 2026 को कृष्णा हॉस्पिटल रूद्रपुर के अनुभवी/प्रख्यात चिकित्सको एवं उनक��� टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया।
श्री देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी द्वारा वाहिनी के 09 कार्मिको को दिनांक 28-04-2026 को मासिक सम्मेलन के दौरान का0 491 राजकुमार राणा को Employee of the Month व प्रभावी पुलिसिंग, गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले 08 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया
श्री देवेन्द्र पींचा (IPS), सेनानायक, 31वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर द्वारा आज दिनांक 28-04-2026 को वाहिनी मुख्यालय म��ं मासिक सम्मेलन/गोष्ठी का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्क एवं सजग रहकर कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया ।
दिनांक 27-04-2026 को श्री मिथिलेश सिंह उपसेनानायक महोदय द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में व्यवस्थापित 31 वी वाहिनी पीएसी के बी दल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्मिकों को आगामी द्वितीय चरण चुनाव ड्यूटी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया
📌श्री देवेन्द्र पींचा (IPS), सेनानायक महोदय द्वारा 09 माह के आधारभूत प्रशिक्षण हेतु आये रिक्रूट आरक्षियों के साथ गोष्ठी ली तथा रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस परिवार का हिस्सा बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए पूर्ण अनुशासन, लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।