समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में आयोजित प्रतिज्ञा सम्मेलन में समाजवादी विचारधारा, सिद्धांतों और संघर्ष के संकल्प को एक बार फिर मजब��त करने का अवसर मिला।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवाद की रीति-नीति और विचारधारा को हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के मन में ताज़ा करना तथा समाजवाद की ज्योति को और अधिक प्रज्वलित करना था। साथ ही, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र और मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों के बीच समाजवादी पार्टी के विचारों को मजबूती से पहुंचाकर माननीय श्री अखिलेश यादव जी को भारी बहुमत से दोबारा विजयी बनाने और भाजपा की नफरत की राजनीति को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर डॉ. राममनोहर लोहिया जी, नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी, श्री जनेश्वर मिश्र जी सहित समाजवादी आंदोलन के सभी महान नेताओं के विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को याद किया गया।
कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय निका��कर उत्तर प्रदेश से मुंबई आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजकुमार भाटी जी ने समाजवादी विचारधारा और पार्टी के सिद्धांतों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुंबई आकर अपना बहुमूल्य समय देने और मार्गदर्शन करने के लिए उनका दिल से धन्यवाद।
साथ ही, अपने विचारों से इस कार्यक्रम को और समृद्ध बनाने वाले श्री राजीव निगम जी, श्री रामपाल सिंह सैनी जी एवं श्री चंद्रशेखर यादव जी का भी हार्दिक आभार।
इस प्रतिज्ञा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मुंबई एवं महाराष्ट्र के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजवादी विचारधारा से जुड़े सभी साथियों का तहेदिल से शुक्रिया।
समाजवाद की विचारधारा को मजबूत करना है,
नफरत की राजनीति को हराना है।
अखिलेश यादव जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।
जय हिंद! जय समाजवाद!
#SamajwadiParty #MulayamSinghYadav #AkhileshYadav #AbuAsimAzmi #Mumbai
Heartiest congratulations to the Indian Men's Cricket Team on their outstanding performance and Gold Medal victory at the Asian Games 2026!
Your hard work, discipline, and winning spirit have brought immense pride to the nation and raised the Tricolour high. You have made every Indian proud!
#AsianGames2026 #India #GoldMedal #Cricket
भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई!
44 साल का इंतज़ार खत्म, एशियन गेम्स में फिर से गोल्ड हमारे नाम!
देश की बेटियों ने अपने जज़्बे, मेहनत और शानदार खेल से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
#HockeyIndia#AsianGames2026#AichiNagoya2026#India
समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 4 अक्टूबर को, आयोजित होने वाल�� 'प्रतिज्ञा सम्मेलन' में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजकुमार भाटी जी का मुंबई में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
साथ ही, इस कार्यक्रम के आयोजन में जुटे प्रदेश सचिव श्री रामपाल सिंह सैनी जी एवं मुंबई और महाराष्ट्र के सभी पदाधिकारियों का भी हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं।
आइए, एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा, संविधान और सामाजिक न्याय के संकल्प को और मजबूत बनाएं।
#SamajwadiParty #AkhileshYadav #RajkumarBhati #AbuAsimAzmi #FoundationDay #Mumbai
चार अक्टूबर को मुम्बई में महाराष्ट्र प्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रांतीय सम्मेलन है। पार्टी ने मुझे इस सम्मेलन का मुख्य अतिथि बनाया है। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है।
इस विश्वास के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री अबू आसिम आज़मी साहब का हृदय से आभार।
Remembering Lal Bahadur Shastri Ji on his birth anniversary — a symbol of simplicity, integrity and unwavering dedication to the nation.
#LalBahadurShastri#JaiJawnJaiKisan
Remembering the Father of the Nation, Mahatma Gandhi Ji, on his birth anniversary. His message of truth, peace and non-violence continues to inspire generations.
