@nbk_maverick@treeni@TCS ले अंगूर खा भाई और पहली फुर्सत में कृष्णा नदी के उस पर निकल। हे निजाम के फूफू, हैदराबाद में ही रहते हैं भाई हम, आओ कभी फुर्सत में।
बिहार के पिछड़ेपन के लिए जनता को दोष देना आसान है, लेकिन सवाल सत्ता और नेतृत्व से होना चाहिए। गुजरात में उद्योग और निवेश का माहौल बन सकता है तो बिहार में क्यों नहीं? लोग अपनी मर्ज़ी से पलायन नहीं करते, उन्हें बेहतर अवसर और सुरक्षित माहौल चाहिए। व्यवसाय और रोजगार के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाना व्यक्ति नहीं, सरकार और संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और संदिग्ध मौत के मामले में आज पॉक्सो कोर्ट ने सीबीआई को जो कड़ी फटकार लगाई है, उसने सत्ता और जांच एजेंसियों के पूरे खेल को बेनकाब कर दिया है।
याद कीजिए, पोस्टमॉर्टम और FSL रिपोर्ट में रेप की स्पष्ट पुष्टि होने के बावजूद पहले बिहार पुलिस की SIT ने इसे नींद की गोली का मामला बताकर पूरी तरह से लीपापोती करने की कोशिश की। जब जनदबाव में मामला सीबीआई को गया, तो सीबीआई ने अपराधियों को पकड़ने के बजाय क्लोजर रिपोर्ट लगा दी! और आज हालत यह है कि कोर्ट के सामने सीबीआई के पास घटनास्थल और शुरुआती तथ्यों तक का कोई जवाब नहीं है।
कितनी विडंबना है कि विपक्षी नेताओं को तंग-तबाह करने और पॉलिटिकल वेंडेटा चलाने के लिए यही सीबीआई बंद पड़े पुराने केसों को भी री-ओपन कर देती है, लेकिन बिहार की एक मासूम बेटी को न्याय दिलाने के मामले में इसकी जांच की धार कुंद पड़ जाती है!
सवाल सीधा है—SIT से लेकर CBI तक, आखिर इस मामले में किसको बचाया जा रहा है? वह कौन रसूखदार है जिसके दबाव में एक बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध पर पर्दा डालने की साजिश रची गई? सत्ता प्रतिष्ठान जवाब दे!
मोहन भागवत अब संघ के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते नहीं दिखते। संघ, जो कभी स्वयं को सांस्कृतिक संगठन कहता था, आज घनघोर राजनीतिक संगठन बन चुका है। मोहन भागवत की भाषा और वक्तव्य संघ की मूल विचारधारा से बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं।
तीन हजार वर्षों से प्रताड़ना और भेदभाव की बात करने वाले मोहन भागवत पूरे संघ को मेरी चुनौती है कि इतिहास, साहित्य, कालिदास, भास या तिरुवल्लुवर के किसी भी ग्रंथ से एक उदाहरण प्रस्तुत कर दीजिए, जो इस दावे को प्रमाणित करता हो।
पंडितों ने जातियाँ बनाई, आखिर कब और कैसे? बिना ऐतिहासिक प्रमाण के ऐसे वक्तव्य देना समाज को बाँटने वाली भाषा को आगे बढ़ाना है।
संघ के वास्तविक स्वयंसेवकों की कल्पना कीजिए, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी और परिवार तक संगठन के लिए छोड़ दिया। कभी वे मोहन भागवत की पहनी हुई चप्पल तक श्रद्धा से सँभालकर रखते थे। आज उन्हीं स्वयंसेवकों का मोहभंग हो रहा है। उनकी आस्था और समर्पण का यह परिणाम नहीं होना चाहिए था।
मैं बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूँ कि ऐसी संस्थाओं का नेतृत्व करने वाले लोगों के वक्तव्यों और विचारों की कठोर समीक्षा होनी चाहिए। संघ और भाजपा, दोनों अपनी मूल विचारधारा से भटककर समाज को जिस दिशा में ले जा रहे हैं, उसके परिणाम गंभीर होंगे।
ऐसे लोग किसी भी संगठन का नेतृत्व करने योग्य नहीं हैं।
ऐसी माताएँ विलक्षण होती हैं, जिनके पुत्र केवल उनके नहीं रहते, बल्कि करोड़ों माताओं के पुत्र, करोड़ों बहनों के भाई और करोड़ों लोगों के अपने बन जाते हैं। योगी आदित्यनाथ जी ऐसी ही एक माता के पुत्र हैं।
योगी जी एक संन्यासी के रूप में और एक मुख्यमंत्री के रूप में बहुत सारे लोगों के लिए अनुकरणीय हैं। ज्ञान और साधना के क्षेत्र में उनका व्यक्तित्व विलक्षण है, तो राजनीति और शासन के क्षेत्र में भी उन्होंने एक अलग आशा जगाई है। कोई भी व्यक्ति परिपूर्ण नहीं होता, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने अपने लगभग दस वर्षों के राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव में जिस तरह का शासन दिया है, उसके आधार पर उन्हें राजनीति में भी विलक्षण व्यक्तित्व कहा जा सकता है। मुझे लगता है कि आने वाले समय में अनुभव के साथ उनका नेतृत्व और भी निखरेगा।
