मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भूजल का दोहन रोकने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन हो एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया जाए। @InfoDeptUP@UPGovt
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में "Yoga for Healthy Ageing" थीम पर जिला स्तरीय भव्य एवं गरिमामय योग कार्यक्रम का आयोजन इको पार्क, माती में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, एमएसएमई श्री शशि भूषण लाल सुशील जी, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा देखा एवं स���ना गया। उनके प्रेरणादायी संदेशों से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक बल मिला।
जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खंडों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में भी माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जनपदभर में लोगों ने योगाभ��यास कर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
#InternationalYogaDay2026 #YogaForHealthyAgeing #KanpurDehat #YogaDay
सुशासन को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन इको पार्क, माती में किया गया।
माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी,अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने स्टॉल/विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई तथा किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती के लाभों एवं तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" थीम पर आधारित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन इको पार्क, माती में किया गया। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी,माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार जी, एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा जनपद में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजन के समक्ष साझा किया गया तथा सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं एवं उनके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया गया। स्टालों के माध्यम से उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने की कार्यवाही भी की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक एवं अन्य लाभ वितरित किए गए।
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग(वरिष्ठ आईएएस अधिकारी)/ नोडल अधिकारी जनपद कानपुर देहात श्री जी.एस. प्रियदर्शी द्वारा जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजनान्तर्गत निर्माणाधीन राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) न्याय बोर्ड भवन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों, कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
@CMOfficeUP@spgoyal@ChiefSecyUP@sanjaychapps1@InfoDeptUP
आयुक्त,ग्राम्य विकास विभाग (वरिष्ठ आईएएस अधिकारी)/नोडल अधिकारी कानपुर देहात श्री जी.एस. प्रियदर्शी की अध्यक्षता व जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा,संस्कार सुशासन एवं सम्मान थीम पर आधारित "चिकित्सकों के साथ संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं जिलाधिका��ी द्वारा केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं जनपद की विभिन्न उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी चिकित्सकों के साथ साझा की गई।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
आयुक्त,ग्राम्य विकास विभाग (वरिष्ठ आईएएस अधिका��ी)/नोडल अधिकारी कानपुर देहात श्री जी.एस. प्रियदर्शी की अध्यक्षता व जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई।बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" थीम पर जनपद में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, गत बैठक के कार्यवृ���्त का अनुपालन, विकास एवं निर्माण कार्यों, कानून व्यवस्था तथा सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@CMOfficeUP
@spgoyal
@ChiefSecyUP
@sanjaychapps1
@InfoDeptUP
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आज तहसील सिकंदरा में आयोजित 'संपूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुना गया एवं उपस्थि�� अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।@UPGovt @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले जन-जागरूकता एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों ��ी तैयारियों को ��ेकर आज समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार की हर योजना को समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाना और जनभागीदारी को मजबूत करना है। @CMOfficeUP @UPGovt
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" थीम आधारित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में "एक पेड़ मां के नाम"वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी, माननीय कैबिनेट मंत्री र���केश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का आह्वान किया गया।
जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नगर वाटिका नवीपुर का निरीक्षण भी किया गया।
@CMOfficeUP @spgoyal @ChiefSecyUP @sanjaychapps1 @InfoDeptUP
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में औद्योगिक इकाइयों के प्रोपराइटरों/प्रतिनिधियों और उर्वरक निरीक्षकों की महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक संपन्न हुई। बैठक में यूरिया के अवैध उपयोग को रोकने और पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर। @CMOfficeUP@UPGovt@sanjaychapps1
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गौ आश्रय स्थलों के सुचारू संचालन व व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गई।बैठक में निराश्रितगोवंश को सुरक्षित रखने,चारे-पानी की उत्तम व्यवस्था,नियमित स्वास्थ्यपरीक्षण और आश्रय स्थलों की साफसफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।@Dept_of_AHD@UPGovt
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल जी द्वारा विकास भवन में विद्युत पोल शिफ्टिंग के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। संबंधित ��धिकारियों को निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को तत्काल हटवाते हुए तय समय सीमा के भीतर शिफ्टिंग कार्य पूर्ण कराया जाए। @UPPCLLKO
मुख्य विकास अधिकारी ने रसूलाब��द, झींझक और संदलपुर विकास खंडों के विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नए स्वयं सहायता समूहों के त्वरित गठन के निर्देश दिए गए। @UpRuralDev @UPGovt @InfoDeptUP
'संपूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर तहसील रसूलाबाद में जन शिकायतें सुनी गईं और उ��के समयबद्ध एवं गु��वत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। @InfoDeptUP @UPGovt @sanjaychapps1 @CMOfficeUP
आज 'जनता दर्शन' के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने एक दिव्यांग फरियादी की समस्या को अत्यंत गंभीरता और धैर्य से सुना। महोदय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नियमानुसार मदद सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। @ChierstinSusel@CMOfficeUP@UPGovt@sanjaychapps1
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज 'प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना' के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की ग���।बैठक में महोदय ने चयनित गांवों में विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। @ChiefSecyUP @UPGovt
@UpRuralDev