'14 जून को होगी US-ईरान डील', ट्रंप का बड़ा दावा- तुरंत खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंताओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बहुप्रतीक्षित समझौते पर 14 जून को हस्ताक्षर होने वाले हैं. उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में एक ऐतिहासिक बदलाव करार देते हुए कहा कि डील के बाद होर्मुज स्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से खोल दिया जाएगा.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/JOfYTKzECD
#ATCard #AajTakSocial #iran
A senior citizen in Gujarat's Vadodara was duped of Rs 1.47 crore by fraudsters who employed the infamous "digital arrest" tactic by posing as officials from the Telecom Regulatory Authority of India (TRAI), Central Bureau of Investigation (CBI), police, and members of the judiciary and legal fraternity to intimidate and deceive him over an 18-day period.
#Gujarat #DigitalArrestScam #CyberCrime | @brijdoshi
Read More: https://t.co/gFOf2wdLf3
अयोध्या के राम मंदिर में दान में हुई चोरी को लेकर ट्रस्ट ने योगी सरकार से SIT बना कर जांच कराने की मांग की है. पर नियमों के हिसाब से तो CBI के पास ये मामला जाना चाहिए था. केंद्र सरकार ने ट्रस्ट का गठन किया. ट्रस्ट के 15 में से 12 सदस्य भी केंद्र की तरफ से ही तय हुए.
वडोदरा में एक रिटायर्ड सीनियर सिटिजन को 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.47 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का शिकार बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI), CBI, IPS अधिकारी, जज और वकील बताकर बुजुर्ग को 18 दिनों तक मानसिक दबाव में रखा और उनकी जीवनभर की जमा पूंजी हड़प ली.
पूरी ख़बर: https://t.co/ff42bijSc4
#Gujarat #Vadodora #DigitalArrest #AajtakSocial #ATCard | @brijdoshi
भांजी से बात करता था युवक, मामा इतने नाराज हुए कि चढ़ा दी कार, कई फीट तक घसीटा, Video
पूरी ख़बर: https://t.co/c1zGwnBKGU | @Brijdoshi#Gujarat#Crime#CrimeNews
दिल्ली, कोटा, इलाहाबाद और पटना... राहुल गांधी पेपर लीक मुद्दे पर BJP के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, जानें कांग्रेस का मेगा प्लान
पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. इस अभियान के तहत राहुल गांधी देश के प्रमुख शहरों में छात्रों और युवाओं के महासम्मेलनों को संबोधित करेंगे.
पूरी खबर: https://t.co/sZx4XKlTLs
#RahulGandhi #PaperLeak #BJP #ATCard #AajTakSocial @Scribe_Rahul
दुबई से आई इंडिगो फ्लाइट में 'गोल्डन' खेल! टॉयलेट में छिपा रखे थे 24 सोने के बिस्किट, दावेदार कोई नहीं
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दुबई से आई इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट स्पीकर बॉक्स से 4.26 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. हैरानी की बात यह रही कि इतने कीमती सोने पर किसी ने दावा नहीं किया.
पूरी खबर: https://t.co/YCNwoClxrs
#Dubai #IndigoFlight #GoldBiscuits #ATCard #AajTakSocial @brijdoshi
अहमदाबाद प्लेन हादसे को एक साल बीत चुका है, लेकिन जिन परिवारों ने उस भयावह विमान दुर्घटना में अपने अपनों को खोया, उनके लिए समय मानो वहीं थम गया है। अहमदाबाद के आसमान में घटा वह दर्दनाक हादसा सिर्फ एक विमान दुर्घटना नहीं था, बल्कि सैकड़ों सपनों, उम्मीदों और परिवारों की खुशियों का अंत था। एक पल में कई घर उजड़ गए और अनगिनत जिंदगियां हमेशा के लिए बदल गईं।
आज भले ही मलबा हट चुका हो, सायरनों की आवाजें थम चुकी हों और दुनिया आगे बढ़ गई हो, लेकिन अपनों को खोने वालों के दिलों में उस दिन का दर्द अब भी ताजा है। हादसे की पहली बरसी पर परिजनों की आंखें नम हैं, यादें फिर से जख्मों को कुरेद रही हैं और हर कोई उसी मनहूस दोपहर को याद कर रहा है जिसने पल भर में सैकड़ों जिंदगियां छीन ली थीं। उनके लिए यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि ऐसा दर्द है जो हर दिन फिर से जीना पड़ता है।
#AhmedabadPlaneCrash #NeverForgotten #Tribute #ATReel #AajTakSocial
मीनाक्षी नटराजन के केस से यह बात तो साफ हो गई है कि विपक्षी उम्मीदवारों कै लिए चुनावी लड़ाई अब तीन स्तर पर होगी। पहली बाधा सफलतापूर्वक नामांकन हो जाना होगा जो कि किसी प्रतियोगी परीक्षा की स्क्रीनिंग को पास करने जैसा है। दूसरा चुनाव प्रचार और मतदान के दिन जहां उन्हें असमान धरातल पर सरकारी मशीनरी का भी सामना करना होगा और तीसरा मतगणना का दौर।
AI171 विमान हादसे के एक वर्ष बाद राहत और सहायता का बड़ा अपडेट सामने आया है। एयर इंडिया के अनुसार, मृतकों के 96% परिवारों को ₹25 लाख की अंतरिम सहायता राशि दी जा चुकी है, जबकि टाटा संस द्वारा घोषित ₹1 करोड़ की एक्स-ग्रेशिया सहायता 91% परिवारों तक पहुंच चुकी है।
हादसे से जुड़े 22,000 से अधिक व्यक्तिगत सामानों को सुरक्षित रखा गया, जिनमें से अधिकांश परिवारों को सम्मानपूर्वक लौटाए जा चुके हैं। एयर इंडिया ने अब अंतिम मुआवजा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है
#AhmedabadPlaneCrash | #AirIndia171 | #AajTakSocial | #ATCard