केजरीवाल जी, बहानेबाजी की राजनीति बंद करिए। दिल्ली में हार के बाद आपने पंजाब में डेरा जमा लिया है और वहाँ के मुख्यमंत्री को भी स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रहे हैं। पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है: गृह मंत्री श्री @AmitShah
https://t.co/0F7Ymeu0Vc
भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर मोदी जी तक, सभी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और दुखों के निवारण के लिए कार्य करते हैं। कांग्रेस ने दशकों तक जनता के लिए कुछ नहीं किया।
भीड़तंत्र के सहारे कांग्रेस जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकती। जहाँ जनता ने आपको जनादेश दिया है, वहाँ उसके हित में काम करिए। वरना जिन गिने-चुने राज्यों में आपकी सरकारें बची हैं, वहाँ भी हार का सामना करना पड़ेगा: गृह मंत्री श्री @AmitShah
https://t.co/JDNqjSas3c
जब मैं कहता हूँ कि भाजपा की सरकार अगले 30 वर्षों तक रहेगी, तो कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगाने लगती है। मैं इसी देश में पैदा हुआ हूँ, जनता के बीच रहता हूँ और उसी आधार पर कहता हूँ कि 30 वर्षों तक आपकी सरकार नहीं बनेगी: गृह मंत्री श्री @AmitShah
https://t.co/0F7Ymeu0Vc
गुजरात में 41 साल से कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। उत्तर प्रदेश में 41 साल, पश्चिम बंगाल में 56 साल और तमिलनाडु में 64 साल से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाई। मिजोरम में 13 साल, मणिपुर में 14 साल और असम में 12 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है: गृह मंत्री श्री @AmitShah
https://t.co/JDNqjSas3c
दिल्ली में एक अलग ही खेल चल रहा है। लगातार भाजपा की सरकारें बनने के बाद अब वोट चोरी के आरोपों के जरिए नया नैरेटिव गढ़ा जा रहा है।
राहुल जी, देश की जनता आपके व आपके सहयोगियों के राजनीतिक मंसूबों को समझ चुकी है। आप पर घुसपैठियों को बचाने के आरोप हैं। कभी वोट चोरी तो कभी ईवीएम पर सवाल उठाकर आप चुनावी प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा करते हैं: गृह मंत्री श्री @AmitShah
https://t.co/JDNqjS9UdE
भाजपा सरकार ने तीन वर्षीय एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत दिल्ली के हर घर को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा और प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा: गृह मंत्री श्री @AmitShah
https://t.co/0F7Ymeu0Vc
मैं आज अपना संकल्प दोहराता हूँ कि मई 2029 से पहले यमुना जी को स्वच्छ और निर्मल बनाकर दिल्ली की जनता के सामने जाएंगे। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बहानों की राजनीति करती रही हैं। केजरीवाल जी, आपके हर बहाने का जवाब हमारे पास है, लेकिन उसका जवाब तब दूँगा, जब जनता पंजाब से भी आम आदमी पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी: गृह मंत्री श्री @AmitShah
https://t.co/JDNqjSas3c
दिल्ली में आज 10 योजनाओं का लोकार्पण और 33 नई योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। ₹9,941 करोड़ की लागत वाली इन परियोजनाओं से यमुना जी के शुद्धीकरण को गति मिलेगी। इसके तहत मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के उन्नयन, नए STP के निर्माण, विकेंद्रीकृत पंपिंग स्टेशनों और घर-घर सीवर लाइन जोड़ने जैसे कार्य किए जा रहे हैं, जो पिछले 30 वर्षों में नहीं हुए: गृह मंत्री श्री @AmitShah
https://t.co/JDNqjS9UdE