आस्था का सम्मान, सनातन संस्कृति का संरक्षण!
बरेली महानगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया खंडित एवं अनुपयोगी पूजनीय मूर्तियों का विधि-विधानपूर्वक विसर्जन।
17,नवम्बर,2026। बरेली महानगर (ब्रज प्रान्त)
दीपावली पर्व पर घरों में पूजन के पश्चात अनेक परिवारों द्वारा पूजनीय देवी-देवताओं की मूर्तियों को घरों के बाहर, मंदिरों के आसपास, पीपल के वृक्षों के नीचे अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रख दिया जाता है। उचित देखभाल और सम्मान के अभाव में ये मूर्तियाँ इधर-उधर बिखरी रह जाती हैं।
इसी धार्मिक भावना और आस्था के सम्मान को ध्यान में रखते हुए बजरंग दल, बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं ने ऐसी सभी मूर्तियों को एकत्रित किया और पूर्ण विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ उनका विसर्जन किया।
यह पहल केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और देवी-देवताओं के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है।
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल संबलपुर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
08 नवम्बर, 2026। संबलपुर (ओडिशा पश्चिम)
हुतात्मा स्मृति दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, ओडिशा पश्चिम प्रांत के अंतर्गत संबलपुर जिले द्वारा काइंशिर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 41 यूनिट रक्तदान किया और मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबलपुर वकील संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार वहीदार तथा मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद ओडिशा पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार बड़पंडा जी उपस्थित रहे। उनके साथ प्रांत संगठन मंत्री श्री सत्यनारायण थनापति जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में एकत्रित 41 यूनिट रक्त जरूरतमंदों की सहायता एवं मानव सेवा के उद्देश्य से समर्पित किया गया।
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
हुतात्मा कोठारी बंधुओं की स्मृति में देवरिया में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर
10 नवम्बर, 2026। देवरिया (गोरक्ष प्रान्त)
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर हुतात्मा कारसेवक राम कोठारी एवं शरद कोठारी बंधुओं की पावन स्मृति में हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रान्त के देवरिया जिले की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा देवरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 28 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने और बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने संयुक्त रूप से हुतात्मा दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिवस वीर कारसेवकों के अद्वितीय बलिदान का स्मरण करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है। संगठन रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से बलिदान, सेवा, समर्पण एवं मानवता के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
शिविर में जिला संयोजक सौरभ मणि त्रिपाठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, राधेश्याम शर्मा, दिनेश्वर पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, आदिदेव मिश्रा, अमित तिवारी, अजीत मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में कुल 28 यूनिट रक्तदान किया गया।
.
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia #DurgaVahini
हुतात्मा दिवस के अवसर पर इंद्रप्रस्थ प्रान्त(दिल्ली) के मोती नगर जिले में रक्तदान शिविर
9, नवम्बर,2026। मोती नगर (दिल्ली)
हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य पर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, इंद्रप्रस्थ प्रांत के अंतर्गत मोती नगर जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में अनेक बजरंगियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रांत, विभाग एवं जिले के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक, विभाग संयोजक, जिला मंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
हुतात्माओं के त्याग और बलिदान का स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति की रक्षा के संकल्प को पुनः दोहराया।
हुतात्माओं का बलिदान हमारी प्रेरणा है, सेवा हमारा संस्कार है और राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हमारा संकल्प है।
.
.
.
.
.
.
.
.
#VhpDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
अंबेडकरनगर में हुतात्मा दिवस के अवसर लगाया गया रक्तदान शिविर
02, नवंबर, 2026। अंबेडकरनगर, अवध प्रांत (उत्तर प्रदेश)
अम्बेडकरनगर के मुख्यालय स्थित तिरंगा तिराहा , श्रीराम प्रतिमा के पास हुतात्मा दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के CMS डॉ पी एन यादव जी, प्रबंधक डॉ हर्षित गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में 50 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ और 30 लोगों का रक्तदान हुआ।
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
हुतात्मा दिवस पर बाराबंकी में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन, 25 यूनिट रक्तदान
4 नवंबर, 2026 | बाराबंकी (अवध प्रांत)
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रामभक्त हुतात्माओं की पावन स्मृति को समर्पित करते हुए हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा बाराबंकी जिला अस्पताल में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कार्यकर्ताओं एवं अन्य सहभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 142 लोगों की रक्त संबंधी जानकारी संकलित कर उनकी रक्त सूची तैयार की गई।
कार्यक्रम में प्रांत कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख श्री ब्रह्म प्रकाश जी, विभाग संगठन मंत्री श्री अखिल जी, जिलाध्यक्ष श्री रामनाथ मौर्य जी, जिला मंत्री श्री राहुल जी, जिला संयोजक श्री राहुल विक्रम जी, सह-संयोजक श्री तुषार जी एवं श्री विनय वर्मा जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हुतात्माओं के त्याग एवं बलिदान का स्मरण करते हुए आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्तदान एवं रक्त परीक्षण के माध्यम से समाज में सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
हुतात्मा दिवस पर दुर्ग जिले में बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 37 यूनिट रक्तदान
5 नवंबर, 2026 | दुर्ग-भिलाई (छत्तीसगढ़)
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रामभक्त हुतात्माओं की पावन स्मृति को समर्पित करते हुए हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा देशभर में आयोजित रक्तदान सेवा अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले के बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर नेहरू नगर, भिलाई स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 37 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं का रक्त परीक्षण भी कराया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील वैष्णव जी, जिला मंत्री श्री रामलोचन राकेश तिवारी जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री रामकुमार राय जी, जिला सेवा प्रमुख श्री विकास जायसवाल जी, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख एवं दुर्ग विभाग संयोजक श्री सौरभ देवांगन जी तथा जिला संयोजक श्री खेमलाल सेन जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिला सह-संयोजक श्री बलदाऊ साहू जी एवं श्री मंगल राजपूत जी, नगर सह-संयोजक श्री नितेश यादव जी, सुरक्षा प्रमुख श्री चामराज कुंभकार जी, सह सुरक्षा प्रमुख श्री दीपक साहू जी, विद्यार्थी सह प्रमुख श्री देव वैभव पटेल जी, सह गौरक्षा प्रमुख श्री रामकुमार ठाकुर जी एवं सह मिलन प्रमुख श्री नरसिंग सिन्हा जी सहित दुर्ग-भिलाई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री प्रिंस सोनी, श्री आर्यन उपाध्याय, श्री ईशान चन्द्रवंशी, श्री हर्षित सिंह परिहार, श्री बुढ़ानकायाला एवं श्री भाग्यराज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
हुतात्माओं के त्याग एवं बलिदान का स्मरण करते हुए आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्तदान के इस पुनीत कार्य के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने समाज को मानवता एवं सेवा का संदेश दिया।
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
हुतात्मा दिवस पर सीतापुर में बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 यूनिट रक्तदान एवं 142 लोगों का रक्त समूह परीक्षण किया गया।
2 नवंबर, 2026 | सीतापुर (अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश)
राम मंदिर आंदोलन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रामभक्त हुतात्माओं की पावन स्मृति को समर्पित करते हुए हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा अवध प्रांत के सीतापुर विभाग के अंतर्गत बिसवां एवं सीतापुर जिलों में जिला अस्पताल में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया, वहीं 142 लोगों का रक्त समूह परीक्षण कर उनकी रक्त समूह संबंधी जानकारी संकलित की गई। इस सेवा अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहसंयोजक श्री कृतार्थ मिश्र जी, विभाग मंत्री श्री उत्तम सिंह जी, विभाग संगठन मंत्री श्री इंद्रेश जी, विभाग संयोजक श्री अनुज जी तथा जिला अस्पताल की डॉ. पूजा यादव जी एवं.
