मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज पावन श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर @GorakhnathMndr में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
तिरंगे का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, इसलिए हर घर पर तिरंगा लहराना चाहिए।
हम माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आभारी हैं, जिन्होंने देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष 2022 में Flag Code of India में संशोधन करते हुए यह सुनिश्चित किया कि यदि कोई नागरिक सम्मानजनक तरीके से दिन-रात अपने घर पर भारत का तिरंगा लगाना चाहता है, तो उसे यह स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मातृभूमि और राष्ट्र के लिए जिन क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्होंने जाति-पाति नहीं देखी। उन्होंने राष्ट्र को देखा और 'राष्ट्र प्रथम' के भाव के साथ कार्य किया।
आज हम तिरंगे, 'वंदे मातरम्' और राष्ट्रगान का सम्मान करके उन क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अपने पूर्वजों और अपनी विरासत को सम्मान दे सकते हैं।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
उत्तर प्रदेश में इस वर्ष हमने 05 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। हर संस्था, सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थान, निजी संस्थान, उद्योग, व्यापारिक प्रतिष्ठान और घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
लोक-कल्याण प्राथमिकता, सुशासन प्रतिबद्धता।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु निर्देशित किया।
#LIVE: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जनपद गोरखपुर में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। https://t.co/3Zgw35Qn7z
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
भारतीय परंपराओं में कुछ यात्राएं धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं होतीं, अपितु वे समाज, संस्कृति, अनुशासन एवं लोकजीवन की जीवंत पाठशाला भी बन जाती हैं। श्रावण में निकलने वाली कांवड़ यात्रा ऐसी ही एक अनुपम परंपरा है, जो प्रत्येक वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र से जोड़ती है।
प्रत्येक शिवभक्त की यात्रा सम्मानपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। व्यवस्थित शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सकीय सहायता, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी के माध्यम से यात्रा को सुचारु बनाया गया है।
मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं। पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं तथा प्लास्टिक-मुक्त जीवन का संकल्प लें। यदि मार्ग में एंबुलेंस अथवा विद्यालय वाहन जा रहा हो, तो उसे प्राथमिकता दें। हमारी छोटी-सी सजगता किसी के लिए बड़ी सहायता बन सकती है।
शक्ति, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक ‘शेर’ का संरक्षण केवल एक वन्यजीव प्रजाति की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध जैव-विविधता और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की एक समग्र दृष्टि है।
उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
आइए, 'विश्व शेर दिवस' पर प्रकृति के इस प्रहरी के संरक्षण का संकल्प लें, जिससे आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और समृद्ध धरा विरासत में मिल सके।
विकास की दृढ़ गति, सिद्धार्थनगर की समृद्ध प्रगति!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद सिद्धार्थनगर में ₹311 करोड़ से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबी, प्रमाण-पत्र तथा आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और जनकल्याण को नई गति देने वाली ये परियोजनाएं सिद्धार्थनगर की विकास यात्रा को सशक्त आधार प्रदान करेंगी।
आज के युवा की आवश्यकता है—स्किलिंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा....आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 17 हजार स्किल डेवलपमेंट के सेंटर हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हमने जनपद सिद्धार्थनगर में Common Facilitation Centre स्वीकृत किया है। कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध की थीम पर Theme Park के साथ ही विपश्यना केंद्र की स्थापना के लिए भी धनराशि स्वीकृत की है। Industrial Corridor के निर्माण के लिए भी हमने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों का परिणाम है कि देश के 112 आकांक्षी जनपदों में सिद्धार्थनगर ने विकास के क्षेत्र में अग्रणी छलांग लगाई है और नीति आयोग से ₹25 करोड़ का पुरस्कार भी प्राप्त किया है।
अब सिद्धार्थनगर केवल आकांक्षी जनपद नहीं, बल्कि विकास के पायदान पर तेजी से आगे बढ़ता हुआ जनपद बन चुका है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने कहा था कि हम अपने युवा को Job Seeker नहीं, बल्कि Job Creator बनाएंगे और आज हमारा युवा Job Creator बन चुका है।
आज भारत ने अपने Startup Ecosystem का तेजी से विस्तार किया है। Startup India, Stand-Up India, Digital India, PM Internship Scheme या फिर Mission Rojgar- आज बिना भेदभाव के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
MBBS की सीटें वर्ष 2014 से पहले देश में कुल 51,348 थीं। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 1,28,926 युवा MBBS में प्रवेश प्राप्त करते हैं।
PG (MD और MS) की सीटें वर्ष 2014 से पहले केवल 31,185 थीं, जबकि आज 85,822 युवाओं को PG में प्रवेश का अवसर प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों का विस्तार हुआ है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आज के युवा की आवश्यकता है कि उसे अच्छी शिक्षा प्राप्त हो, Skilling और Employment की व्यवस्था हो, नौकरी मिले और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध हों।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश में 17 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 17,000 Skill Development Centers और 15,000 से अधिक ITIs हैं। IITs की संख्या अब 16 से बढ़कर 23 और IIMs की संख्या 13 से बढ़कर 22 हो गई है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में वर्ष 2014 में देश में 431 Medical Colleges थे, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 818 हो गए हैं। AIIMS की संख्या भी बढ़कर 23 हो गई है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी