#WATCH बेंगलुरु (कर्नाटक): कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा," ज्ञानेश कुमार को हटाकर फिर चुनाव कराए क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को तार-तार कर दिया है। चुनाव आयोग के भरोसे को तोड़ दिया है तो उन्हें हटाकर चुनाव कराए, हम सब तैयार हैं...आपने वोट काट दिया और अब उसका वोट बहाल भी हो जाएगा तो उसे आपने तो मताधिकार से वंचित करा दिया। ये लोकतंत्र को खत्म करने की बहुत बड़ी साजिश है और इन लोगों के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे होने चाहिए क्योंकि ये भरोसे को तोड़ रहे हैं।
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "ये संस्थाएं संविधान से चलती हैं और संविधान के आधार पर चलती हैं? इन लोगों का ये मानसिक रूप से दिवालियापन हो चुका है। इसलिए बिना मतलब के प्रश्न उठाते रहते हैं।"
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने नागरिकों के वोट देने के अधिकार पर SC जज जस्टिस उज्जल भुयान के विचार और जस्टिस नरीमन की टिप्पणी पर कहा,"हम तो ये पहले दिन से कह रहे हैं चुनाव आयोग का काम है मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सहूलियत प्रदान करना। उनके हक और उनके अधिकार से वंचित करना नहीं है...अब ज्ञानेश कुमार को आने वाले वक्त में जवाब देना होगा, अगर ये सोचते हैं कि एक सरकार आई और इनको इम्युनिटी दे दी, ये सबसे बड़ा मजाक है क्या? इस देश में राष्ट्रपति को भी इम्युनिटी तक नहीं मिलती है जब तक वो पद पर रहते हैं। किसी पीएम और कैबिनेट मिनिस्टर को भी नहीं मिलता है। लेकिन ज्ञानेश कुमार को पूरी जिंदगी भर का इम्युनिटी देना, ये तो अपने आप समझ से परे है। तो अगर कोई सरकार इम्युनिटी दे सकती है तो आज नहीं, 10 साल, 5 साल, 1 साल, 6 महीना बाद जब सरकार रह गई तो इम्युनिटी वापस भी हो सकती है इसलिए ज्ञानेश कुमार आप अपनी अंतरात्मा से पूछे कि आपने इस देश के लोकतंत्र के साथ जो खिलवाड़ किया है, आने वाले इतिहास कभी आपको माफ नहीं करेगा।"
#WATCH पटना, बिहार: दिग्विजय सिंह की 1000 किलोमीटर की पदयात्रा पर बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, "यात्रा निकालने के लिए वे स्वतंत्र हैं, लेकिन उसमें पूरी मुकम्मल कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह की घटना नहीं हो पाए इसके लिए तमाम तरह की व्यवस्था की गई है।"
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सुवेंदु अधिकारी के UCC पर टिप्पणी पर कहा, "ममता बनर्जी के दौर में बंगाल में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण खुले आम होता था। अब सुवेंदु सरकार ने ठान लिया है कि 6 महीने में जैसे उत्तराखंड और गुजरात में UCC लगाई गई है, वैसे ही पश्चिम बंगाल में एक कमेटी जस्टिस देसाई के नेतृत्व में काम कर रही है। बंगाल को बचाना, उनके लोगों को बचाना, सनातन को बचाना, मंदिर, संस्कृतियां, मठ जहां आपत्ति होती थी, वहां देखना कोई राष्ट्रविरोधी गतिविधि नहीं हो... पश्चिम बंगाल सरकार को अभिनंदन।"
#WATCH दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम दिसंबर तक कम से कम तीन और देशों के साथ द्विपक्षीय निवेश संरक्षण (द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर) को अंतिम रूप दे देंगे। रूस समेत कई देशों के साथ बातचीत चल रही है।"
#WATCH म्यूनिख लीडर्स मीटिंग में अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर बातचीत के बारे में बात करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "समझौते को लेकर बातचीत अभी भी चल रही है, हालांकि हमें लगता है कि दोनों पक्ष एक ऐसे मुकाम पर पहुँच गए हैं, जहाँ से आगे कुछ भी लेना-देना बहुत मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर गुंजाइश हुई, तो दोनों पक्ष ऐसा करेंगे..."
