पहले दया शंकर सिंह, रीत बहुगुणा जोशी और अब साधना सिंह, जब से #SPBSP का गठबंधन हुआ है तब से बीजेपी वाले बौखला गए है ये उनकी दलितों के प्रति कितनी नफ़रत करते है उसको दर्शाता है! #SCSTAct#DalitLivematter
भारतीय संविधान के जनक, समाज सुधारक और हम सभी के मार्गदर्शक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती (14 अप्रैल) की आपको हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा साहेब के "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" के संदेश को अपनाकर, आइए एक समतामूलक, न्यायप्रिय और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें। जय भीम!
सामाजिक समरसता व स्त्री शिक्षा आंदोलन के जनक महान विचारक, लेखक, सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन!
#JyotibapuleJayanti#PuleJayanti
परम पूज्य भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के आत्मसम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई को आत्मबल व गति देने वाले, बामसेफ, DS4 & BSP के संस्थापक & वंचित-शोषित बहुजन समाज को राजनैतिक रुप से मजबूती प्रदान करने वाले बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयंती पर शत्-2 नमन #Kanshiram
मुरैना में पैसे न देने की सज़ा इंसानियत से बाहर दी गई।
एक दलित युवक को मुर्गा बनाकर पीटा गया, अपमान की सारी हदें पार की गईं।
वीडियो सामने आते ही समाज का असली चेहरा बेनकाब हो गया।
यह सिर्फ मारपीट नहीं, सोच गंदी है
कानून के राज में गुंडागर्दी का यह नंगा नाच कब तक चलेगा!
#Dalit
समस्त देशवासियों तथा दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों एवं उनके परिवार वालों को भी आज 77वें गणतंत्र दिवस की दिली मुबारकबाद/हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
वैसे आज के दिन अपने बेहतरीन संविधान पर गर्व करने के साथ-साथ इसका विशेष महत्व तभी है जब सरकारों के बड़े-बड़े दावों और लुभावने वादों आदि के भूलभलैयों से अलग हटकर, यह ईमानदार ऑकलन किया जाये कि क्या केन्द्र व राज्य सरकारों की केवल छलावापूर्ण बातें हैं या फिर संविधान की सर्वसमाज हितैषी सच्ची मंशा के हिसाब से देश ने राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र के क्षेत्र में अपेक्षित विकास करके लोगों का जीवन स्तर में कुछ बहु-अपेक्षित सुधार किया है? ऐसा करके ही देश की ज्वलन्त समस्याओं से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
इसके साथ ही, गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवा के लिये जिन लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री तथा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उन सबको तथा उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
इतना ही नहीं बल्कि देश में ’बहुजन समाज’ के करोड़ों ग़रीबों, शोषितों-पीड़ितों एवं उपेक्षितों को अपने पैरों पर खड़ा करके उन्हें आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का जीवन दिलाने के संघर्ष हेतु अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को, देश भर में उनके करोड़ों अनुयाइयों की चाहत के अनुसार अब बिना और देरी किये, भारतरत्न से सम्मानित किया जाए तो यह उचित होगा, जिसकी माँग बी.एस.पी. लगातार करती आ रही है।
15 जनवरी 2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीया सुश्री बहन कुमारी मायावती जी को 70 वें जन्म दिवस की बहुत-बहुत बधाई व मंगलकामनाएं, साथ ही कुदरत से उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूँ।
#Mayawati#BSP
देश की पहली महिला शिक्षिका नारी, मुक्ति आंदोलन को प्रणेता शिक्षा की वास्तविक देवी माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन
#SavitribaiPhule#माता_सावित्रीबाई_फुले_जयंती
तमिलनाडु सरकार का द्रविडियन मॉडल कहां है?
साक्षर होना तो दूर,मुझे तो मानवता भी कम होती दिख रही है जातिवादियों में...
जो हमारी बच्चियों को सम्मान न दे पाए,ऐसे जातिवादी को जेल के बाहर होना ही नहीं चाहिए...
#Dalit
शोषितों, पीड़ितों की मसीहा नारी की मुक्ति दाता भारतीय संविधान रचयिता बोधिसत्व परम पूज्य भारतरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के पर शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि
जय भीम
#AmbedkarDeathAnniversary
भारत के भाग्य विधाता,राष्ट्र निर्माता, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधान के रचयिता, वंचित, पिछड़ों अल्पसंख्यको & सर्वसमाज की नारी जाति के उद्धारक, महामानव, बोधिसत्व, विश्वरत्न, बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन व विनम्र श्रद्धांजलि
शिक्षा और समानता के अग्रदूत, महान विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
समाज के वंचित वर्गों और महिलाओं के अधिकारों के लिए आपका संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। #JyotibaPhule#JyotiraoPhule
विनम्र श्रद्धांजलि!💐💐
78 वें संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनायें
"संविधान महज वकीलों का दस्तावेज नहीं हैं, यह जीवन का माध्यम है और इसकी भावना सदैव युग की भावना है। "
परमपूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर
#ConstitutionDay
MNNIT प्रयागराज के ST समुदाय
के Asst. Prof. वेंकटेश नाईक के साथ भेदभाव न सिर्फ़ अनैतिक है, न्याय के लिए दर-2 भटकना पड़े यह लोकतांत्रिक के लिए शर्माक है?
केंद्र सरकार & शिक्षा मंत्रालय को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि वेंकटेश नाईक को न्याय,सम्मान और उनके अधिकार मिल सकें #SCSt
बाबासाहब आंबेडकर जी का नीला झंडा हाथी निशान संसद तक पहुँचाने वाले, देश के गरीब दबे कुछले पिछड़े समाज में आप भी राजा बन सकते हों यह हौसला-ए-जोश भरने वाले मान्य० कांशीराम साहेब जी के परिनिर्वान दिवस कोटी कोटी नमन #KanshiRam