डॉ. रश्मि पांडेय जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
हुतात्मा दिवस पर ग्वालियर विभाग में बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 65 यूनिट रक्तदान एवं 270 लोगों का रक्त समूह परीक्षण किया गया।
3 नवंबर, 2026 | ग्वालियर (मध्य भारत प्रांत)
राम मंदिर आंदोलन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रामभक्त हुतात्माओं की पावन स्मृति को समर्पित करते हुए हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा ग्वालियर विभाग के लश्कर जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बजरंग दल के मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ क्षेत्र संयोजक श्री विश्ववर्धन भट्ट जी ने सर्वप्रथम स्वप्रेरणा से रक्तदान कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उनके प्रेरणादायी प्रयास से संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत ग्वालियर विभाग में कुल 65 यूनिट रक्तदान किया गया, वहीं 270 लोगों का रक्त समूह परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत मंत्री श्री नवल भदौरिया जी, और रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव श्री नवल शुक्ला जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
बलिदानी कारसेवक कोठारी बंधुओं की स्मृति में बजरंगदल - गौरक्ष प्रान्त ने बस्ती जिले में आयोजित किया रक्तदान शिविर
2,नवंबर, 2026। हर्रैया (गौरक्ष प्रान्त)
अयोध्या में अमर बलिदानी शहीद कारसेवक राम कोठारी एवं शरद कोठारी बंधुओं की पावन स्मृति में सोमवार को बजरंग दल के तत्वावधान में डाक बंगला, नेशनल इंटर कॉलेज के निकट हर्रैया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
बजरंगदल दक्षिण आंध्र प्रान्त द्वारा किया गया हुत्तात्मा दिवस के अवसर पर रक्त समूह जाँच शिविर
02,नवंबर, 2026। तिरुपति (दक्षिण आंध्र)
कोठारी बन्धुओं के वीर बलिदानों को स्मरण करते हुए तथा उनके त्याग को कभी न भूलने के संकल्प के साथ, देशभर में आयोजित किए जा रहे उतात्मा दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत दक्षिण आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में बजरंग दल के तत्वावधान में रक्त समूह परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अनेक युवाओं एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने रक्त समूह की जाँच करवाई।
कोठारी बंधुओं के बलिदान और त्याग की भावना को स्मरण करते हुए, समाज सेवा, मानव सेवा और राष्ट्र सेवा के उद्देश्यों के साथ युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।
.
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
बलांगीर नगर में हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया रक्तदान शिविर।
2,नवंबर,2026।ओडिशा पश्चिम प्रांत
दिनांक 2 नवंबर 2026, सोमवार के दिन विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, बलांगीर नगर की ओर से 'हुतात्मा दिवस' के अवसर पर स्थानीय जिला मुख्य चिकित्सालय (DHH) बलांगीर के ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बलांगीर नगर के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बजरंग दल के ओडिशा पश्चिम प्रांत संयोजक श्री सौम्यिरंजन मिश्र उपस्थित रहकर सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ मार्गदर्शन प्रदान किया।
कुल 30 यूनिट रक्तसंग्रह किया गया और 50 रक्तदाताओं का आगामी रक्तदान शिविर के लिये सूचीबद्ध किया गया।
.
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
कोरबा नगर में हुतात्मा दिवस के अवसर लगाया गया रक्तदान शिविर
02,नवंबर,2026। कोरबा (छत्तीसगढ़)
हुतात्मा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रान्त के कोरबा विभाग के कोरबा नगर मेडिकल कॉलेज कोरबा में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 72 यूनिट रक्तदान एवं 136 लोगो की रक्त सूची बनाई गई।
जिसमें मुख्य रूप से विहिप प्रांत सह मंत्री श्री विजय राठौर जी, मेडिकल कॉलेज के डीन रविकांत जी उपस्थित रहे।
.
