@JaikyYadav16 Jaiky beta harr jagah g nhi marwate h Gagan Pratap taking 6 hrs long classes and this man in the right just doing controversies uses students for own reach to sm
जब इतने सारे लोग इकट्ठे हो रहे है और ये आवाज उठा रहे है कि #uplekhppal में गड़बड़िया है
तो क्या सरकार को संज्ञान लेकर इस पर कोई जाँच नही��� करनी चाहिए कोई कार्यवाही नहीं करनी चाहिए ?
@a_g_n_i_a_y_u Kaise jameen ashman ka farq hota h samjhaiye thoda maths ka teacher math hi padhayega whi paper me aaye sawal lagwayega chahe free padhaye ya paid farq itna h ki paid me wo live aakar chapterwise structure se padhate h jo ki mostly teacher apne purane bstches upload kiye h
प्रयागराज में छात्रों और युवाओं की आवाज़ उठाने वाले कोचिंग संस्थानों — क्लाइमैक्स, टारगेट विद रवि तिवारी और एग्जामपुर — को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, संस्थानों के बाहर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है।
सवाल यह है कि क्या युवाओं के भविष्य की बात करना अब अपराध बन गया है, क्या छात्रों के हक की आवाज़ उठाने वालों को दबाकर शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
जो लोग देश को "विश्व गुरु" बनाने का दावा करते हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि विश्व गुरु बनने का रास्ता शिक्षा के मंदिरों पर ताले लगाने से होकर जाता है या शिक्षा को मजबूत करने से,
युवाओं की मांगों का जवाब संवाद से दिया जाना चाहिए, द��न से नहीं। आवाज़ों को बंद करने से समस्याएँ खत्म नहीं होतीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति अविश्वास और बढ़ता है।
याद रखिए, जब छात्र अपने भविष्य के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएँ, तो सवाल छात्रों पर नहीं, व्यवस्था पर उठते हैं।
क्योंकि किताबों से डरने वाली व्यवस्था कभी ज्ञान का नेतृत्व नहीं कर सकती।
#indianmedia #youtubeteachers #students
Sir maafi chahungi, aap umar me bohot bade hain mujhse, par aapko bilkul sharam nahi aati? Matlab thodi toh aati hi hogi!
Paper pe paper leak ho rahe hain, laakhon baccho ki zindagi barbaad ho rahi hai. Aur aap sarkar ko sawal poochne ki jagah, ek bacche ke peeche padd gaye, wo bhi jhoot ke basis pe!
Lucknow:
🔴लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर चाटुकारों को मिला मसाला
🔴भर्ती परीक्षा में मिला मलाई खाने का मौका
🔴चाटने की लिस्ट में ऊपर रहने की लगी होड़
🔴सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का पुरस्कार पाने की जगी उम्मीद
UP लेखपाल पेपर वाले साथियों 👏
सरकार द्वारा नया आदेश आ चुका है जिसमें यह बताया जा रहा है कि लेखपाल मुख्य परीक्षा के संबंध में सत्य और भ्रामक सूचना फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेश दिया जा चुका है 🫢
जो ट्विटर पर कैंपेन ���ला रहे हैं उसके विरुद्ध सबके जांच के आदेश और मुकदमा दर्ज करने के आदेश आ चुके हैं🤔
वैसे हम लोग केवल लेखपाल भर्ती परीक्षा की जांच करवाने के लिए मुद्दा उठा रहे थे ताकि वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई पता चल सके 👏✅
क्या सरकार अपनी नागरिकों के लिए निष्पक्ष भर्ती के लिए एक जांच तक नहीं करवा सकती?
इस तरह तो लाखों छात्रों और लोगों ने ट्विटर पर कैंपेन चलाया है तो इसका मतलब क्या सभी पर मुकदमा दर्ज कि��ा जाएगा ❓
नीचे के पोस्ट पढ़े और अपनी राय जरूर कमेंट करें?
