@adgzonemeerut श्री भानु भास्कर द्वारा 24.04.25 को कार्यभार ग्रहण कर कार्यालय का भ्रमण किया तथा अपनी प्राथमिकताओं के बारे में उन्होंने शासन की अपेक्षानुसार जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना बताया ।
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का संचालन करने वाले एक अभियुक्त को @auraiyapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 31 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त द्वारा वेल्डिंग का काम करने की आड़ में अवैध तमंचे तैयार किए जाते थे तथा उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹91,675/- @kanpurdehatpol थाना शिवली, साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
पीड़ित के मित्र के मोबाइल फोन से आरटीओ चालान के नाम पर एक APK फाइल प्राप्त हुई, जिसे खोलने पर पीड़ित के मोबाइल फोन को हैक करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा धनराशि निकाल ली गयी थी।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 08 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार करते हुए 03 बाल अपचारियों को पुलिस निगरानी में लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी के 24 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को मास्टर चाबी का प्रयोग कर चोरी किया जाता था तथा चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से धोखाधड़ी कर 06 पीड़ितों से साइबर ठगी किए गए ₹03 लाख 51 हजार 724/- @maupolice द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सक्रिय सदस्यों को @uppstf एवं @saharanpurpol द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जनपद सहारपुर से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 08 अवैध शस्त्र सहित 425 कारतूस एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा अमृतसर, पंजाब स्थित गन हाउस से कम दाम पर असलहे खरीदकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिक दाम पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था। अभियुक्तगण पिछले करीब 02 वर्षों से अवैध असलहों की तस्करी में संलिप्त थे तथा पूर्व में भी शामली, सहारनपुर एवं आसपास के जनपदों में असलहों की सप्लाई कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी गन हाउस से अवैध असलहों की खरीद एवं तस्करी के प्रकरण में पूर्व में भी एसटीएफ द्वारा गन हाउस के मालिक सहित कुल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkSTF
Zero tolerance Against Narcotics—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक तस्कर को @uppstf द्वारा जनपद देवरिया से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1.39 कुंतल गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया है।
अभियुक्त द्वारा मुरादाबाद से ट्रक में सामान लोड कर असम जाने के बाद पूर्व परिचित के माध्यम से ट्रक में गांजा लोड कराया गया। इसके बाद गांजा लेकर देवरिया पहुंचने पर निर्धारित स्थान की जानकारी प्राप्त कर गांजा की सप्लाई करने की योजना थी।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkSTF
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
जाली भारतीय मुद्रा का अवैध व्यापार करने वाले 03 अभियुक्तों को @mathurapolice थाना रिफाइनरी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹31 लाख/- मूल्य के नकली नोट बरामद किये गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को जोड़कर ₹01 लाख के बदले ₹05–07 लाख के नकली नोट देने का लालच दिया जाता था। विश्वास दिलाने के लिए नकली नोटों की गड्डी में से एक असली नोट देकर उसे चलाकर/चेक कराकर दिखाया जाता था। इसके बाद विश्वास में आए व्यक्ति को असली नोटों के बदले मनोरंजन बैंक के नोटों को पैक कर नकली नोट बताकर दे दिया जाता था।
#UPPAgainstCrime #UPPolice
जब वादी निकला अपराधी—
लूट की झूठी सूचना दर्शाकर ₹06 लाख/- हड़पने की साजिश रचने वाले 02 अभियुक्तों को @mathurapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹06 लाख/- नकद बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा पीड़ित के ₹06 लाख हड़पने की योजना बनाई गई। बैंक से धनराशि निकालने के बाद उसे पीड़ित तक पहुंचाने के बजाय आपस में बांटकर छिपा दिया गया। इसके बाद मोटरसाइकिल के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर खाली बैग को रास्ते में फेंक दिया गया तथा पुलिस को लूट की झूठी सूचना देकर ₹06 लाख हड़पने का प्रयास किया गया।
#UPPAgainstCrime #SatyamevJayate #GoodWorkUPP
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
धोखाधड़ी की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को @kanpurdehatpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹05 लाख 66 हजार 500/- नकद बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा पीतल को सोना बताकर एक व्यक्ति को विश्वास में लिया गया तथा पीतल को सोने के दाम में बेचकर धोखाधड़ी से धनराशि प्राप्त की गई। प्राप्त धनराशि आपस में बांटकर दोनों अभियुक्त मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए थे।
#UPPAgainstCrime #UPPolice
GOAL-DEN AGAIN! 🏆🇮🇳
After 44 years, India’s women’s hockey team have turned a long wait into a golden celebration of grit, grace and the unstoppable force of SHE POWER.
Congratulations, Team India, on defeating China 1–0 at the #AsianGames, bringing home the gold and making the nation proud! 🇮🇳🥇
#TeamIndia #WomensHockey #AsianGames #WomenInSports
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
कपड़ों से भरे कैंटर की लूट करने वाले गिरोह के 01 घायल सहित 05 अभियुक्तों को @hapurpolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया कैंटर शत-प्रतिशत माल सहित तथा 02 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
दिनांक 27/28.09.2026 की रात्रि थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत बलवापुर-बुजघाट रोड पर अभियुक्तों द्वारा कैंटर चालक एवं हेल्पर को बंधक बनाकर जनपद अमरोहा में छोड़ दिया गया था तथा जैकेट बनाने वाले कपड़ों से भरा कैंटर लूट लिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध दिल्ली तथा जनपद मुरादाबाद, सम्भल एवं हापुड़ में हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत
@azamgarhpolice द्वारा 265 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹61 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
वर्ष 2026 में अब तक 2,398 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹6.32 करोड़) तथा विगत 32 माह में कुल 6,035 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹14.37 करोड़) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
@bulandshahrpol द्वारा विद्युत तार चोरी करने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 06 बंडल एल्यूमिनियम तार (वजन लगभग 445 किग्रा), तार कटर व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा विद्युत प्रांगण से गाँव के मध्य स्थित विद्युत खम्भों से तार चोरी करने की घटना कारित की गई थी।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @mainpuripolice द्वारा अभियुक्त अभिषेक सिंह की आपराधिक कार्यों में संलिप्त रहकर अवैध रुप से अर्जित लगभग ₹08 करोड़ 03 लाख 20 हजार मूल्य की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹98,800/- @saharanpurpol थाना मण्डी साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भारत में अवैध रूप से निवास कर रहे 01 बांग्लादेशी नागरिक एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले व्यक्ति सहित 02 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन, बांग्लादेशी पासपोर्ट, पैन कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त द्वारा फर्जी तरीके से भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं वोटर आईडी तैयार कराए गए तथा बैंक खाता खुलवाकर भारत में निवास किया जा रहा था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @bulandshahrpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अपराध में आरोपी एक अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास एवं ₹25 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
वाहन चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को @mathurapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के 10 दो पहिया वाहन, 03 रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, वाहन के पार्ट्स एवं 01 लोडर वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP#VahanUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए @azamgarhpolice द्वारा 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹01 लाख/- नकद, पीतल के घंटे व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
बर्तन की दुकान में लगातार घाटा होने के कारण अभियुक्त द्वारा चोरी के माध्यम से रुपये कमाने की योजना बनाई गई। इसके लिए अन्य साथियों को साथ लेकर मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी कर उन्हें बेचने की योजना बनाई गई। अभियुक्तगण द्वारा चोरी किए गए पीतल के घंटों को लगभग ₹860/- प्रति किलोग्राम की दर से बेच दिया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @kushinagarpol द्वारा 109 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹21 लाख/- बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged