मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी एवं असम के मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी ने आज वाराणसी में 'काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी एवं बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन किए।
वडनगर से काशी तक, आस्था और आत्मीयता का अटूट सेतु!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद वाराणसी में वडनगर से बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी तक आयोजित बाइक सेवा यात्रा के समापन समारोह में सम्म���लित हुए।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्री @NitinNabin जी एवं असम के मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी भी उपस्थित ��हे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज भारत सुरक्षित और समृद्ध हुआ है। वैश्विक मानचित्र पर एक नई ताकत के रूप में उभरा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की जन्मभूमि से लेकर उनकी कर्मभूमि तक की इस यात्रा में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और यशस्वी नेतृत्व में श्री काशी विश्वनाथ धाम, श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण हुआ। दिव्य-भव्य कुंभ की परिकल्पना हो या मथुरा-वृंदावन की चहल-पहल—आज ये सभी 'नए उत्तर प्रदेश-नए भारत' की पहचान बन चुके हैं।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल 'आबे मेमोरियल कॉरिडोर' के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शिंजो आबे-सान की धर्मपत्नी श्���ीमती अकी आबे-सान भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज की दुनिया में, जब रिश्ते लाभ-हानि और हितों के आधार पर तय होते हैं, ऐसे समय में बिना किसी स्वार्थ के साथ खड़ा रहने वाला सच्चा मित्र मिलना दुर्लभ है। भारत सौभाग्यशाली है कि उसे जापान के रूप में ऐसा मित्र मिला है।
भारत-जापान संबंध केवल हितों की साझेदारी नहीं, बल्कि विश्वास, विचार और विरासत से जुड़े आत्मीय रिश्तों की मजबूत मिसाल हैं��
#LIVE: जनपद वाराणसी में वडनगर से बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी तक आस्था एवं जनसंपर्क की अनूठी बाइक सेवा यात्रा के समापन समारोह में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। https://t.co/pqhNnVuvwP
यामानाशी अब उत्तर प्रदेश का ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी पार्टनर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, YEIDA में 500 एकड़ क्षेत्र में जापानी सिटी विकसित की जा रही है। इन्वेस्ट यूपी में यामानाशी डेस्क की स्थापना भी की गई है।
जापान के पास Precision है, उत्तर प्रदेश के पास Scale।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
भारत सौभाग्यशाली है कि हमें जापान के रूप में एक सच्चा मित्र मिला है।
दुनिया Interest देखकर रिश्ते बनाती है, लेकिन भारत और जापान के रिश्ते Trust पर आधारित हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जब दो नेताओं की मित्रता दो राष्ट्रों का विश्वास बन जाती है, तब इतिहास बदलता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे-सान की मित्रता ऐसी ही थी।
वर्ष 2021 में उन्हें भारत के प्रमुख नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया। यह एक सच्चे मित्र का सम्मान था।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
भारत के अभिन्न म���त्र, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे-सान के सम्मान में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन ��ेंटर में तैयार स्मृति गलियारा, उन्हें प्रदेश की 25 करोड़ जनता सहित 140 करोड़ भारतवासियों और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जापान के पास टेक्नोलॉजी है और भारत के पास टैलेंट। जापान के पास अनुभव है और भारत के पास युवा ऊर्जा।
आज लगभग 1,400 जापानी कंपनियां भारत में कार्य कर रही हैं। अब भारत-जापान की साझेदारी भविष्य के क्षेत्रों- सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन और क्रिटिकल मिनरल्स तक पहुंच चुकी है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
'आबे मेमोरियल कॉरिडोर' भारत और जापान के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं कूटनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में स्वर्गीय शिंजो आबे-सान के योगदान का एक जीवंत प्रतीक है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
भारत सौभाग्यशाली है कि उसे जापान के रूप में एक सच्चा मित्र मिला है। दुनिया अपने इंटरेस्ट को देखकर रिश्ते बनाती है, लेकिन भारत और जापा�� के संबंध विश्वास पर आधारित हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
दुनिया के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शिंजो आबे-सान की धर्मपत्नी श्रीमती अकी आबे-सान एवं जापान से पधारे सभी प्रतिनिधियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन!
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
दिल्ली मेट्रो, वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर—भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर की हर बड़ी छलांग में जापान एक मजबूत साझेदार के रूप में साथ खड़ा रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे-सान की पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए आज रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उनके सम्मान में तैयार स्मृति गलियारे का लोकार्पण करने का अवसर प्राप्त हुआ।
—मुख्���मंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: जनपद वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों की जीवंत स्मृति-स्थल 'आबे मेमोरियल कॉरिडोर' के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। https://t.co/ulOiom4Ooa
मथुरा के वृंदावन में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।