कंसा मैदान में आज हर ओर उमड़ा जनसैलाब, उनका उत्साह और हर चेहरे पर दिखता अपनापन, मेरे लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
आप सभी के विश्वास और आशीर्वाद ने इस पल को मेरे लिए खास बना दिया।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
बल्ह जाते हुए डीएवी स्कूल, नेरचौक के पास बच्चों को देखा तो खुद को उनसे मिलने से रोक नहीं पाया। कुछ पल उनके साथ बिताए और ढेर सारी बातें कीं।
बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
आज कंसा मैदान में उमड़ा जनसैलाब अपार स्नेह, विश्वास और अपनत्व की अभिव्यक्ति है। सभी भाइयों एवं बहनों का हृदय से अभिनंदन।
आपके उत्साह ने इस क्षण को मेरे लिए अविस्मरणीय बना दिया। आपका यह स्नेह मेरे संकल्प को और दृढ़ करता है।
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के ढांगू हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मिले स्नेह एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार।
आप सभी का स्नेह मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
देश की इन बेटियों की मेहनत, लगन और समर्पण पर हम सभी को गर्व है। पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
एशियन गेम्स-2026 में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम को हार्दिक बधाई।
इस गौरवपूर्ण विजय में टीम की सभी खिलाड़ियों का योगदान सराहनीय है। कप्तान पुष्पा राणा जी सहित प्रदेश की चार बेटियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से हिमाचल का मान बढ़ाया है।
एशियन गेम्स 2026 की पुरुष मैराथन में रजत पदक जीतने पर मंडी जिला के जोगिंदरनगर निवासी सावन बरवाल जी को हार्दिक बधाई।
आपकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
आज मंडी में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करूंगा।
इसके बाद नेरचौक मेडिकल अस्पताल में 3 टेस्ला MRI मशीन का उद्घाटन, PET स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए शिलान्यास और Tertiary Care Cancer Centre का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही,
गरीब, दलित, वंचित और कमजोर तबकों के जीवन में अवसर बढ़ाना उनके आर्थिक दृष्टिकोण का अहम हिस्सा रहा।
राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं वंदन।
दूरदृष्टि और आर्थिक समझ से उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति दी और विकास को व्यापक जनहित से जोड़ा।
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सड़क और पेयजल से संबंधित इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन और पेयजल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बेहतर सड़क सुविधा मिलने से बागवानों को सेब और अन्य उत्पाद मंडियों तथा संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाने में आसानी होगी। इससे उपज के परिवहन में लगने वाला समय और परेशानी कम होगी।
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।
क्योंकि हमने जो पैसा बचाया है, उस पर अधिकार हमारी विधवा बहनों का है, हमारे अनाथ बच्चों का है और गाँवों में बैठे हमारे किसानों का है।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
हमारी विधवा बहनों की आय अगर 2,00,000 रुपए से कम है, तो उनके पढ़ने वाले बच्चों की पूरी फीस हिमाचल प्रदेश की सरकार देगी।
अगर बेटा होगा, तो 1,000 रुपए और अगर बेटी होगी, तो 1,500 रुपए की सहायता दी जाएगी। आने वाले दो महीनों में हिमाचल प्रदेश की सरकार इस योजना को पूरा स्वरूप दे देगी।
छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क के सुदृढ़ होने से क्षेत्र के बागवानों को अपने सेब व अन्य उत्पाद बगीचों से मंडियों एवं संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें सड़क और पेयजल से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।