भाजपा सरकार में अब किसानों के हक में आवाज उठाना भी अपराध बन गया है!
गुजरात के सरगवाला में किसानों की जमीन पर बिना सहमति और उचित मुआवजे के पाइपलाइन बिछाने का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में पहुंचे AAP गुजरात युवा मोर्चा के अध्यक्ष और कोली समाज के युवा नेता बृजराज सोलंकी सहित कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाजपा सरकार पुलिस के दम पर किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती है, लेकिन किसानों की आवाज गिरफ्तारियों से नहीं दबेगी।
किसानों के हक की लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी!
શું ખેડૂતોના પર થતા અન્યાય સામે લડવું કોઈ ગુનો છે?
ખેડૂતોના હક અને અધિકારો માટે જે કોઈ અવાજ ઉઠાવે એનો અવાજ દબાવવાનો પ્રયાસ કેમ કરે છે ભાજપ સરકાર..
સરગવાડા ખાતે પોતાના હક અને અધિકારો માટે લડતા ખેડૂતોના સમર્થનમાં AAP ગુજરાત યુવા મોરચા પ્રમુખ બ્રીજરાજ સોલંકીએ અવાજ ઉઠાવ્યો ત્યારે આજે પોલીસ દ્વારા તેમની અટકાયત કરવામાં આવી છે.
આમ આદમી પાર્ટી ખેડૂતો માટે હરહંમેશ લડતી રહી છે અને લડતી રહેશે 💯
26/11 के मुंबई आतंकी हमले को हमारा देश कभी नहीं भुला सकता। मैं उन सभी वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश की रक्षा की।
अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और इस कायराना हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।
सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
संविधान है, तो हमारे अधिकार हैं। संविधान है, तो न्याय है। और संविधान है, तो हम हैं... ये देश है।
आइए, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए इस महान संविधान के सच्चे प्रहरी बनें। सत्ता और पार्टियाँ बदलती रहेंगी, लेकिन हमारा संविधान हमेशा अटल और मज़बूत रहना चाहिए।
जय संविधान, जय हिंद 🇮🇳
आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है।
बहुत कम समय में एक लंबा सफ़र तय किया है हमने। जब पार्टी बनी थी तो हम पर बहुत से सवाल खड़े हुए थे.. क्या हम कुछ कर पाएंगे? ये पार्टी कितने दिन टिकेगी? भला इन लोगों को राजनीति की क्या समझ?
लेकिन हम टिके भी रहे और पूरे देश का दिल भी जीता। हमने दिल्ली में सरकार बनाई, पंजाब में सरकार बनाई, जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा-गुजरात तक हमें भारत के लोगों का विश्वास और प्यार मिला। हमने काम की राजनीति की, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात की। हमें राजनीति बदल नहीं पाई, बल्कि हमने राजनीति को बदल दिया।
अभी बहुत कुछ करना है। देश के लिए बहुत काम करना है। हम न डरेंगे न पीछे हटेंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और हमारे समर्थकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🚨This coward government did not allow me to board my flight to London where I was invited by prestigious universities like Oxford, Cambridge, LSE, Edinburgh to deliver talks on the cockroach movement. Indian students put their heart and soul to organise the events but this anti-intellectual govt was scared of me going to these prestigious institutions!
@Cockroachisback
This is absolutely shocking. This sets a terrible precedent for private citizens being stopped arbitrarily, with no reason by Modi’s govt. Why is govt scared of educated young Indians?
🚨#ImportantAnnouncement🚨
I have been stopped by this cowardly Modi Govt at the Delhi Airport from flying to London to deliver a lecture at the University of Oxford.
@Cockroachisback
आपको और आपके पूरे परिवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
दीपों की ये रोशनी आपके जीवन से दुखों के अंधकार को दूर करे। आपके घर-आँगन में हमेशा प्रकाश बना रहे, सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें, मेरी यही प्रार्थना है।
आज आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारियों और जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
सभी का जोश और उत्साह देखकर साफ़ है कि वे उत्तराखंड की जनता को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प देने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। सभी साथियों को मेरी शुभकामनाएँ।
देश की मिट्टी की रक्षा में अपने प्राणों तक की परवाह न करने वाली झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर मेरा कोटि-कोटि नमन।
जब-जब तानाशाही और अत्याचार के विरुद्ध अदम्य साहस और पराक्रम की बात होगी, तब-तब वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी का नाम गर्व से याद किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ख़ुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने में काफ़ी कमी की है। दुर्भाग्य है कि इनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत रात दिन पंजाब के किसानों को गाली देते रहते हैं।
पराली और प्रदूषण पालिटिक्स पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान - “कहा पंजाब में पराली जलाने में ऐतिहासिक कमी, प्रदूषण के लिए किसान नहीं दूसरी वजहें ज़िम्मेदार, पंजाब के किसानों ने पराली प्रबंधन में राह दिखाई है।”
दिल्ली में बीजेपी की सरकार के मंत्री प्रदूषण के लिए पंजाब में पराली पर आरोप लगाते रहे हैं।
शिवसेना संस्थापक आदरणीय श्री बाला साहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके राष्ट्रप्रेम और समाज की सेवा में समर्पित जीवन को मैं नमन करता हूँ।
महान स्वतंत्रता सेनानी, 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध उन्होंने पूरे देश को एकजुट किया और देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। वे हमेशा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा के अमर स्रोत रहेंगे।