#WATCH अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश): कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर कहा,"सही कहा उन्होंने। कांग्रेस ने भी दरी बिछवाया जब मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तब मुसलमानों को नकार दिया। मुसलमानों के दम समाजवादी पार्टी भी चार बार सरकार बनाई लेकिन उन्होंने भी दरी बिछवाने काम किया। एक बार भी उनको मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की और जब सरकार बनी तो अखिलेश जी अपने बिरादर को आगे बढ़ाए। मुसलमान को छोड़ दिए, कांग्रेस सरकार बनी तो वो भी अपने चक्कर में पड़े। तो इस नाते ओवैसी जी जो कह रहे हैं सही कह रहे हैं।"
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: IED धमाके के पीड़ितों के लिए कृत्रिम अंग शिविर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "आज जगदलपुर में एक कैंप लग रहा जिसमें बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर के सभी गांवों में ग्राम सभा करके वह लोग जिनके IED ब्लास्ट से पैर उड़ गए हैं या दूसरे कारणों से भी अंगभंग हुआ है तो कृत्रिम पैर हाथ, कैलिपर, श्रवण बाधित यंत्र लगाने के लिए 3 हजार से अधिक पंजीकरण हुआ है इसकी और भी संख्या बढ़ सकती है... 15, 16 और 17 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में नवरात्रि के समय यह कार्यक्रम होगा जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा तीन जिलों में पुनः ग्राम सभाएं करके...IED विस्फोट से दिव्यांग हुए लोगों की पीड़ा को समाप्त करने की कोशिश की जाएगी।"
#WATCH सतारा (महाराष्ट्र): एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता साहिल जाधव ने कहा, "बहुत खुशी हो रही है और जिस हिस्सा से हमारा सतारा में स्वागत किया गया वो हमें गर्व महसूस करा रहा है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब इस मौके पर खुशी हो रही है...."
#WATCH सतारा (महाराष्ट्र): एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता साहिल जाधव, सुदेशना शिवणकर और रुतुजा पिसाल का गांधी मैदान से साहू स्टेडियम तक भव्य स्वागत किया गया।
#WATCH पटना, बिहार: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के MLC प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल करने पर कहा, "NDA 8 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, सभी सीटों पर हम चुनाव जीतेंगे। एक ही बात की चर्चा होनी की क्या नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का मॉडल चलेगा, क्या नालंदा स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का मॉडल चलेगा या चरवाहा विद्यालय का मॉडल चलेगा। लड़ाई इसी में है।"
#WATCH सतारा (महाराष्ट्र): एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता साहिल जाधव, सुदेशना शिवणकर और रुतुजा पिसाल का गांधी मैदान से साहू स्टेडियम तक भव्य स्वागत किया गया।
#WATCH दिल्ली: चुनाव आयोग पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "एक सर्विंग जज उज्ज्वल भुइयां और एक पूर्व जज जो लीगल फील्ड में बहुत बड़ा नाम था...उन्होंने कहा की संविधान में हर आदमी को मताधिकार मिलना चाहिए। आज उसी की हत्या हो रही है, कांग्रेस कह रही है, जनता सड़कों पर कह रही है तब भी ये लोग नहीं जाग रहे हैं... "
#WATCH दिल्ली: स्विस के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने भारत की अपनी राजकीय यात्रा पर कहा, "यह दौरा इस बात पर ज़ोर देने का एक शानदार मौका है कि स्विट्ज़रलैंड और भारत दोनों ही इस रिश्ते को कितना महत्व देते हैं। हमारे दोनों देशों के बीच का रिश्ता साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ-साथ भरोसे और आपसी सम्मान पर टिका है। मेरी यह यात्रा हमारी करीबी, व्यापक और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और बढ़ाने, गहरा करने और मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। मुझे खुशी और गर्व है कि हमें द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका मिल रहा है। मुझे इस बात की भी खास खुशी है कि भारत में अपनी यात्रा के दौरान हम भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) के लागू होने की पहली वर्षगांठ मना सकेंगे। यह इस बात का जश्न मनाने का सही समय है कि हमने साथ मिलकर कितनी प्रगति की है, लेकिन इससे भी ज़्यादा ज़रूरी है कि हम अपने साझा भविष्य को आकार दें।
#WATCH दिल्ली: स्विस के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन और श्रीमती कैरोलीन परमेलिन को राष्ट्रपति भवन में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहे।
(सोर्स: DD)
#WATCH दिल्ली: स्विस के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन और श्रीमती कैरोलीन परमेलिन को राष्ट्रपति भवन में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहे।
(सोर्स: DD)