#MahatmaGandhi#GandhiJayanti
मानखुर्द शिवाजी नगर की सड़कों के काम को लेकर बड़ी जानकारी।
मेरी मांग पर BMC के रोड विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि शिवाजीनगर की प्रमुख सड़कों का काम इस महीने अक्टूबर 2026 से दोबारा शुरू किया जाएगा। साथ ही, छोटी सड़कों के काम को भी प्रस्तावित किया गया है।
90 फीट रोड का बाकी काम 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण काम में रुकावट न आए, इसके लिए ट्रैफिक विभाग से भी जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है।
शिवाजीनगर की जनता को बेहतर सड़क और अच्छी सुविधाएं मिले, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।
#Road #Traffic #Infrastructure #MankhurdShivajiNagar #AbuAsimAzmi #SamajwadiParty
आज अपने क्षेत्र मानखुर्द–शिवाजी नगर, गोवंडी में जारी SIR प्रक्रिया का जायज़ा लिया।
स्थानीय लोगों की कई शिकायतें ��ामने आईं। लोगों का कहना है कि SIR प्रक्रिया के दौरान कई मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, BLO द्वारा सही मार्गदर्शन नहीं दिया जा रहा है और दस्तावेज़ों के लिए बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा, एक अभिभावक से 6 से अधिक लोगों को SIR में मैप नहीं किए जाने जैसी नई शर्तों को लेकर भी लोगों में परेशानी है।
इन सभी समस्याओं को लेकर M-East वार्ड के डिप्टी तहसीलदार से चुनाव आयोग के कार्यालय में मुलाकात की और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने तथा SIR प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की।
इस पर चुनाव आयोग की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है कि प्रक्रिया को लोगों के लिए आसान बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
हमारी मांग है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न कटे और हर नागरिक को बिना किसी परेशानी के अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने का अवसर मिले।
#SIR #Mapping #Anomaly #ECI #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi #Govandi
समाजवादी पार्टी, मुंबई/महाराष्ट्र प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पदाधिकारी सम्मेलन में सभी सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता सादर आमंत्रित हैं।
📅 रविवार, 4 अक्टूबर 2026
⏰ ��ोपहर 3 बजे
📍 वाई. बी. चव्हाण ऑडिटोरियम, 4वीं मंज़िल, नरिमन पॉइंट, मुंबई
सपा संगठन को और मज़बूत बनाने एवं आगामी राज��ीतिक दिशा पर चर्चा के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में मुंबई और महाराष्ट्र के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
आइए, एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा और संगठन को और मज़बूत करें।
जय समाजवाद!
#SamajwadiParty #MulayamSinghYadav #AkhileshYadav #Mumbai #Maharashtra #AbuAsimAzmi
सपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी ने आज लॉ एंड ऑर्डर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) IPS श्री निखिल गुप्ता जी से मुलाकात की।
मालेगांव की मेयर श्रीमती नसरीन शेख एवं डिप्टी मेयर शाहे हिंद निहाल अहमद की तस्वीरों को विरोधी पक्ष AIMIM पार्टी के सदस्यों द्वारा AI के माध्यम से आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।
इस मामले में साइबर क्राइम के जरिए तत्��ाल कार्रवाई कर ऐसी पोस्ट पर रोक लगाने और महिलाओं की निजता एवं सुरक्षा के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे नफरती अभियान पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
सपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी ने मालेगांव से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री निखिल गुप्ता जी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस प्रतिनिधिमंडल में मालेगांव महानगरपालिका की मेयर नसरीन शेख, डिप्टी मे��र शाहे हिंद, पूर्व विधायक एवं ISLAM पार्टी के अध्यक्ष श्री आसिफ शेख, श्री खालिद हाजी, श्री मुस्तकीम डिग्निटी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#Malegaon #CyberCrime #WomenSafety #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi
चुनाव आयोग द्वारा जनता की आंखों में धूल झोंकने और भाजपा के पक्ष में कथित वोट चोरी के खिलाफ़ सपा मुंबई प्रदेश का विरोध प्रदर्शन।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सपा मु��बई प्रदेश द्वारा सपा मुख्यालय, बल्लार्ड पियर में विरोध प्रदर्शन किया गया। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग भी सामने आई है।
सपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में श्री यू��ुफ अब्राहानी, श्री मिराज सिद्दीकी, श्री अबू फरहान आज़मी, श्रीमती रुकसाना सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपना विरोध दर्ज कराया।
लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सपा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
#ECI #GyaneshKumar #VoteChori #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi