लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
समाजवादी विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक जयप्रकाश नारायण जी के नाम का राजनीतिक लाभ उठाने वालों को उनके आदर्शों का भी सम्मान करना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी से मेरा सीधा सवाल है कि जेपीएनआईसी के नाम पर हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर वे जनता को क्या जवाब देंगे? क्या लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का नाम केवल राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा?
दुर्भाग्यपूर्ण है कि जयप्रकाश जी जैसे महान जननायक की आड़ लेकर राजनीतिक जवाबदेही से बचने का प्रयास किया जा रहा है। जनता जानना चाहती है कि समाजवाद के नाम पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की राजनीति कब तक चलेगी?
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जीवन सत्ता और स्वार्थ की राजनीति नहीं, बल्कि सिद्धांतों, सुचिता और जनहित के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उनके नाम का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब उनके आदर्शों को भी आत्मसात किया जाए।
@narendramodi@BJP4India@BJP4UP
आज आवास पर मा० केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश श्री पंकज चौधरी जी से सपत्नीक भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं उन्हें शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
@mppchaudhary
जनसेवा और सामाजिक सद्भाव के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके जीवन और आदर्शों से हमें निरंतर मानवता के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। उनके महान विचार भारत के सांस्कृतिक उत्थान के लिए सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे।
नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।
https://t.co/z4ktFiTagZ
अपने अद्भुत अभिनय से हम सब के बीच में अमिट छाप छोड़ने वाले, प्रयागराज के गौरव सदी के महानायक, महान अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@SrBachchan
देश एवं प्रदेश की समस्त बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारतीय संस्कृति में बालिकाओं को देवी का स्थान दिया गया है, आइए, हम सभी देवी स्वरुप बालिकाओं के सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य हेतु कृतसंकल्पि हों।
Remembering Loknayak Jayaprakash Narayan on his birth anniversary. His appeal transcended generations. He inspired people to believe that public life could be an instrument of national renewal. His fearless voice during the Emergency was also noteworthy.
Loknayak JP also was passionate about ensuring good governance and reaching those who are at the margins of society. We remain committed to fulfilling his ideals as we work to build a Viksit Bharat.
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन ।
माँ शैलपुत्री की कृपा से हर घर में खुशहाली, आरोग्यता और जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को मां भगवती की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां दुर्गा जी की कृपा से हर घर में खुशहाली, आरोग्यता और जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
#जय_माता_दी#शारदीय_नवरात्रि
"अपनी माटी, अपनी संस्कृति, अपनी पहचान"
आज लखनऊ में आयोजित 9वें पूर्वांचल "माटी महोत्सव एवं सम्मान समारोह" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
पूर्वांचल की माटी में हमारी सभ्यता, संस्कृति, लोकपरंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली इतिहास की सुगंध समाहित है। महापुरुषों की विचारधारा, काशी की ज्ञान परंपरा, लोकगीतों की मिठास और लोककलाओं की जीवंतता इस पावन धरती की विशिष्ट पहचान हैं।
‘माटी महोत्सव’ जैसे आयोजन अपनी जड़ों से जुड़ने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक अपनी परंपराओं को पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। हमें अपनी माटी पर गर्व करते हुए इसके संस्कारों, मूल्यों और विरासत को संजोकर रखना है।
इस अवसर पर मा० केंद्रीय राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश श्री पंकज चौधरी जी, संयोजक, पूर्वांचल माटी महोत्सव श्री आसिफ आज़मी जी, श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी, महानगर अध्यक्ष, भाजपा, लखनऊ श्री आनंद द्विवेदी जी, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री अमिताभ यश जी, कुलपति, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी, बनारस रॉयल फैमिली से श्री प्रदीप नारायण सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रतीक त्रिवेदी जी, श्री प्रदीप सिंह बब्बू जी, श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BJP4India@BJP4UP@mppchaudhary
"स्वस्थ नागरिक, सशक्त उत्तर प्रदेश"
आज लखनऊ में देश की प्रतिष्ठित समाचार पत्रिका ‘द वीक’ (The Week) द्वारा आयोजित मेटाबॉलिक हेल्थ समिट-2026 को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव और मेटाबॉलिक रोगों की रोकथाम के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, संतुलित आहार लेना और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना ही स्वस्थ समाज के निर्माण की मजबूत नींव है। हमारा संकल्प है कि जन-जागरूकता, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की दिशा में प्रेरित किया जाए।
इस अवसर पर निदेशक, द वीक श्री रियाद मैथिव जी, कुलपति, केजीएमयू प्रो० सोनिया नित्यानंद जी, अध्यक्ष, रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया डॉ० अनुज माहेश्वरी जी, प्रधानाचार्य, रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया डॉ० आर०सी० गुप्ता जी, प्रो० विजय जायसवाल जी, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से श्री राजकिशोर सिंह जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BJP4India@BJP4UP
आज आवास पर नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा, उत्तर प्रदेश श्री अंकुश त्रिपाठी जी एवं प्रदेश सह-संयोजक, प्रकोष्ठ संकुल भाजपा, उत्तर प्रदेश डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी जी से भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दीं।
आज आवास पर नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी, भाजपा, मीडिया वॉच टीम श्री दिवस चतुर्वेदी जी से भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दीं।