रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपायुक्त श्री अजय नाथ झा को रक्षासूत्र बांधकर जिलेवासियों की सुख, शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
उपायुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का पर्व है।
अधिकारियों एवं कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी केंद्र में ध्यान सत्र आयोजित करने की पहल भी की गई।
#RakshaBandhan #BokaroSeJohar
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
सेक्टर-12 ई में क्वार्टर के अचानक जमींदोज होने की घटना पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान !!
एसडीओ चास श्रीमती प्रांजल ढांडा करेंगी घटना की विस्तृत जांच और 72 घंटे में जांच प्रतिवेदन समर्पित करेंगी।
बीएसएल नगर प्रशासन को क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों को चिन्हित कर उनकी वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश।
#BokaroSeJohar #BokaroAdministration
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
एसआईआर-2026 की सुनवाई कार्य की डीईओ सह डीसी ने की समीक्षा !!
डीईओ सह डीसी श्री अजय नाथ झा ने वीडियो संवाद के माध्यम से नॉन-मैपिंग मामलों में चल रही सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की।
➡️ सुनवाई केंद्रों पर रिस्पॉन्सिबल ऑफिसर तैनात करने ।
➡️ सत्यापन प्रक्रिया को सरल, सुगम व त्वरित बनाने ।
➡️ बीएलओ को होम सर्वे कर पात्र नए मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त करने।
➡️ फॉर्म-6, 7 एवं 8 का कार्य समानांतर रूप से जारी रखने ।
➡️ नागरिक सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश।
#JharkhandSIR #BokaroSIR #BokaroSeJohar
@ceojharkhand@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
डीईओ सह डीसी श्री अजय नाथ झा ने कैंप-टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
#BokaroSeJohar #EVM
@ceojharkhand@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बोकारो की बहनों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उपहार !!
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की 3,20,026 लाभुक बहनों के बैंक खातों में ₹2,500 की सम्मान राशि भेजी गई।
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा - यह राशि सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का संबल है।
#MaiyaSammanYojana #RakshaBandhan #BokaroSeJohar
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत सुनवाई का डीईओ-सह-डीसी श्री अजय नाथ झा ने अनुमंडल कार्यालय, चास एवं चास नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण किया।
मतदाताओं से संवाद कर नोटिस, प्रस्तुत दस्तावेज व सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी ली।
अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध सुनवाई तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#SIR2026 #BokaroSIR #BokaroSeJohar
@ceojharkhand@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
नीट पीजी परीक्षा-2026 को लेकर तैयारी !!
आगामी 30 अगस्त को होने वाली नीट पीजी परीक्षा के मद्देनजर डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने पिंड्राजोरा स्थित क्रिसेंट लैब परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रकाश, पर्याप्त साइनेज, पेयजल, स्वच्छता एवं अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
#NEETPG2026 #BokaroSeJohar
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
पेड़ों को राखी, प्रकृति की रक्षा का संकल्प !!
बेरमो के गांधी नगर स्थित कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने ऑनलाइन जुड़कर बच्चों की पहल की सराहना की और हर बच्चे से एक पौधा लगाने व उसकी रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।
रक्षाबंधन पर प्रकृति से भी जुड़ें, हरियाली की रक्षा करें।
#RakshaBandhan #EnvironmentProtection #BokaroSeJohar
@JharkhandCMO@prdjharkhand@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi@RanchiPIB
प्रकृति के साथ चलेंगे, तभी सुरक्षित रहेगा हमारा कल : उपायुक्त
नेपाल की हालिया प्राकृतिक त्रासदी से सीख लेते हुए उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने प्रकृति के नियमों का सम्मान करने की अपील की।
- गरगा व दामोदर नदी के रिवर बेड में कंक्रीट निर्माण पर रोक।
- प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र को संरक्षित रखने का निर्देश।
- निजी रैयती भूमि में भी स्थायी निर्माण के बजाय कृषि व पौधारोपण को बढ़ावा।
- नदी क्षेत्रों की लगातार निगरानी व उल्लंघन पर कार्रवाई।
नदियां केवल जलधारा नहीं, हमारी जीवनरेखा हैं।
#BokaroSeJohar #Environment
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi@cleanganganmcg
रक्षाबंधन पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अपील !!
