VB- G RAM G योजना
विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के प्रावधानो से आमजन को अवगत कराने हेतु आज दिनाक 02 जुलाई 2026 को जनपद बरेली के प्रत्येक विकास खंड मे एक वृहद जनसभा का आयोजन किया गया। योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को प्रत्येक विकास खण्ड की 02 ग्राम पंचायतो में माननीय जनप्रतिनिधियों, श्रमिको, SHG सदस्यों तथा समुदाय के हितधारको के साथ जन सम्ममेलन का आयोजन किया गया।
योजनांतर्गत आज जनपद मे कुल 109 कार्य अनिवार्य रूप से शुरू कराये गये ।
दिए गए निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद बरेली के समस्त विकास खंड में समूह सखी, कृषि आजीविका सखी, स्वास्थ्य सखी एवं स्टाफ के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह गठन की मीटिंग की गई-
मा० मुख्यमंत्री जी के संभावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जी०आई०सी० ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समस्त BDOs के साथ आज दिनांक 27 जून को वीसी के माध्यम से नरेगा योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण की वर्क आई.डी. बनाये जाने, अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्राप्त नवीन लक्ष्य के सापेक्ष रजिस्ट्रेशन व जियोटैग कराते हुए स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने व NRLM योजना के अन्तर्गत समूह गठन एवं परिवार संतृप्तीकरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यवाही हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रदेश में वर्तमान में 150 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण चल रहा है। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनाक 24 जून को ग्राम पंचायत राजपुर खुर्द, विकास खंड आलमपुर जफराबाद, जनपद बरेली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था/विभाग को पायी गई कमियों को दूर करने और निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#बरेली:- सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील नवाबगंज I
आज दिनांक 20 जून 2026 को तहसील नवाबगंज में #संपूर्णसमाधानदिवस के आयोजन पर SDM और BDO की उपस्थिति में आमजनमानस की समस्याओं/शिकायतों को सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को मौके पर निर्देशित किया।
प्रदेश में वर्तमान में 150 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण चल रहा है। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनाक 24 जून को ग्राम पंचायत राजपुर खुर्द, विकास खंड आलमपुर जफराबाद, जनपद बरेली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था/विभाग को पायी गई कमियों को दूर करने और निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
दिनांक 18 जून को विकास खंड क्यारा की ग्राम पंचायात काँधरपुर में BDO, ADO(P), ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति में लाल फाटक वाले नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान नाले की साफ़ सफाई कराने के निर्देश संबंधित को दिए।
अवशेष नाले के निर्माण के संबंध में बीडीए द्वारा एस्टीमेट तैयार किया गया है स्वीकृति उपरांत नाला निर्माण पूरा होने के बाद ग्राम वासियों को स्थायी समाधान प्राप्त होगा।
शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 18-06-2026 को विकास भवन सभागार में समस्त BDOs, APOs, TA, लेखा सहायक और ऑपरेटर को विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी अधिनियम, 2025 के सम्बन्ध में आयोजित 1 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदान किया साथ ही वृक्षारोपण अभियान 2026-27 के अन्तर्गत सभी सम्बंधित को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए एवं नरेगा योजना के अन्तर्गत चल रहे अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने, NMMS के माध्यम से हाजरी लगाने, ससमय भुगतान करने आदि के सम्बन्ध में निर्देश प्रदान किये।
आज दिनांक 17 जून 2026 को @dmbareilly की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें #किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए किसान भाइयों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए - #किसानदिवस
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवास प्लस एप के माध्यम से किये गए नवीन सर्वे में स्थायी पात्रता सूची(PWL) बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है जिस सम्बन्ध में विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की खुली बैठक की जा रही हैं जो दिनांक 30 जून 2026 तक की जायेंगी, सभी ग्राम वासियों से अपील है कि आपके द्वारा आवास हेतु किये गए आवेदन की पुष्टि एवं सूची तैयार करने हेतु आहूत ग्राम सभा की बैठक में प्रतिभाग करें-
#मीडिया_कवरेज #cdobareilly
12वें अंतरराष्ट्रीय योग🧘♀️दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर जनपद बरेली के समस्त विकास खंड परिसरों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधि गणों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम वासियों, समूह की महिलाओं आदि ने सामूहिक रूप से हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया।
''योग अपनायें, स्वस्थ और खुशहाल जीवन पायें'' 🧘♂️🇮🇳
#InternationalYogaDay
12वें अंतरराष्ट्रीय योग🧘♀️दिवस -2026 के अवसर पर जनपद बरेली के परिषदीय विद्यालयों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
''योग अपनायें, स्वस्थ और खुशहाल जीवन पायें'' 🧘♂️🇮🇳
#InternationalYogaDay
12वें अंतरराष्ट्रीय योग🧘♀️ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आज दिनांक 21 जून 2026, रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, जनपद-बरेली के द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योग अभ्यास एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में माननीय जनप्रतिनिधि गण, जनपद स्तरीय अधिकारी, आम जनमानस एवं भारतीय योग संस्थान के सदस्य गण उपस्थित रहे।
''योग अपनायें, स्वस्थ और खुशहाल जीवन पायें''