राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्रियों की बैठक में । बैठक के अंतर्गत मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी द्वारा मा० प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल प्रशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
#SevaSankalpAbhiyan
@BJP4India
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin की अध्यक्षता में आज भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक संपन्न हुई।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक के आरंभ में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का गायन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने आज 22 अगस्त 2026 को वंदे मातरम् के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया।
भारतीय जनता पार्टी 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के अपने प्रस्ताव को पुनः स्वीकार करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वन्दे मातरम्’ के केवल प्रथम दो पदों के गायन को सीमित करने के निर्णय की कड़ी निंदा और स्पष्ट शब्दों में विरोध करती है।
भाजपा वन्दे मातरम् को भारत का राष्ट्रीय गीत, भारत माता के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र और भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है।
अतः भारतीय जनता पार्टी संकल्प करती है:
1. 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के प्रस्ताव को दोहराते हुए वन्दे मातरम् के प्रथम दो पदों तक गायन सीमित करने के निर्णय की कड़ी निंदा और स्पष्ट विरोध करेगी।
2. पूर्ण वन्दे मातरम् के सम्मान, गरिमा, विरासत और राष्ट्रीय स्वरूप की रक्षा करेगी, इसे भारत का राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत मानेगी।
3. 1950 में संविधान सभा की घोषणा तथा 2026 में संसद द्वारा राष्ट्रीय गीत को जन गण मन के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान किए जाने से स्थापित स्थिति की दृढ़ता से पुष्टि करेगी।
4. राष्ट्रीय गीत को सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण अथवा संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का विरोध करेगी।
5. कांग्रेस को स्मरण कराएगी कि उसकी कार्यसमिति का कोई प्रस्ताव भारत के संवैधानिक संस्थानों और संसद द्वारा बनाए गए कानूनों से ऊपर नहीं हो सकता। 1937 का राजनीतिक समझौता 1950 के संवैधानिक निर्णय और 2026 में संसद द्वारा बनाए गए कानून से ऊपर नहीं रखा जा सकता।
6. जनता के सामने उस ऐतिहासिक और राजनीतिक संदर्भ को उजागर करेगी, जिसमें वन्दे मातरम् के गायन को सीमित किया गया था, जिसमें मुस्लिम लीग की आपत्तियां तथा बाद में बढ़ती सांप्रदायिक और अलगाववादी मांगों की राजनीति शामिल थी।
7. महात्मा गांधी के उस ऐतिहासिक कथन को जन-जन तक पहुंचाएगी, जिसमें उन्होंने वन्दे मातरम् को “साम्राज्यवाद-विरोधी नारा” और “शुद्धतम राष्ट्रीय भावना” से जुड़ा हुआ बताया था।
8. भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से देशव्यापी अभियान चलाएगी, जिसके अंतर्गत वन्दे मातरम् का इतिहास, अर्थ, राष्ट्रीय महत्व और गौरवशाली विरासत भारत के हर कोने तक पहुंचाई जाएगी।
9. विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा, ताकि छह पदों वाले पूर्ण राष्ट्रीय गीत और उसके इतिहास को विस्मृति में न जाने दिया जाए तथा आने वाली पीढ़ियां समझ सकें कि वन्दे मातरम् के साथ भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र-जागरण की कितनी गहरी स्मृतियां जुड़ी हैं।
10. राजनीतिक सुविधा या तुष्टीकरण के लिए वन्दे मातरम् के सम्मान और विरासत से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह केवल किसी राजनीतिक दल से जुड़ा विषय नहीं है। यह भारत के सम्मान और उन असंख्य देशभक्तों की विरासत का प्रश्न है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी देशवासियों से आह्वान करती है कि वे स्मरण रखें - वन्दे मातरम् के शब्द कभी इतने शक्तिशाली थे कि एक साम्राज्य उनसे भयभीत हो उठा था। अंग्रेजों ने इन्हें दबाने का प्रयास इसलिए किया क्योंकि इन शब्दों ने प्रतिरोध की चेतना जगाई थी। पीढ़ियों के भारतीयों ने इन्हें स्वतंत्रता, बलिदान और राष्ट्रगौरव के मंत्र के रूप में अपनाया।
इस विरासत को आज की वोट-बैंक राजनीति की गणित में सीमित नहीं किया जा सकता।
1947 में भारत की स्वतंत्रता का जयघोष 'वंदे मातरम्' था, और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के 'विकसित भारत' का महाघोष भी 'वंदे मातरम्' ही होगा।
वन्दे मातरम्।
आज भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
असंख्या कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और अनुशासन के बल पर ही आज संगठन इस ऊँचाई पर पहुँचा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने हेतु भाजपा के निरंतर विस्तार और विकास के लिए यह टीम पूर्ण सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु संकल्पित है।
@BJP4India
मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री उमाकांत दीक्षित जी की पूज्यनीय माताजी का निधन हो गया था।
आज उनके निवास स्थान भोपाल में दिव्यात्मा को पुष्पांजलि अर्पित किया एवं परिजनों से मुलाकात की।
भगवान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नायक, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल जननेता श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' जी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
बाबूजी ने सेवा, सुशासन एवं सामाजिक न्याय के अद्वितीय प्रतिमान स्थापित किए हैं। उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
विशाखापट्टनम, 19 अगस्त 2026
विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के 'विज्ञान विहार' विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' आज प्रातः प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पू. सरसंघचालक मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक 21 अगस्त की शाम तक चलेगी।
प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित हैं।
समन्वय बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों जैसे भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और कुछ चयनित कार्यकर्ता उपस्थित हैं। बैठक में विविध संगठनों से 49 महिलाओं सहित कुल 253 प्रमुख कार्यकर्ता और संघ के पदाधिकारियों को मिलाकर 327 प्रतिनिधि अपेक्षित हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल (मध्यप्रदेश) में आज संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय ‘समरसता संकल्प अभियान’ एवं ‘कलश वंदन यात्रा’ सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
#SamrastaSankalpAbhiyan
@BJP4India@narendramodi@NitinNabin@blsanthosh
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविंद्र भवन, भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुआ।
@BJP4India@narendramodi@NitinNabin@blsanthosh
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के गोविन्दपुरा में स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में नेपाली समाज एवं भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया।
@BJP4India@narendramodi@NitinNabin@blsanthosh
आज पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवार के सुअवसर पर मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के गोविन्दपुरा में स्थित भगवान पशुपतिनाथ जी के दर्शन–पूजन एवं अभिषेक कर सभी के कल्याण की कामना किया।
पशुपतिनाथ जी सभी का मंगल करें।
ॐ नमः शिवाय 🙏
छ.ग.राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ.वर्णिका शर्मा जी के पूज्य पिताजी श्री व्यास नारायण शर्मा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवारजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे