सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में छात्रों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय पर निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
नन्हें प्रतिभागियों ने अपने विचारों और चित्रों के जरिए एक ऐसे भारत की कल्पना प्रस्तुत की, जो स्वच्छ, सशक्त, समावेशी एवं आत्मनिर्भर हो। उनके संदेशों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक बदलाव की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
इन गतिविधियों ने न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारा, बल्कि उन्हें देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
श्रीमती दीपा भाटी, BSA हापुड़ द्वारा पीएम श्री विद्यालय, हिम्मतपुर का निरीक्षण किया गया तथा Learning by Doing गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
साथ ही,विकासखंड धौलाना में चल रहे FLN प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए शिक्षकों से संचालित शिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली गई।
@basicshiksha_up
📚✨ प्रशिक्षण से गुणवत्ता की ओर एक सार्थक कदम
डायट परिसर, हापुड़ में शिक्षकों हेतु आयोजित 05 दिवसीय एफ.एल.एन. (Foundational Literacy & Numeracy) प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।
@bharat_nip67844@basicshiksha_up
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा परिषदीय कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर आजमपुर, विकासखंड सिंभावली में विद्यार्थियों को बेल्ट, टाई एवं परिचय-पत्र वितरित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन एवं विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।
@basicshiksha_up
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिवा प्राथमिक पाठशाला में बुधवार को पौधरोपण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस मौके पर माननीय विधायक जी (हापुड़ सदर ) द्वारा बीएसए सहित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
@basicshiksha_up
📚✨ किताबों से दोस्ती, ज्ञान से तरक्की! ✨📚
परिषदीय विद्यालयों में स्थापित लाइब्रेरी का बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक उपयोग करते हुए ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन किया जा रहा है।🌱📖
@basicshiksha_up
🌸 05 सितम्बर शिक्षक सम्मान समारोह — हापुड़ 🌸
बेसिक शिक्षा विभाग, हापुड़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 📚✨
@basicshiksha_up
दिंनाक 22.08.2026 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़ श्रीमति दीपा भाटी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय, सबली में बच्चों के साथ तिथि भोज कर अपना जन्मदिवस सादगी, आत्मीयता एवं बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटते हुए मनाया गया।
#BasicEducationHapur#TithiBhoj#Hapur#CompositeSchoolSabli#शिक्षा
आज UPS बक्सर एवं PS बक्सर नंबर-1 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान Interesting Attendance Board का अवलोकन किया गया तथा विद्यालयों में प्रारंभ हो रही सत्र परीक्षा का जायजा लिया गया। बच्चों से संवाद करते हुए परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त की
सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत केजीबीवी के बच्चों के द्वारा बढ-चढ़कर प्रतिभाग किया गया, मैं भविष्य हेतु बालिका के लिए मंगलकामना करती हूँ। #dmhapur#CDO_hapur
माननीय उपमुख्यमंत्री जी
@kpmaurya1 द्वारा प्रथम निपुणशाला का उद्घाटन अनवरपुर, हापुड़ में किया गया। निपुणशाला में बच्चे डिजिटल,एक्सपेरिमेंटल एवं फन लर्निंग के द्वारा भाषा और गणित में दिए हुए निपुण लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। @thisissanjubjp@basicshiksha_up