आज मटेरा विधानसभा-284 के विभिन्न क्षेत्रों में हैदराबाद की नामपल्ली विधानसभा से विधायक जनाब @Md_MajidHussain साहब के साथ नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के ज़रिए अवाम के बीच पहुँचने का मौक़ा मिला। लोगों की बातें सुनीं, उनके दर्द को महसूस किया और उनकी उम्मीदों को करीब से जाना।
मटेरा की अवाम से बस इतनी गुज़ारिश है कि अपने सवालों को ज़िंदा रखिए, अपने हक़ के प्रति जागरूक रहिए और अपने भविष्य से जुड़े हर फ़ैसले में अपनी समझ और अपनी आवाज़ को अहमियत दीजिए।
क्योंकि इतिहास गवाह है, जब अवाम जागरूक होती है और एकजुट होकर अपने अधिकारों की बात करती है, तो बदलाव की नई राहें खुलती हैं।
मटेरा की हर आवाज़ सुनी जाए, हर इंसान को सम्मान मिले और हर आने वाली नस्ल को बेहतर भविष्य मिले-यही हमारी कोशिश है।
मिशन फतेह मटेरा 🪁
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
आज @aimim_national के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब ने मेरठ की सरज़मीं पर विशाल जनसभा को संबोधित किया।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा महज़ एक नाम नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई उम्मीद और बेहतर भविष्य का संकल्प है। इंशाअल्लाह! उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया अध्याय लिखेगा। अब हर उस आवाज़ को मंच देने का वक़्त है, जो अपने हक़ और हिस्सेदारी की बात करना चाहती है।
हमारा मक़सद सम्मान, बराबरी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मज़बूती से आगे बढ़ाना है।
बदलाव की यह उम्मीद अब रुकनी नहीं चाहिए!
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #Meerut #SamajikParivartanMorcha
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा- मिशन उत्तर प्रदेश 2027
आज विधानसभा क्षेत्र मटेरा-284 में हैदराबाद की नम्पल्ली विधानसभा से विधायक जनाब @Md_MajidHussain साहब के साथ नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
अवाम से अपील की कि अपना बहुमूल्य वोट मजलिस के पक्ष में देकर पार्टी को कामयाब बनाएं।
इंशाअल्लाह! मटेरा विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में AIMIM की शानदार कामयाबी होगी।
मिशन फतेह मटेरा 🪁 🪁 🪁
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
इंशाअल्लाह मटेरा की सरज़मीं पर एक ऐसी सियासी इबारत लिखी जाएगी, जिसे तारीख़ ही नहीं, आने वाली नस्लें भी याद रखेंगी।
मटेरा की आवाज़, मटेरा का नारा,
शौकत अली विधायक हमारा!
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा — मिशन उत्तर प्रदेश 2027
#AIMIM#AsaduddinOwaisi#ShaukatAli#MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
.@samajwadiparty के लोडर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी साहब मस्जिद के इमाम हैं,और एक इमाम कभी झूट बोलकर क़ौम को गुमराह नहीं करता,अगर आप सच्चे हैं तो क़सम खाकर बतायें पतंग की डोर किसके हाथ में,या फिर क़ौम से माफ़ी मांगे।
आज मटेरा विधानसभा-284 के विभिन्न क्षेत्रों में हैदराबाद की नामपल्ली विधानसभा से विधायक जनाब @Md_MajidHussain साहब के साथ नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के माध्यम से अवाम के बीच पहुँचकर उनकी बातों और उनके दर्द को सुनने का मौक़ा मिला।
मटेरा की अवाम से दिल की गहराइयों से अपील है कि अब अपने भविष्य का फ़ैसला ख़ुद करें। अपने बच्चों के बेहतर कल, अपने सम्मान और अपने हक़ की आवाज़ को मज़बूत करने के लिए आगे आएँ।
याद रखिए, बदलाव सिर्फ़ ख़्वाब देखने से नहीं आता, बल्कि एकजुट होकर क़दम बढ़ाने से आता है।
अवाम के हक़ और हिस्सेदारी की यह लड़ाई आख़िरी साँस तक जारी रहेगी, इंशाअल्लाह!
मिशन फतेह मटेरा 🪁 🪁 🪁
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
मैं शौकत अली साहब को जानता हूँ…!