#लेखपाल_पेपर_लीक #लेखपाल_भर्ती #lekhpalधांधली
#Lekhpal_Exam_Investigation
सेवा में,
माननीय अध्यक्ष महोदय,
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
विषय: राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02/2025 के संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित विसंगतियों, दावों एवं आशंकाओं की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय समीक्षा/जांच कराने के संबंध में सादर प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि सभी यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा के मुख्य परीक्षा में सम्मिलित अत्यंत अनुशासित एवं ईमानदार अभ्यर्थी इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान दिनांक 21 मई 2026 को आयोजित हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा के उपरांत सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों पर उत्पन्न हुई असमंजस की स्थिति तथा परीक्षा की शुचिता को लेकर व्यक्त की जा रही विभिन्न आशंकाओं की ओर अत्यंत आदरपूर्वक आकर्षित करना च���हते हैं।
प्रतियोगी परीक्षा के संपन्न होने के बाद से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे X/ट्विटर, टेलीग्राम, व्हाट्सएप) पर स्क्रीनशॉट और वीडियो के कथित रूप से प्रसारित होने के दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, विभिन्न सूत्रों द्वारा कुछ परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियों और अनुचित साधनों के अनधिकृत उपयोग की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।
वर्तमान में व्याप्त इस अनिश्चितता और असमंजस की स्थिति ने विगत कई वर्षों से दिन-रात पूर्ण निष्ठा के साथ मेहनत कर रहे लाखों योग्य व परिश��रमी अभ्यर्थियों को गहरे मानसिक तनाव और भारी निराशा में धकेल दिया है। हम भली-भांति समझते हैं कि कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक अफवाहें भी फैलाई जाती हैं, परंतु यदि इन खबरों व दावों में रत्ती भर भी सत्यता अंश है, तो यह प्रदेश के कर्मठ युवाओं के भविष्य और स्वयं आयोग की स्थापित शुचिता, निष्पक्षता, साख व पारदर्शिता के सिद्धांतों के सर्वथा वि��रीत है।
अतः अभ्यर्थियों के व्यापक हित, प्रदेश के युवाओं के भरोसे और परीक्षा की पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु हम निम्नलिखित न्यायसंगत एवं वैधानिक मांगें आपके समक्ष सहानुभूतिपूर्वक विचारार्थ प्रस्तुत करते हैं:
हमारी प्रमुख मांगें:
उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच (STF Inquiry): परीक्षा प्रक्रिया के संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित इन कथित विसंगतियों, स्क्रीनशॉट और दावों की सत्यता की परख करने हेतु इसकी जांच किसी स्वतंत्र उच्च स्तरीय तकनीकी एजेंसी अथवा STF को सौंपी जाए, ताकि पूरी निष्पक्षता के साथ वास्तविक स्थिति और सत्य सामने आ सके।
साइबर एवं फॉरेंसिक टाइमस्टैम्प जांच: सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए कथित प्रश्नपत्रों और चैट के टाइमस्टैम्प (Timestamp) की गहन साइबर व फॉरेंसिक जांच कराई जाए, जिससे यह पूरी तरह प्रमाणित हो सके कि ये सामग्रियां परीक्षा अवधि के दौरान की हैं अथवा ��रीक्षा संपन्न होने के पश्चात भ्रम फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित की गई हैं।
संदिग्ध परीक्षा केंद्रों की स��ीक्षा: जिन परीक्षा केंद्रों के संबंध में अभ्यर्थियों अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई विसंगति या संदिग्ध गतिविधि की शिकायत प्राप्त हुई हो, वहां की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की सूक्ष्मता से जांच की जाए। यदि कहीं भी कोई संलिप्तता पाई जाती है, तो दोषी तत्वों व अनुचित लाभ लेने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
समयबद्ध एवं पारदर्शी आख्या (Report): लाखों अभ्यर्थियों के मन से असमंजस और अविश्वास के वातावरण को दूर करने हेतु इस संपूर्ण समीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाए तथा एक निश्चित समय-सीमा (जैसे 15 या 30 दिन) के भीतर इसकी आधिकारिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट की जाए।
वैधानिक निर्णय एवं पुनः परीक्षा का विकल्प: यदि उच्च स्तरीय जांच में प्राथमिक स्तर पर भी किसी भी प्रकार का व्यापक नियम-उलंघन, गोपनीयता भंग होना अथवा शुचिता प्रभावित होना प्रमाणित होता है, तो समस्त योग्य अभ्यर्थियों के साथ पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस ��रीक्षा को वैधानिक रूप से निरस्त (Cancel) किया जाए, तथा बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक भार (शुल्क) के पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी और अभेद्य तरीके से पुनः परीक्षा (Re-exam) आयोजित की जाए।
महोदय, UPSSSC हमेशा से प्रदेश के युवाओं के भविष्य, उनकी प्रतिभा और पारदर्शी चयन प्रक्रियाओं के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, कटिबद्ध व न्यायप्रिय रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि आप लाखों युवाओं के त्याग, तपस्या और ईमानदारी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे तथा इस अत्यंत संवेदनशील मामले में त्वरित, निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय लेकर युवाओं का व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
समस्त लेखपाल मुख्य परीक्षा के प्रभावित, अनुशासित एवं न्यायप्रिय अभ्यर्थियों की तरफ से..🙏
#Lekhpal_Exam_Investigation
पेपर लीक नहीं, लाखों युवाओं के भविष्य की चोरी है।
आज आवाज़ उठाइए, ताकि कल किसी और छात्र की मेहनत बर्बाद न हो।
📅 25 May 2026 | ⏰ 11:00 AM
#Lekhpal_Exam_Investigation
हर बार पहले “अफवाह” कहा जाता है,
फिर समय सच्चाई सामने ला देता है।
VDO, RO/ARO, NEET…
युवा अब सवाल पूछ रहे हैं तो गलत क्या है?
निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और मेहनत पर भरोसा बचा रहे।
#Lekhpal_Exam_Investigation#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK