The AVVNL is a Govt. company which is engaged in distribution and supply of electricity in 14 districts of Rajasthan. This is a official handle of AVVNL.
जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने कहा कि आपदा प्रबंधन की तरह विद्युत सुरक्षा में भी रोकथाम, पूर्व तैयारी और जन-जागरूकता जरूरी है। शॉर्ट सर्किट, ओवरलोडिंग, खराब वायरिंग व असुरक्षित उपकरणों से बचाव के लिए सावधानी और नियमित जांच जरूरी है। दुर्घटना का इंतजार नहीं, पहले से तैयारी ही सबसे प्रभावी बचाव है।
अजमेर डिस्कॉम की ओर से आदर्श विद्या निकेतन, मदार में ऊर्जा बचत एवं दक्षता को लेकर विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों को “मास्टर ट्रेनर” और “एनर्जी ऑडिटर” बनाकर विद्यालय का वास्तविक ऊर्जा ऑडिट कराया गया। साथ ही ऊर्जा बचत, दक्षता एवं विद्युत सुरक्षा के उपाय बताए गए।
ऊर्जा प्रबंधक श्री पी.सी. तिवारी, अधिशासी अभियंता श्री मोहन सिंह और कनिष्ठ अभियंता श्रीमती पारुल शाक्य ने विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत, ऊर्जा दक्षता एवं विद्युत सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
ग्रीन पेन लेकर बच्चों ने किया ऊर्जा ऑडिट!
15 विद्यार्थियों की 3 टीमों ने कक्षों में पंखे, लाइट, विद्युत उपकरण, प्राकृतिक रोशनी और अनावश्यक बिजली खपत की जांच की। कमियां चिन्हित कर बचत के सुझाव दिए। अब ये विद्यार्थी “मास्टर ट्रेनर” बनकर अन्य बच्चों को भी ऊर्जा बचत के लिए जागरूक करेंगे।
अजमेर डिस्कॉम में टेक्नीशियन-III के रूप में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति उपरांत विभिन्न स्थानों पर पदस्थापन प्रदान किया गया है।
आदेश जारी करते हुए 187 TSP एवं 305 Non-TSP सहित कुल 492 कार्मिकों को पोस्टिंग दी गई है।
अजमेर डिस्कॉम परिवार में इन सभी का स्वागत है।
#AjmerDiscom #TechnicianIII #AVVNL
#GoodGovernance
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@RajCMO@RajGovOfficial@DIPRRajasthan
सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल।
नेमा समाज, बांसवाड़ा एवं नेम यूथ साख सहकारी समिति के सहयोग से रूफटॉप सोलर अपनाने वाले 44 परिवारों को अजमेर डिस्कॉम, बांसवाड़ा कार्यालय में इंडक्शन कुकर भेंट किए गए।
यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग, ऊर्जा दक्षता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के साथ अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
आइए, रूफटॉप सोलर अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की दिशा में अपना योगदान दें।
#PMSuryaGhar #RooftopSolar #CleanEnergy
#EnergyEfficiency #AjmerDiscom #AVVNL #Rajasthan