बहन की रक्षा के साथ हर महिला के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा का संकल्प लें।
भाई चुप नहीं बैठेंगे -किसी महिला के साथ अन्याय या दुर्व्यवहार होने पर उसके साथ खड़े होंगे और जरूरत पड़ने पर प्रशासन-पुलिस को सूचना देंगे।
आइए, सुरक्षित एवं सम्मानजनक समाज के निर्माण का संकल्प लें।
#RakshaBandhan #BokaroSeJohar #WomenSafety
@JharkhandCMO@prdjharkhand@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi@RanchiPIB
आगामी 30 अगस्त को होने वाले नीट पीजी - 2026 परीक्षा को लेकर तैयारियों का जायजा !!
डीसी श्री अजय नाथ झा एवं एसपी श्री नाथू सिंह मीणा ने आयन डिजिटल जोन, चास स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर प्रवेश, सुरक्षा, बिजली, पेयजल व स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
अधिकारियों को परीक्षा के शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन के निर्देश दिए।
#NEETPG2026 #BokaroSeJohar
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
हम आपको सुनते हैं... (लोक संवाद) !!
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने लोक संवाद कार्यक्रम में आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
- 41 मामलों पर की सुनवाई ।
- पेंशन, भूमि, आवास, राशन, सामाजिक सुरक्षा व रोजगार से जुड़े रहे मामले।
“जनता की समस्या का समाधान केवल सुनना नहीं, उसका समयबद्ध निष्पादन भी जरूरी है।”
#BokaroSeJohar #LokSamvad #GoodGovernance
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
हर खेल को समान महत्व देते हुए खेल गतिविधियों को बढ़ावा दें : उपायुक्त
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक में 31 मार्च 2027 तक समेकित खेल कैलेंडर तैयार करने को कहा।
साथ ही, प्रत्येक खेल के लिए आदर्श स्थल चिह्नित करने, ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने एवं औद्योगिक संस्थानों को खेल प्रायोजन से जोड़ने का निर्देश दिया।
#BokaroSeJohar #Sports
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट-2026 !!
मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम, सेक्टर-4, बोकारो में आयोजित सेकंड एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट-2026 में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा शामिल हुए।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, निरंतर प्रयास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
बोकारो में प्रत्येक वर्ष कम से कम 03 नेशनल लेवल स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित करने का लक्ष्य है।
#BokaroSeJohar #Archery #Sports
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
बोकारो के कसमार प्रखंड की 11 वर्षीय परी कुमारी का इलाज BGH बोकारो में चल रहा है। बच्ची की स्थिति मरणासन्न है। माता-पिता मजदूर हैं और अस्पताल का बकाया चुकाने में असमर्थ हैं। परिजन बच्ची को डिस्चार्ज कराना चाहते हैं। कृपया मानवीय आधार पर सहायता करें। 🙏
@BokaroDc@HemantSorenJMM
नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बनेगा विस्तृत एक्शन प्लान !!
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने एनकोर्ड कमेटी की बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन पर प्रभावी रोक के निर्देश दिए।
- स्कूलों के आसपास विशेष निगरानी।
- हॉटस्पॉट पर नियमित छापेमारी ।
- स्रोत एवं पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई ।
- सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर ।
- विद्यालयों में संयुक्त जागरूकता अभियान ।
- सभी गतिविधियों को एनकोर्ड पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश।
#BokaroSeJohar #DrugFreeBokaro #NashaMuktBharat
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi
ब्लैक स्पॉट बनने से पहले ही करें निवारक कार्रवाई : उपायुक्त
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
- दुर्घटना संभावित स्थलों पर रंबल स्ट्रिप व चेतावनी संकेत ।
- अंधेरे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट ।
- अवैध पार्किंग, ओवरस्पीडिंग व रैश ड्राइविंग पर सख्ती ।
- नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई।
- दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में संवेदनशीलता ।
- गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति-पत्र व बैज देकर सम्मानित करने की पहल।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
#BokaroSeJohar #RoadSafety
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB@ddnewsjharkhand@airnews_ranchi