आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।
समस्त देशवासियों को शक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं मंगलमयी शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि ��वं खुशहाली का वास हो। जगत जननी माँ भगवती सभी का कल्याण करें। जय माता दी।
सत्य सनातन धर्म की जय हो।
भारत के संविधान, लोकतंत्र और उसकी आवाज़ की रक्षा हर भारतीय की ज़िम्मेदारी है - और ये Process शुरू हो चुका है।
हिंदुस्तान की जनता को न्याय दिलाने का Process
लोकतंत्र में भरोसा वापस लाने का Process
देशद्रोहियों को सज़ा दिलाने का Process
और अब ये रुकने वाला नहीं है।
मैं आज बालाघाट आ रहा हूं।
उन आदिवासी परिवारों से मिलने, जिन्होंने बीमारी और BJP सरकार की उ���ेक्षा के कारण अपने मासूम बच्चों को खोया है। उनके साथ वक्त बिताकर उन्हें बताना चाहता हूं कि इस दुख में वो अकेले नहीं हैं - मैं उनके साथ हूं।
कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था। परियोजना के कारण आज उनके गांव डूब रहे हैं, मगर सरकार से उन्हें न पुनर्वास मिला न मुआवज़ा - मिला है तो प्रताड़ना, सरकारी दमन और हिंसा।
इंदौर में ‘छात्रों की गूँज’ के दौरान भी आदिवासी छात्रों ने बताया - स्कूल नहीं हैं, कॉलेज बदहाल हैं, हॉस्टल और खाना नर्क जैसा, परीक्षाओं में धांधली और उनके आरक्षण के अधिकार से खिलवाड़ हो रहा है।
मध्यप्रदेश के आदिवासियों की ये तकलीफें BJP-RSS की उस सोच का हिस्सा हैं जो उन्हें भारत के पहले मालिक नहीं, वनवासी मानती है। जल, जंगल, जमीन के साथ शिक्षा, रोजगार और सम्मान भी छीन लेना चाहती है और अहंकार में वो कुछ सुनना नहीं चाहती।
आदिवासी भाई-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि मैं आपके साथ हर संघर्ष में खड़ा हूं - आपकी आवाज़ बुलंद करना मेरी ज़िम्मेदारी है और मैं इस बहरी सरकार को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा।
रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी - ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।
सरकार चाहे इसे “नॉर्मल” बताए, लेकिन हकीकत ये है:
• उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे
• MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी
• रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम बढ़ेंगे
• FII का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाज़ार पर दबाव बढ़ेगा
यानी, हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। और यह सिर्फ वक्त की बात है - चुनाव के बाद पेट्रोल, डीज़ल, LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी।
मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति - सिर्फ बयानबाज़ी है। सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है - सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।
Champions once again! 🇮🇳
A magnificent victory for our Men in Blue with a special mention to Sanju Samson and Jaspreet Bumrah for their remarkable performance throughout the tournament.
Congratulations to Team India on retaining the trophy at home and giving the nation yet another unforgettable moment to celebrate.
28 फरवरी : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी के जन्म दिवस पर विशेष लेख।
------------------
राजनीति के पुरोधा दिग्विजय सिंह जी, जमीनी संघर्ष और जन सेवा के पर्याय हैं।
मध्यप्रदेश की ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में उन विरले नेताओं के नामों को उंगलियों पर गिना जा सकता है जिनका जुड़ाव सीधे जमीन और आम कार्यकर्ताओं से है। इस फेहरिस्त में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे जितने कद का��ी से मजबूत हैं उतने ही बौद्धिक रूप से ज़हीन और सुलझे हुए राजनेता हैं। उनकी विलक्षण स्मरण शक्ति का तो पूरा देश कायल है। दशकों पुराने मिलने वालों को नाम से पुकारना उनकी विशिष्ट पहचान है।
दिग्विजय सिंह जी ने संपन्न व राजसी पृष्ठभूमि होने के बावजूद वैभव के स्थान पर संघर्ष को प्राथमिकता दी। उनकी राजनीति विशुद्ध जमीनी और जन सेवा को समर्पित रहती है। इसीलिए तो उन्हें जमीनी राजनीति का पुरोधा कहा जाता है। उन्होंने सत्ता और संगठन में संगठन को सर्वोपरि रखा। दिग्विजय सिंह जी ने संगठन के कार्यों में उनकी रुचि से जुड़ा एक बड़ा रोचक वाक्या सुनाया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी जी ने पूरे देश में सक्रिय युवा नेतृत्व की खोज के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया था जिसकी जिम्मेदारी तरुण गोगोई जी को दी गई थी। जिसमें देश भर से युवाओं का चयन किया गया ��नमें से एक वे भी थे। वे बताते हैं कि उस वक्त उनका इंटरव्यू राजीव गांधी जी ने स्वयं लिया था। राजीव जी ने इंटरव्यू के दौरान दिग्विजय सिंह जी से पूछा कि "आप क्या करना चाहते हो तो उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। राजीव जी ने कहा कि मेरे साथ काम करने के लिए आपको मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा, तब दिग्विजय सिंह जी न कहा कि आप कहें तो मैं आज रात को भोपाल पहुंचकर इस्तीफा दे देता हूं। हालांकि राज���व जी न उनका इस्तीफा उस वक्त नहीं लिया। और बाद में राजीव गांधी जी ने उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।
इस 👇 फेसबुक लिंक पर क्लिक करें व एक बार पूरा लेख ज़रूर पढ़ें 🙏
https://t.co/ISDi2B9Hvo
@INCIndia @INCMP @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @digvijaya_28 @Jairam_Ramesh @ssrajputINC @Pawankhera @SupriyaShrinate @jitupatwari @UmangSinghar @JVSinghINC
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के
140वें स्थापना दिवस के अवस��� पर
समस्त कांग्रेसजनों को
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय कांग्रेस ✋
जय हिंद 🇮🇳
#INCFoundationDay
Indian National Congress