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
होसुर में बजरंग दल द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
2 नवंबर, 2026 | होसुर (उत्तर तमिलनाडु)
मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के भाव से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर तमिलनाडु के होसुर स्थित सरकारी अस्पताल में विशाल महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 रक्तदाताओं ने उत्साह एवं सेवाभाव के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा हेतु अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री श्री विष्णु जी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री किरण कुमार जी, प्रांत सह संयोजक श्री श्रीनिवासन जी एवं जिला अध्यक्ष श्री संथाकुमार जी सहित जिले के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन के समर्पित सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सरकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल को सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस सेवा कार्य के माध्यम से संगठन ने संदेश दिया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
भीलवाड़ा महानगर में हुतात्मा दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 75 यूनिट रक्तदान
1 नवंबर, 2026 | भीलवाड़ा महानगर (चित्तौड़ प्रांत)
राम मंदिर आंदोलन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले असंख्य रामभक्तों एवं हुतात्माओं की पावन स्मृति को समर्पित करते हुए हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल द्वारा भीलवाड़ा महानगर स्थित महात्मा गांधी ब्लड बैंक सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संत श्री 1008 बनवारी शरण जी महाराज (काठिया बाबा), जिला चिकित्सा अधिकारी श्री अरुण जी गौड़, बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत सह-संयोजक श्री अखिलेश जी व्यास, भीलवाड़ा महानगर अध्यक्ष श्री रामप्रकाश जी बहेड़िया, महानगर संयोजक श्री मुकेश जी प्रजापत एवं महानगर सह-संयोजक श्री हितेश नाथ जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वयं रक्तदान कर बलिदानी हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में कुल 75 यूनिट रक्तदान किया गया, वहीं लगभग 120 व्यक्तियों का रक्त परीक्षण भी किया गया।
हुतात्माओं के बलिदान को स्मरण करते हुए आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
शाहजीपुर में हुतात्मा दिवस के अवसर पर हुआ भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन।
1,नवंबर,2026। शाहजीपुर (बृज प्रान्त)
आज शाहजीपुर महानगर(बृज प्रान्त) में राम मंदिर आंदोलन में श्रीराम जन्मभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य रामभक्तों एवं हुतात्माओं की पावन स्मृति में बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय श्री किशन प्रजापति जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बजरंग दल के शाहजीपुर विभाग के तीनों जिले शाहजीपुर ग्रामीण,परशुरामपुर,शाहजीपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर में बजरंगियों के द्वारा कुल 124 यूनिट रक्तदान किया गया।
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
बृज प्रान्त में हुतात्मा दिवस पर रक्तदान शिविर में राम मंदिर आंदोलन के दौरान बलिदान हुए बलिदानों को नमन किया गया।
माँ भारती, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए राम जन्मभूमि आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर हुतात्माओं का बलिदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
उनका त्याग, साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र एवं धर्म की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
हुतात्माओं का बलिदान अमर रहे!
.
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
बजरंगदल बृज प्रान्त द्वारा हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य पर लगाया गया रक्तदान शिविर
30, अक्टूबर,2026। आगरा (बृज प्रान्त)
बृज प्रान्त के आगरा महानगर में बजरंग दल द्वारा अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मुक्ति के आंदोलन के दौरान में 30 अक्टूबर और 2 नवम्बर 1990 को हुतात्मा हुए अमर बलिदानी कारसेवको को श्रदांजलि अर्पित कर बजरंगियों द्वारा बड़ी मात्रा रक्तदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापति जी उपस्थित रहें।
इनके साथ बृज प्रान्त के बजरंग दल प्रान्त संयोजक श्री दिग्विजयनाथ जी तिवारी तथा आगरा महानगर के अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता इस हुतात्मा दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia
विजयदशमी उत्सव के पावन पर्व पर राजकोट के युवाओं और जनसमूह ने लिया देश को नशामुक्त और संस्कार युक्त बनाने का संकल्प
20 अक्टूबर,2026। राजकोट(सौराष्ट्र प्रान्त)
विजयदशमी उत्सव के दौरान राजकोट गुजरात में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के अवसर बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापति जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें। उन्होंने वहाँ हजारों लोगों के जनसमूह की उपस्थिति में सर्व प्रथम श्री रामजी, एवम श्री हनुमान जी समक्ष शस्त्र पूजन किया गया ओर सनातनी भाइयों बहिनों को शस्त्रों का महत्व समझने का आग्रह किया, उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति का संकल्प दिला कर देश को नशामुक्त ओर संस्कार युक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
.
.
.
.
.
.
.
.
#VHPDigital #BajrangDal #DurgaVahini #VHPSocialMedia