पानी सिर के ऊपर जाता है, तो शांत नहीं रहा जाता- जवाब दिया जाता है और जब बात भारत रत्न, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी के विचार, विरासत और विराट परंपरा पर हमले की हो, फिर जवाब भी जोरदार ही होगा।
#ChaudharyCharanSingh
आज लखनऊ में #UPCM श्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण #बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। जनपद में चयनित 07 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को मा. विधायक छपरौली डॉ. @ajaykmla जी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं। #Baghpat #Employment #UPGovernment
राष्ट्रीय लोक दल 'उत्तर प्रदेश' के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त श्री ऐश्वर्य राज सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में जनता के हितों को बुलंद करते हुए संगठन और भी अधिक मजबूत होगा।
#RLD#UttarPradesh
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय—
🌾 किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक ₹3.15 लाख करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ जारी रखने का ऐतिहासिक निर्णय।
🏅 ₹36,441 करोड़ के संयुक्त परिव्यय के साथ विस्तारित खेलो इंडिया योजना तथा राष्ट्रीय खेल संघों (NSFs) को बढ़ी हुई सहायता को मंजूरी।
☀️ प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) के लिए ₹5,070 करोड़ तथा ‘समुद्र मंथन’– राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना (NOES) के लिए ₹84,084 करोड़ की स्वीकृति।
ये निर्णय करोड़ों अन्नदाताओं को आर्थिक सुरक्षा, युवाओं को नए अवसर तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा को नई गति प्रदान करेंगे।
#CabinetDecisions #PMKisan #KheloIndia #EnergySecurity
मवीकलां, बागपत में राजकीय हाई स्कूल के इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण के अंतर्गत नए विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करने का अवसर भी मिला। उनके उत्साह, सुझाव और शिक्षा के प्रति समर्पण इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
विद्यालय के इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण से अब आसपास के क्षेत्र के बच्चों, विशेषकर बेटियों, को अपने घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।साथ ही, विद्यालय में स्थापित होने वाली स्किल लैब बच्चों के कौशल विकास को नई दिशा देगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप यह पहल शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और कौशल-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#Baghpat #Education #SkillDevelopment
आज नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त संसदीय बोर्ड की पहली बैठक संपन्न हुई।
संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री के.सी. त्यागी जी की अध्यक्षता और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में बोर्ड के सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आगामी प्राथमिकताओं और NDA गठबंधन की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर गहन मंथन किया।
#RLD #ParliamentaryBoard
श्री चौधरी चरण सिंह जी का एक दूरदर्शी फैसला जो आज भी प्रभावी है!
भारत के गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने 20 सितंबर 1977 को भारत के नेशनल पुलिस कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया और 1 जुलाई 1978 को दिल्ली में कमिश्नरेट सिस्टम शुरू किया, जिससे हमारी कानून व्यवस्था में तकनीक और सुरक्षा की नींव पड़ी।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि हमारे कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक सारे अधिकारियों को , उनकी मेहनत और लगन के लिए, 13 महीने की सैलरी मिले।
उनके विचार अपने समय से बहुत आगे थे और आज भी उतने ही सही साबित होते हैं। यह उनकी सोच और जनहित की नीतियों में उनके योगदान को नमन है ।
#चौधरीचरणसिंह
Pleased to constitute the RLD Parliamentary Board which will be headed by ex MP, Shri K C Tyagi ji.
I will serve as a member on this committee featuring party organisation functionaries, representatives, old party loyalists and some eminent citizens as well!
आज लखनऊ में माo #UPCM श्री @myogiadityanath जी द्वारा मेधावियों के #सम्मान समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया तथा माo विधायक छपरौली श्री @ajaykmla जी द्वारा जनपद #बागपत से बोर्ड परीक्षा में #अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। @upboardpryj
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 के ड्राफ्ट को वापस लेने का निर्णय स्वागतयोग्य है।
किसानों, गुड़-खांडसारी उद्योग तथा विभिन्न हितधारकों द्वारा प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इस मसौदे पर पुनर्विचार का निर्णय संवाद आधारित नीति निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्र चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी प्रथा समाप्त कर किसानों को उनका अधिकार दिलाया तथा MSP जैसी व्यवस्था की मजबूत नींव रखी। 2024 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। दूरदर्शन परिवार की ओर से उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि ।
#ChaudharyCharanSingh #BharatRatna
#DeshKaPehlaChannelDeshKaApnaChannel
किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया एवं हवन में आहुति दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीय लोक दल के विधायक गण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चौधरी साहब के विचारों का अनुसरण करने वाले अनुयायी उपस्थित रहे।
📍किसान घाट, नई दिल्ली
#ChaudharyCharanSingh #BharatRatna
पूर्व प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पावन पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
भारतीय कृषक समाज की पीड़ा, परिश्रम और अधिकारों को निर्भीकता और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने वाले स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन। किसानों के हितों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें देशवासियों के बीच एक जननायक के रूप में स्थापित किया।
जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार और किसान स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। वे केवल एक दूरदर्शी राजनेता ही नहीं, बल्कि एक गंभीर चिंतक और प्रखर लेखक भी थे। उनके आदर्श, सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।