मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने वीरता और स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका अदम्य साहस, मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की 42वीं बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने, आधारभूत संरचना के विकास को गति देने तथा NCR क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि NCR क्षेत्र में बेहतर संपर्क, आधुनिक सुविधाओं और योजनाबद्ध विकास के माध्यम से नागरिकों के जीवन को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री @mlkhattar की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 42वीं बैठक में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP सम्मिलित हुए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में एनसीआर (NCR) से जुड़े सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, केंद्र सरकार एवं संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के भविष्य के विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP आज चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ‘योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम’ में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ आयु के लिए योग, योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प के साथ योग को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई। यह भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा को विश्व स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की विभागीय पत्रिका ‘जल संजीवनी’ के प्रथम संस्करण का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जल संजीवनी’ विभाग की उपलब्धियों, कार्यप्रणाली एवं भावी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध होगी। यह पत्रिका नागरिकों को विभाग की विभिन्न जनहितकारी पहलों से अवगत कराने के साथ-साथ जल संरक्षण, जल सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक जारी, सरकार की कई अहम खरीद एजेंडों पर हो रही है चर्चा।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने रोहतक स्थित डी-पार्क का दौरा कर हाल ही में हुई आगजनी की दुखद घटना से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को समझा और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हादसे में जान गंवाने वाले व्यापारियों के शोकाकुल परिवारों से मिलकर मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस अपार दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने 23 जून से 4 जुलाई 2026 तक चीन में आयोजित होने वाली जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आतंकी हमले की घटना पर आधारित फिल्म "भारत भाग्य विधाता" का अवलोकन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक एवं फिल्म अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा में फिल्म "भारत भाग्य विधाता" को टैक्स फ्री करने की घोषणा भी की।
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंजाब के गाँव खुइयां सरवर पहुंचकर बाबा भूमणशाह गद्दी के महंत श्री ब्रह्मदास जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ 2026 में धान की सीधी बिजाई योजना को सभी जिलों में (महेंद्रगढ़ को छोड़कर) लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य भूजल संरक्षण, कम लागत और कम मेहनत के साथ बेहतर उत्पादन को बढ़ावा देना है।
इस योजना के तहत धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को भौतिक सत्यापन उपरांत ₹4,500 प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा, जबकि मशीन खरीदने पर मशीन की कीमत का 50% या अधिकतम ₹40,000 प्रति मशीन (जो भी कम हो) का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए #MeriFasalMeraByora पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की अध्यक्षता में हो रही नीति आयोग की 11th Governing Council Meeting में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP सम्मिलित हुए।
गरीब, किसान, महिला व युवा वर्ग विकास की मुख्यधारा के केंद्र में आए हैं। देश के करोड़ों परिवारों ने पहली बार महसूस किया कि सरकार केवल सत्ता का तंत्र नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने वाली संवेदनशील शक्ति भी हो सकती है : सीएम श्री @NayabSainiBJP#LongestServingElectedPMModi
हम हरियाणा के लोग सदैव राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। हमारे वीर जवानों, परिश्रमी किसानों, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कर्मठ युवाओं ने सदा ही राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है : मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP#LongestServingElectedPMModi
रोहतक में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में हुई जनहानि के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की अनुग्रह राशि तथा घायलों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क एवं समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए एवं उपायुक्त रोहतक को हादसे से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।