नीलाचल-निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र-सुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः॥
विश्व के पालनहार, भक्तवत्सल महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, अग्रज भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति का संचार हो।
जय जगन्नाथ! 🛕🚩
"जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं।"
विगत दिनों चतरा में अनियंत्रित एवं बेलगाम कोयला परिवहन के कारण हाइवा की चपेट में आने से चतरा जिला के ग्राम बिराजपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान श्री लक्ष्मण यादव जी एवं ग्राम देल्हो निवासी श्री शहदेव यादव जी की असमय हुई दर्दनाक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और आक्रोश उत्पन्न करने वाली है।
आज उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। यह अपूरणीय क्षति कभी पूरी नहीं की जा सकती, किंतु इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार स्वयं को अकेला न समझे। हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने एवं हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
यह घटना प्रशासन की लापरवाही और अनियंत्रित कोयला परिवहन व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएँ।
इस दौरान माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह जी, माननीय विधायक श्री उज्जवल दास जी, प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामदेव भोक्ता जी सहित भाजपा समर्पित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
@blsanthosh
आज भाजपा गुमला जिला द्वारा आयोजित “प्रबुद्ध जन संवाद” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गुमला जिला के प्रबुद्धजनों से सार्थक संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, मार्गदर्शन एवं जीवन मूल्यों से परिपूर्ण प्रेरणा नई पीढ़ी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगी।
इस दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री समीर उरांव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुनेश्वर साहू जी, पूर्व सांसद श्री सुदर्शन भगत जी, संगठन जिला प्रभारी श्री राजेश भास्कर जी सहित वरिष्ठजन एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
@blsanthosh
गुमला जिला अंतर्गत ग्राम तर्री डिपाटोली स्थित छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज द्वारा संचालित तेली छात्रावास भवन में मेरे सांसद निधि से निर्मित द्वितीय तल्ला का लोकार्पण किया।
यह छात्रावास समाज के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
साथ ही, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री समीर उरांव जी, पूर्व सांसद श्री सुदर्शन भगत जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुनेश्वर साहू जी, श्री रिपुसूदन साहू जी, श्री राकेश भास्कर जी, जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती किरण बाड़ा जी, जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता देवी जी, श्री अजय पंकज जी, श्री विनय लाल जी सहित समाज के वरिष्ठजन एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
@blsanthosh
आज भारतीय जनता पार्टी, गुमला जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण बाड़ा जी की अध्यक्षता में आयोजित गुमला जिला की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री समीर उरांव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुनेश्वर साहू जी, पूर्व सांसद श्री सुदर्शन भगत जी, पूर्व विधायक श्री कमलेश उरांव जी, संगठन जिला प्रभारी श्री राकेश भास्कर जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विनय लाल जी सहित जिला के पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
@blsanthosh
रांची के बरियातू निवासी युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने नई दिल्ली के मंथन जिम्नास्टिक्स स्टेडियम में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप–2026 (ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप) के इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पृथ्वी देव भट्टाचार्य आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड और भारत का गौरव निरंतर बढ़ाते रहें।
@blsanthosh
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताश्री, श्रद्धेय श्री नन्द किशोर गोयनका जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक काल से जुड़े एक समर्पित स्वयंसेवक के रूप में उन्होंने राष्ट्रसेवा, गोसेवा एवं सामाजिक सरोकारों को अपने जीवन का ध्येय बनाया। व्यवसाय से दूर रहकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का उन्होंने निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार के समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शान्तिः। 🙏
बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक श्री लोकनाथ महतो जी की धर्मपत्नी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
आज हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव स्थित उनके आवास पहुंचकर श्री लोकनाथ महतो जी एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक-संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहकर दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजीव कुमार जी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
ॐ शान्तिः
सशक्त संगठन ही सशक्त राष्ट्र का आधार है।
आज रांची जिला अंतर्गत कांके प्रखंड के विकास में आयोजित भाजपा रांची पश्चिमी एवं रांची पूर्वी जिला की संयुक्त मासिक बैठक रांची पश्चिमी के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी एवं रांची पूर्वी के जिला अध्यक्ष श्री धीरज महतो जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी, द्वय जिला प्रभारी श्री नन्द जी प्रसाद, श्री अशोक शर्मा जी सहित जिला में निवास करने वाले भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्तागण उपस्थिति रही।
