Bharatiya Janata Party (BJP) के माननीय राष्ट्रीय सह संगठन महासचिव आदरणीय शिवप्रकाश जी भाईसाहब को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ।
कुछ व्यक्तित्व पद से नहीं, बल्कि अपने संस्कार, संगठन कौशल और कार्यकर्ताओं के जीवन पर छोड़ी गई अमिट छाप से पहचाने जाते हैं। हमारे अभिभावक शिवप्रकाश जी भाईसाहब ऐसे ही विरल व्यक्तित्व हैं। कार्यकर्ता के मन, उसकी क्षमता और उसके भविष्य को पहचानकर उसे गढ़ने की अद्भुत कला विरले लोगों में होती है। कभी अनुशासन की कठोरता से, तो कभी आत्मीय स्नेह से, वे न केवल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं।
सरलता, विनम्रता, वचनबद्धता, ओजस्वी वक्तृत्व, गहन वैचारिक दृष्टि और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण—ये सभी गुण उनके व्यक्तित्व को असाधारण बनाते हैं। संगठन उनके लिए केवल कार्य का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन का सर्वोच्च ध्येय है।
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों में संगठन को सुदृढ़ करने तथा भारतीय जनता पार्टी की सफलता के पीछे उनका मौन, अथक और प्रभावशाली योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अखंड ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनका मार्गदर्शन आने वाली अनेक पीढ़ियों तक संगठन और राष्ट्रजीवन को दिशा देता रहे।
आपका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, विश्वास और संगठन-समर्पण का जीवंत विद्यालय है।
जन्मदिन की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ आदरणीय @shivprakashbjp जी भाईसाहब!!
नेतृत्व की ऊँचाई पद से नहीं, चरित्र से मापी जाती है।
व्यक्तिगत अपमान सहकर भी युवाओं को दंड नहीं, मार्गदर्शन देने की बात करना बड़े हृदय और लोकतांत्रिक परिपक्वता का परिचायक है !!
We are proud of you @narendramodi सर 🙏💐
आप सभी शिवभक्तों को देवाधिदेव महादेव की भक्ति और उपासना के पवित्र श्रावण माह के प्रारंभ होने एवं कांवड यात्रा के शुभारंभ पर आप सभी भक्तजनों को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻🙏🏻
प्रिय मित्र श्री के.के. गौतम जी,
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत मंगलकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर यश प्रदान करें। आपका जीवन सदैव राष्ट्रसेवा, संगठन और समाजहित के कार्यों से आलोकित रहे तथा आप निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
जन्मदिन का यह पावन अवसर आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई सफलताएँ और अपार खुशियाँ लेकर आए।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉🎂💐
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak सर से आज आत्मीय शिष्टाचार भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अपने अभिभावक से मिलना सदैव प्रेरक मार्गदर्शन एवं ऊर्जा प्रदान करता है।
@brajeshpathakup@BJP4UP
@dpradhanbjp आप भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और भारत-केंद्रित शिक्षा को सशक्त करने बाले संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले कर्मयोगी हैं , आपका निर्णय आपके संगठनात्मक संस्कार और बड़े हित के प्रति आपके समर्पण को दर्शाता है। आपके योगदान के लिए हार्दिक आभार 🙏
We are proud of you sir
आप भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और भारत-केंद्रित शिक्षा को सशक्त करने बाले संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले कर्मयोगी हैं , आपका निर्णय आपके संगठनात्मक संस्कार और बड़े हित के प्रति आपके समर्पण को दर्शाता है। आपके योगदान के लिए हार्दिक आभार 🙏
We are proud of you sir