जनपद ललितपुर में 29.06.2026 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक माननीय सांसद झांसी - ललितपुर श्री अनुराग शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
योग सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में माननीय विधायक ललितपुर के साथ लोगों से बड़ी मात्रा में योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की अपील की गई ।
"डिस्ट्रिक्ट लेवल आधार मानिटरिंग कमेटी" की बैठक जनपद ललितपुर में प्रतिभाग करते हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक्टिव किट वाली संस्थाओं जिनकी प्रगति खराब है, उन्हें प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए।
सी एम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी महोदय के साथ जनपद ललितपुर। माह अप्रैल 2026 में जनपद ललितपुर विकास विभाग की रैंकिंग में 8 वें स्थान पर तथा ओवर आल रैंकिंग में 11 वें स्थान पर रहा है। समस्त अधिकारियों को माह मई में बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए।
आज सरस महोत्सव, ललितपुर में माननीय उप मुख्यमंत्री जी,केशव प्रसाद मौर्य का ओजस्वी संबोधन जनपद के विकास कार्यों को गति प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।
जनपद ललितपुर में 12/11/2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 332 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। मा.राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन श्री मनोहर लाल पंथ ,मा. विधायक ललितपुर श्री रामरतन कुशवाहा एवं जिलाधिकारी महोदय के साथ अन्य गणमान्य अतिथियों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
जनपद ललितपुर ने विकास कार्यों में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विकास कार्यक्रमों की सघन एवं अनवरत समीक्षा के परिणाम स्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।
जनपद ललितपुर में जन शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान का आयोजन 28.09.2025 रविवार को जिलाधिकारी महोदय ललितपुर के आदेश पर किया गया।
जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर शेषनाथ चौहान।