लेकिन आज मैं राजनीति या उनके व्यक्तित्व की बात नहीं करना चाहता। आज बात उस माँ की है, जिसने उन्हें जन्म दिया, पाला-पोसा और इस योग्य बनाया।
माता का जाना किसी भी व्यक्ति के लिए असह्य पीड़ा होती है। योगी जी ने संन्यास लिया, युवा अवस्था में घर-परिवार त्याग दिया, अपना पिंडदान तक किया। लेकिन सारी बातें अपनी जगह हैं, मातृऋण ऐसा ऋण है जिससे कोई मुक्त नहीं हो सकता। माँ का प्रेम, उसका त्याग, बच्चे को पालने-पोसने में उसने जो कुछ सहा है, उसका कोई विकल्प नहीं है। यह बात हम सभी जानते हैं, जो स्वयं माता-पिता हैं। बच्चे को बड़ा करना कितना कठिन और कितना निस्वार्थ कार्य है, इसे वही समझ सकता है जिसने इस दायित्व को निभाया है।
आप संन्यासी हो सकते हैं, संसार का त्याग कर सकते हैं, लेकिन माँ को कभी नहीं त्याग सकते। इस संदर्भ में मुझे आदि शंकराचार्य का प्रसंग याद आता है। उन्होंने संन्यास लेने से पहले अपनी माता को वचन दिया था कि उनके अंतिम समय में वे उनके पास अवश्य आएँगे। अपनी माता के अंतिम समय में वे उनके पास पहुँचे और संन्यासी होने के बावजूद उनकी अंत्येष्टि का दायित्व स्वयं निभाया। उस समय सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना वचन निभाया।
मैं यह प्रसंग इसलिए साझा कर रहा हूँ क्योंकि कई लोग कहते हैं कि संन्यास लेने के बाद व्यक्ति माता, परिवार और संसार से मुक्त हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। संन्यास का अर्थ सांसारिक मोह का त्याग है, मातृऋण और माँ के प्रति संवेदना का अंत नहीं। माँ के जाने की पीड़ा किसी भी उम्र में उतनी ही गहरी होती है।
योगी जी की माताजी ने अपने जीवन में अपने पुत्र को मुख्यमंत्री के रूप में देखा। यह भी अपने आप में एक बड़ी बात है कि उनका पुत्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बना, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उसके जीवन में कोई पारिवारिक विशेषाधिकार या दिखावा नहीं आया। उनके भाई-बहन और परिवार के दूसरे सदस्य आज भी सामान्य जीवन जीते हैं। उनके परिवार के लोग फूल और पूजा सामग्री की एक छोटी-सी दुकान चलाते हैं। योगी जी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उसी संन्यासी जीवन को जीते रहे, जिसे उन्होंने पहले चुना था।
यह भी उनकी माताजी के लिए संतोष और गर्व का विषय रहा होगा कि उनका पुत्र सत्ता में पहुँचकर भी अपने सिद्धांतों और जीवनशैली से विचलित नहीं हुआ।
आज उनकी माताजी के निधन पर मैं यही कहना चाहता हूँ कि ऐसी माताएँ वास्तव में विलक्षण होती हैं, जिनके पुत्रों को करोड़ों लोग अपना मानते हैं।
योगी जी हम सबसे बड़े हैं। उन्हें मेरी सांत्वना की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यह समय ऐसा होता है जब जितनी सकारात्मक ऊर्जा किसी व्यक्ति तक पहुँचाई जा सके, उतना अच्छा है।
योगी जी, आपके इस दुःख और संताप में हम सब आपके साथ हैं। आपकी माताजी विलक्षण थीं। हमें लेशमात्र भी संदेह नहीं है कि उनका स्वर्गारोहण हुआ होगा और वे परमपिता परमात्मा के परमधाम में स्थान पाएँगी।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सद्गति प्रदान करें।
ॐ शांति।
@jsaideepak हमने शुरुवात की है। बाबा रामदेव बोले, दिवाली मिलन में पत्रकार बोले अमित शाह के समाने, और भी लोग बोलेंगे। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।
समय की मांग है। @jsaideepak की बात याद आ रही है — 'We need to stand with the person who's speaking and standing for you. If that's not possible, stay silent. If that's also not possible, don't oppose'. राम माधव सरीखे २०१० के दशक में ओपिनियन और नैरेटिव बिल्ड किया करते थे।
दो बार इनसे मुलाक़ात हुआ है - जब अखिलेश सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री थे, सैयदराजा विधायक सुशील जी के साथ लखनऊ में इनसे PDS कम्प्यूटराइजेशन के लिए मिले थे। उसके बाद दिल्ली आए तो यूपी भवन में फिर मिलने का बुलावा भेजे।
जलवा ऐसा था की अखिलेश के विरोध के बाद भी मंत्री रहे। कुंडा में कार्यक्रम के बाद फिर अपना जलवा दिखा दिए हैं…