#SP_Auraiya द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फफूंद व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एटीएम मशीन से छेडछाड कर पैसा चोरी करने वाले एक अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
#UPPolice
थाना फफूंद व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एटीएम मशीन से छेडछाड कर पैसा चोरी करने वाले एक अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में #SP_Auraiya द्वारा दी गई बाइट।
@Uppolice@adgzonekanpur@igrangekanpur
#auraiyapolice
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपदीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त करते हुये आमजन से संवाद कर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
🔷मिशन शक्ति फेज-6.0 | शारदीय नवरात्रि🔷
🌺 चतुर्थ दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा माँ दुर्गा पंडालों का निरीक्षण एवं थाना फफूंद क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना फफूंद क्षेत्रांतर्गत माँ दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई। साथ ही आमजन से नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
@deepaksvasjs उक्त प्रकरण के संबंध में सूचना पर थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया । यातायात सुचारु रूप से चल रहा है मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन मे थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा वांछित/वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 नफर अभियुक्त को सम्बंधित मु0अ0सं0 699/2026 धारा 296 बीएनएस थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के अंतर्गत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
#UPPolice
आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना फफूंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों/कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से तेजी से पूर्ण कराया जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए कार्य की प्रगति से अवगत कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में आज दिनाँक 14.10.2026 को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना साइबर पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर क्षेत्रांर्गत गेल बिहार में साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानो को Safe Web Browsing एवं Verify Website के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जवानो को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान अथवा संदिग्ध वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण, CVV, OTP, UPI PIN अथवा पासवर्ड साझा न करें। ऑनलाइन लॉगिन अथवा भुगतान करने से पूर्व वेबसाइट के सही URL/डोमेन की जांच एवं सत्यापन अवश्य करें। संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट, पॉप-अप, अनजान ई-मेल/मैसेज में प्राप्त लिंक तथा अविश्वसनीय वेबसाइटों पर क्लिक करने से बचें।
#VerifyWebsite #CyberAwareness #CyberSafety #StayCyberSafe #SafeInternet #CyberCrime #CyberFraud #UPPolice #AuraiyaPolice #SaharPolice #Dial1930
उक्त प्रकरण में थाना अयाना पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। घटना में झुलसे चारों व्यक्तियों को उपचार हेतु सीएचसी अजीतमल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें घर भेज दिया गया। सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया गया है। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।
@News360LiveDesk उक्त प्रकरण के संबंध में सूचना पर थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया । यातायात सुचारु रूप से चल रहा है मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” व “मिशन शक्ति अभियान” के तहत दिनाँक 14.10.2026 को थाना बेला मिशन शक्ति टीम द्वारा बाजार में एक 3 वर्षीय के गुमशुदा नाबालिग बालिका को 01 घण्टे के अन्दर खोजकर नियमानुसार परिवारीजनों को सुपुर्द कर लौटाई खुशियां । परिवारीजन व स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
#UPPolice
@sanju_sankhwar@dgpup@Uppolice@igrangekanpur@yadavakhilesh@RahulGandhi@myogiadityanath उक्त प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि दो पक्षों के मध्य पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद है। जिसके संबंध में थाना अछल्दा पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गई है । प्रकरण में अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। वर्तमान में शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
@bstvlive उक्त प्रकरण के संबंध में सूचना पर थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया । यातायात सुचारु रूप से चल रहा है मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन मे थाना फफूंद पुलिस द्वारा वांछित/वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 नफर वांछित अभियुक्त को सम्बंधित मु0अ0सं0 284/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना फफूंद जनपद औरैया के अंतर्गत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
#UPPolice