@blsanthosh
आज रांची जिला अंतर्गत कांके प्रखंड के ग्राम सुगनु निवासी श्री आदित्य साहू जी की सुपुत्री के शुभ रिंग सेरेमनी (सगाई) समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल, सुखमय तथा मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभाशीष प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अभय सिंह जी सहित अनेक वरिष्ठ गणमान्यजन एवं सम्मानित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
आज रांची के लालपुर स्थित श्री छोटन साहू जी द्वारा नवनिर्मित डोसा प्लाजा का शुभ उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अभय सिंह जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
श्री छोटन साहू जी एवं उनके समस्त परिवार को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भारत के यशस्वी, तेजस्वी एवं कुशल रक्षामंत्री, आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक एवं आत्मीय शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी जीवन प्रदान करें।
@rajnathsingh
आज रांची जिला अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुआ।
1. अनगड़ा प्रखंड के ग्राम वीसा निवासी भाजपा अनगड़ा मंडल के वरिष्ठ नेता श्री हरिहर महतो जी के सुपुत्र के विवाह उपरांत उनके आवास पहुंचकर नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
2. अनगड़ा प्रखंड के ग्राम सिमलिया लालगढ़ निवासी भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री कर्मनाथ महतो जी के सुपुत्र के विवाह उपरांत उनके आवास पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल, सुखी एवं सफल वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, विश्वास, सौहार्द एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा दोनों परिवारों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रामटहल चौधरी जी, भाजपा नेता श्री जेलेंद्र सिंह जी, श्री अमरनाथ चौधरी जी, श्री मानकी राजेंद्र साही जी, जिला महामंत्री श्री मनोज चौधरी जी, श्री रणधीर चौधरी जी एवं अनगड़ा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील महतो जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
@blsanthosh
भाजपा अनगड़ा मंडल के वरिष्ठ नेता श्री नागेश्वर महतो जी के सुपुत्र श्री तपेश्वर महतो जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
आज रांची जिला अंतर्गत अनगड़ा प्रखंड के ग्राम नवागढ़ सोसो स्थित उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
इस दौरान पूर्व सांसद श्री रामटहल चौधरी जी, भाजपा नेता श्री जेलेंद्र सिंह जी, श्री अमरनाथ चौधरी जी, श्री मानकी राजेंद्र साही जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री मनोज चौधरी जी, श्री रणधीर चौधरी जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील महतो जी भी मौजूद रहे।
ॐ शान्तिः🙏
आज रांची जिला अंतर्गत ओरमांझी प्रखंड के पांचा मैदान, मतातु में आयोजित सोनू (अंकुश) प्रीमियम लीग सीजन–2 का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रामटहल चौधरी जी, भाजपा नेता श्री अमरनाथ चौधरी जी, श्री मानकी राजेंद्र साही जी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती सरिता देवी जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
@blsanthosh
3 जुलाई को रांची जिला अंतर्गत ओरमांझी प्रखंड के ग्राम हाथबाल निवासी स्वर्गीय जयपाल महतो जी का जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रिम्स में उपचार चल रहा था। दुर्भाग्यवश कल उनका निधन हो गया।
आज उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
साथ ही, दूरभाष के माध्यम से डीएफओ से वार्ता कर पीड़ित परिवार को वन विभाग की ओर से देय मुआवजा एवं अन्य सभी सरकारी सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि इस कठिन समय में परिवार को आवश्यक संबल मिल सके।
इस दौरान पूर्व सांसद श्री रामटहल चौधरी जी, भाजपा नेता श्री अमरनाथ चौधरी जी, श्री मानकी राजेंद्र साही जी एवं डॉ. पारस नाथ महतो जी भी उपस्थित रहे।
@blsanthosh
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं छात्र-शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ।
@ABVPVoice
आज रांची जिला अंतर्गत कांके प्रखंड के बुकरू में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर जी सहित वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
@blsanthosh
रांची-टाटा हाईवे पर दिनदहाड़े महिलाओं की कार का पीछा करना, गाड़ी रोककर हमला करना, तोड़फोड़ करना और सूचना देने के बावजूद पुलिस का समय पर नहीं पहुंचना यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि झारखंड की चरमराई कानून-व्यवस्था का भयावह चेहरा है।
आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे बीच सड़क पर माताओं-बहनों को निशाना बनाने से भी नहीं डर रहे। सबसे गंभीर बात यह है कि मदद की गुहार लगाने के बाद भी यदि पुलिस समय पर न पहुंचे, तो आम नागरिक सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करे?
@HemantSorenJMM सरकार को यह समझना होगा कि महिलाओं का सम्मान केवल योजनाओं, घोषणाओं और विज्ञापनों से नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने से होता है। जब तक अपराधियों में कानून का भय पैदा नहीं होगा और प्रशासन निष्पक्ष एवं तत्पर होकर कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक महिलाओं के सम्मान के सभी दावे खोखले ही साबित होंगे।
झारखंड की जनता सुरक्षित वातावरण चाहती है, भय और अराजकता नहीं। सरकार और प्रशासन को राजनीतिक उदासीनता छोड़कर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो और हर बेटी, बहन एवं महिला बिना भय के घर से निकल सके।
@blsanthosh