आज सरायरंजन विधानसभा के क्रांति मैदान, कांचा में माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी, श्री मुकेश सहनी जी तथा श्री आई.पी. गुप्ता जी की उपस्थिति में आयोजित महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी श्री अरविन्द कुमार सहनी जी के समर्थन में हुई विशाल जनसभा में सम्मिलित हुआ।
लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर अंतिम दिन उषा अर्घ्य एवं पारण की हार्दिक शुभकामनाएं!
आज भुरकुंडा पोखर भगवानपुर देसुआ में प्रातःकालीन अर्घ्य के अवसर पर छठ घाट का भ्रमण किया एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
जय छठी मईया!
आप को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!
यह पर्व हमारे जीवन में उजाला, उत्साह और नई उमंग लेकर आए ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। आइए, हम सब मिलकर एकजुटता, प्रेम और सद्भाव के दीप प्रज्वलित करें।
#HappyDiwali
उजियारपुर विधानसभा की देवतुल्य जनता-जनार्दन के अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से INDIA गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
आप सभी ने भारी संख्या में सम्मिलित होकर आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाया और जो स्नेह एवं विश्वास प्रदान किया वह मेरे लिए अमूल्य हैI
आज उजियारपुर विधानसभा की देवतुल्य जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद से INDIA गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
आप सभी के अपार समर्थन, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार…
#उजियारपुर_मेरा_परिवार@yadavtejashwi@RJDforIndia
उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र - सेवा का सिलसिला जारी
समाजिक न्याय के प्रणेता, गरीबों के मसीहा आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के कर–कमलों से उजियारपुर से चुनाव लड़ने का सिंबल प्राप्त हुआ।
आदरणीय @laluprasadrjd तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत श्री @yadavtejashwi जी का हृदय से आभार।
आज दलसिंहसराय स्थित अनन्या होटल में उजियारपुर विधानसभा INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक विचार-विमर्श किया गया।
सभी वरिष्ठ नेतागणों और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, देश के अभूतपूर्व रक्षामंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और समाजवाद के महान पुरोधा श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।
#mulayamsinghyadav@yadavakhilesh@samajwadiparty
मा.नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के दमदार नेतृत्व प्रभावशाली व्यक्तित्व व मजबूत शख़्सियत से प्रभावित होकर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मेश्वर राय जी आज राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए।
माननीय पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मेश्वर राय जी का राजद में हार्दिक अभिनंदन व स्वागत है। #TejashwiYadav #RJD #bihar
आर्थिक न्याय के तहत आज हमने एक ऐतिहासिक और युगांतकारी घोषणा की है। बिहार के जिस भी परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है ऐसे परिवारों को एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से नौकरी मिलेगी।
𝟐𝟎 साल तक यह सरकार नौकरी-रोजगार नहीं दे पाई। हमारी सरकार बनते ही 𝟐𝟎 दिन के अंदर “एक विशेष नौकरी-रोजगार अधिनियम” बनाकर 𝟐𝟎 महीने में हर परिवार में नौकरी पहुंचाने का काम करेंगे। तेजस्वी ने 𝟏𝟕 महीने में 𝟓 लाख नौकरी देकर दिखाया है, अब 𝟐𝟎 महीने में हर परिवार को नौकरी देंगे। #Jobs #Bihar