आज दिनांक 28.09.2026 को लगभग 14:36 बजे मऊ के बख्तावरगंज उपकेन्द्र के टाऊन नं॰ 1 फीडर पर एक अत्यंत दुःखद विद्युत दुर्घटना का समाचार मिला जिसमें तीन व्यक्तियों की जान चली गई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
अवगत कराया गया है कि उपरोक्त घटना के समय डोमनपुरा क्षेत्र के निवासी श्री अबूल हसन के आवास की छत पर शादी के कार्यक्रम हेतु टेन्ट लगाने का कार्य किया जा रहा था। टेन्ट लगाने के दौरान टेन्ट लगाने वाले तीन व्यक्ति श्री कामिल पुत्र मुन्ना, श्री इरफान पुत्र उजैर और श्री महमूद पुत्र श्री अबूल हसन अनियन्त्रित होकर पास से गूजर रही 11 के0वी0 लाईन के सम्पर्क में आ गये। जिसके कारण तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
विद्युत विभाग इस दुःखद घड़ी में परिजनों के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। घटना के बाद मैंने तुरंत ही निर्देश दे दिया था कि प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाय।
@puvvnlmau
कल की हमारी जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को वर्चुअल रूप से जोड़कर
शिकायकर्ता की उपस्थिति में समस्या का तत्क्षण निस्तारण कराने हेतु मैंने अपने कार्यालय को निर्देशित किया।
जनसुनवाई, औचक निरीक्षण एवं ‘संभव’ पोर्टल जैसे ऑनलाइन तकनीक के माध्यम से आपकी सेवा के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूँ।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh #Janaunwai @UPPCLLKO
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance #जनसुनवाई
#HumaraUP #VikasExpress
Attended the launch of the PRAGATI 50 Initiative virtually today, chaired by Hon'ble Union Minister for Housing & Urban Affairs, Shri Manohar Lal Khattar ji.
Committed to accelerating urban cleanliness, solid waste & used water management under SBM-Urban 2.0 across 6 key cities in UP (Agra, Ayodhya, Lucknow, Mathura-Vrindavan, Prayagraj, and Varanasi).
Under the visionary guidance of Hon'ble PM Shri Narendra Modi ji, Uttar Pradesh is fully geared up to achieve sustainable sanitation and top-tier urban service delivery through structured monitoring!
@narendramodi@myogiadityanath@NitinNabin@AmitShah@mlkhattar@mppchaudhary@idharampalsingh
#SwachhBharat #SBMUrban #PRAGATI50 #CleanIndia
दिनांक 28/09/2026 जनपद मऊ में दोपहर के समय श्री अब्दुल हसन के आवास पर शादी समारोह के लिए टेंट लगाए जाने का कार्य किया जा रहा था, जिसमे टेंट लगाने वाले मजदुर श्री अब्दुल हसन के आवास की छत पर टेंट लगाते समय अनियंत्रित हो गए और टेंट की लोहे की पाइप आवास के सामने से जा रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गयी और लोहे की पाइप को पकड़े मजदूरों को बिजली का झटका लगने से वहीं छत पर गिर गए। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी दुःखद मृत्यु हो गयी।
उक्त घटना संयोगवश हो गयी है इसमें किसी भी व्यक्ति या बिजली विभाग का दोष नहीं है। लाइन लगभग 20-22 वर्ष पुरानी है, परन्तु उक्त लाइन के आस पास बसावट हो जाने के कारण कुछ मकान लाइन के पास बन गए है, जैसा की श्री अब्दुल हसन जी का मकान है।
उक्त घटना में मृतक परिवार में बिजली विभाग पूरी संवेदना रखता है तथा यथासंभव आर्थिक मदद भी करेगा।
@aksharmaBharat@EMofficeUP@ChairmanUppcl@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPPCLLKO@DTPuvvnl@DMMau1
'संभव' ऑनलाइन व्यवस्था से सब संभव हो रहा है।
हमारे निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी के स्तर पर और बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के स्तर पर सोमवार को जन सुनवाई प्रातः 10:00 बजे से नियमित की जाती है।
उसकी मानिटरिंग हमारे कार्यालय द्वारा भी होती है। वहाँ उपस्थित शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत की जाती है।
प्रत्येक सोमवार को आप भी इस अवसर का लाभ लें।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh
#संभव_है_शिकायतों_का_समाधान
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
आज सुबह 9:00 बजे नगर विकास विभाग के उच्च अधिकारियों व नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हाल की अतिवृष्टि से हुए जल जमाव की निकासी, साफ़-सफाई व संभावित संचारी रोगों से बचाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा किया।
साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सड़कों की गड्ढामुक्ति, नगर में सार्वत्रिक विशेषतः धार्मिक स्थलों के आस-पास स्वच्छता व आने जाने वाले मार्गों पर सुशोभन सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@NagarVikas_UP
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
“मेरा केवल एक ही धर्म है और वह देश की सेवा करना है।”
महान क्रांतिकारी, अमर हुतात्मा भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!
राष्ट्र सेवा के लिए आपने जो अखण्ड और दिव्य ज्योत प्रज्जवलित की है, वह सदैव हम भारतवासियों को देश की उन्नति के लिए प्रेरित करती रहेगी।
#BhagatSingh
आज देर रात ऊर्जा विभाग के शासन व सभी डिस्कॉम के उच्च अधिकारियों सहित मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता स्तर तक के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्राकृतिक आपदा के बाद ठीक की जा रही विद्युत अवसंरचना का जायजा लिया।
ज्यादातर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। कुछ इलाक़ों में अत्यधिक जल जमाव व अन्य कारणों से बाधित हुई बिजली आपूर्ति को अतिरिक्त मशीन व मैन पावर लगाकर गति से कार्य कराने व शीघ्र विद्युत आपूर्ति सामान्य करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@UPPCLLKO
आज लखनऊ में इंदिरा नगर के सी ब्लॉक में पहुंचकर नाला एवं जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
साथ ही स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला बन जाने से इस वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं हुई है।
सभी को बधाई!
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@LMC_Lucknow
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
लखनऊ में पिछले 20 वर्षों के रिकॉर्ड में दर्ज बारिश के बावजूद लगातार दो-तीन दिन हुई बारिश के बाद भी जल निकासी के लिए किए गए कार्यों के कारण इस वर्ष राजधानी में गंभीर जलभराव की स्थिति नहीं बनी।
आज खुर्रम नगर/रहीम नगर, लखनऊ में नाले की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
बारिश के दौरान अधिकारियों को लगातार क्षेत्रों की निगरानी करने एवं जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनती है, वहां तत्काल पंपिंग, सफाई एवं जल निकासी के आवश्यक उपाय करने हेतु सख़्त निर्देश दिया।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@LMC_Lucknow
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा व बारिश के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है परन्तु इस विपरीत परिस्थिति में भी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण अपनी जान जोखिम में डालकर आप सभी को निर्बाध बिजली वितरण को प्रतिबद्ध हैं।
आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@UPPCLLKO