जिस शख़्स ने क़ौम की मोहब्बत और जज़्बे के साथ हरे परचम को उत्तर प्रदेश के गाँव-गाँव तक पहुँचाया है। जिनके दिल में ख़ौफ़-ए-ख़ुदा और अवाम की मोहब्बत है।
याद रखिए अगर आप उन्हें मज़बूत करेंगे, तो वे आपको और आपकी आवाज़ को मज़बूत करेंगे- @Md_MajidHussain साहब (नामपल्ली विधायक)
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MajidHussain #MateraWithShaukatAli
आज मटेरा विधानसभा-284 के विभिन्न क्षेत्रों में हैदराबाद की नामपल्ली विधानसभा सीट से विधायक जनाब @Md_MajidHussain साहब के साथ नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के ज़रिए अवाम के बीच पहुँचने का मौक़ा मिला।
हमारा मक़सद उन आवाज़ों को पहचान दिलाना है जो वर्षों से अपने हक़, सम्मान और हिस्सेदारी का इंतज़ार कर रही हैं। मटेरा की अवाम से हमारी गुज़ारिश है कि अपने वोट का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। अपने मुद्दों, अपने अधिकारों और अपने भविष्य को ध्यान में रखकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाएँ।
क्योंकि आने वाली नस्लें हमसे सवाल करेंगी कि जब अपने हक़ और हिस्सेदारी की बात आई थी, तब हमने क्या क़दम उठाया था?
इंशाअल्लाह! AIMIM की यह आवाज़ मटेरा से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश तक अपने विचारों और मुद्दों के साथ पहुँचेगी।
न कोई थकान, न कोई शिकवा इंशाअल्लाह सफ़र जारी रहेगा।
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
समाजिक परिवर्तन मोर्चा – मिशन उत्तर प्रदेश 2027
इंशाअल्लाह कल दिनांक 14 नवंबर 2026, दिन शनिवार को @aimim_national के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर @asadowaisi साहब मेरठ की सरज़मीं पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जनसभा सिर्फ़ एक सियासी कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में इंसाफ़, बराबरी और सियासी हिस्सेदारी की बुलंद आवाज़ बनेगी।
आइए, मिलकर इस मुहिम को ताक़त दें और सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को मज़बूत बनाएँ।
इंशाअल्लाह! मिशन उत्तर प्रदेश 2027 एक नए सियासी दौर का आग़ाज़ करेगा।
📍- नौचंदी मैदान, तिरंगा गेट के सामने, मेरठ, उत्तर प्रदेश
📅 - 14 नवंबर 2026, दिन शनिवार
⏲️- शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #Meerut #Owaisi_AzadTieUp4UP
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा – मिशन उत्तर प्रदेश 2027
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को AIMIM अध्यक्ष व सांसद जनाब बैरिस्टर @asadowaisi साहब और ASP (कांशीराम) अध्यक्ष व सांसद जनाब @BhimArmyChief साहब की साझा प्रेसवार्ता एवं राजनीतिक पहल से सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का आग़ाज़ हुआ है।
यह पहल सामाजिक न्याय, बराबरी, शिक्षा, रोजगार, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों जैसे अहम मुद्दों पर एक ऐतिहासिक राजनीतिक पहल है।
इंशाअल्लाह! यह सफ़र अभी शुरू हुआ है। आने वाले दिनों में और भी संगठन इस मोर्चे का हिस्सा बन सकते हैं।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा- आइए, बदलाव की बात करें और बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें!
#Owaisi_AzadTieUp4UP
जनाब मकीन अहमद मेकरानी साहब (एडवोकेट) को AIMIM उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव एवं श्रावस्ती जिले का प्रभारी नियुक्त किया जाता है।
हमें विश्वास है कि आप पार्टी द्वारा सौंपी गई दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।
#AIMIMUttarPradesh
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनाब नोमान अशरफ साहब, उपाध्यक्ष मोहतरमा नशरा नईम साहिबा एवं सचिव जनाब मोहम्मद हमदान साहब को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद।
आप तीनों की इस कामयाबी पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
#AligarhMuslimUniversity
आज मटेरा विधानसभा-284 के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया।
मेरा मक़सद मटेरा की अवाम के हर दर्द को समझना, उनके हक़ की आवाज़ बनना और उनकी ख़िदमत करना है।
आपका प्यार, आपका भरोसा और आपकी दुआएँ ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त हैं।
इंशाअल्लाह! आपके इत्तेहाद और आपकी मोहब्बत से मटेरा में बदलाव की ऐसी नई इबारत लिखी जाएगी, जिसे आने वाली नस्लें याद रखेंगी।
#AIMIM #AsaduddinOwaisi #ShaukatAli #MateraWithShaukatAli #ShaukatAliForMatera
उत्तर प्रदेश में आवाम के बीच AIMIM की बढ़ती लोकप्रियता सपा और @BJP4India से देखी नहीं जा रही है, इसलिए बाबा रामदेव के ज़रिए बयान दिलवाए जा रहे हैं, ये वही @yogrishiramdev हैं, जिन्हें @yadavakhilesh ने मुख्यमंत्री रहते हुए Food Park बनाने के लिए 430 एकड़ ज़मीन दी थी। सपा नहीं चाहती है कि यूपी में मुसलमानों की अपनी आज़ाद सियासी लीडरशिप हो: AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट @shadab_chouhan1
जब @yadavakhilesh की सरकार में Janeshwar Mishra Park और Lohia Park बन सकते हैं, तो Allama Fazl-e-Haq Khairabadi और Maulana Ahmadullah के नाम पर पार्क क्यों नहीं बन सकते थे?