Official Twitter account of Traffic Police Agra. Get traffic updates; report issues, suggestions and complaint.
Traffic Control Contact No:- 9454457886
🚦सुरक्षित सफर, सुरक्षित समाजl Meet & Greet
पुलिस आयुक्त, आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त यातायात, श्री रवीन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में “मीट एंड ग्रीट” (Meet & Greet) अभियान के अंतर्गत #आगरा_यातायात_पुलिस द्वारा आगरा के समस्त टोल प्लाजा पर स्लीपर बसों की सघन चेकिंग की जा रही है।
अभियान के दौरान बसों में अग्निशामक यंत्र, Emergency Exit एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। चालक एवं परिचालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच के साथ-साथ बसों में संदिग्ध एवं ज्वलनशील वस्तुओं की भी चेकिंग की गई। यात्रियों को बस के Emergency Gate की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा एवं आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
महिला यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा बसों में यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी यात्रा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित अनुभवों एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही, आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता हेतु 112 एवं 1090 हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
“Meet & Greet” अभियान के माध्यम से @Agratraffic पुलिस द्वारा प्रवर्तन के साथ-साथ नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने तथा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के प्रति विश्वास को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
#MeetAndGreet #RoadSafety #TrafficAwareness
@Uppolice@uptrafficpolice@agrapolice
"सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश"
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति-6.0' अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं से संवाद कर, उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और डिजिटल/साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 1098, 112, 1930 व UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली सुविधाओं आदि विषय में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
#MissionShaktiUPP
आज दिनांक 11.10.2026 को #DCP_Traffic श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में @Agratraffic पुलिस टीम द्वारा NH-19 मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों पर अवैध रूप से प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रखें।
@Uppolice@uptrafficpolice@agrapolice
🚦 Traffic Rules Save Lives!
सड़क पर अनुशासन, सफर में सुरक्षा। 🛣️
हेलमेट और सीट बेल्ट अपनाएं, गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल से बचें और नशे में ड्राइविंग न करें।
नियमों का पालन मजबूरी नहीं, जिम्मेदारी है। सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।
#RoadSafety #TrafficRules
@uptrafficpolice@agrapolice
आज दिनांक 11.10.2026 को #DCP_Traffic श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में @Agratraffic टीम द्वारा खेरिया मोड़ तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों पर अवैध रूप से प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रखें।
@Uppolice@uptrafficpolice@agrapolice
डॉ.बी.पी.एस. कॉलेज, शमशाबाद आगरा में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में डॉ.बी.पी.एस. कॉलेज, शमशाबाद आगरा में एनसीसी (NCC) कैडेट्स के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर(TSI) श्री रामनिवास सिंह और उनकी ट्रैफिक टीम उपस्थित रही।
कार्यशाला के दौरान ट्रैफिक टीम ने एनसीसी (NCC) कैडेट्स के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क चिन्ह, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सड़क दुघर्टना में घायलों की मदद हेतु बनाए गए 'गुड समेरिटन कानून' और 'पीएम राहत योजना' की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
@Uppolice@uptrafficpolice@agrapolice@DCPCityAgra