इकोनॉमी केवल बढ़ती नहीं, प्रति व्यक्ति आय पर भी इसका असर पड़ता है। वर्ष 2016-17 में उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय ₹43,000 थी, आज वह ₹1,29,000 से अधिक हो चुकी है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#TriveniUPconclave@rmponweb
मैं 'रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी' का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में 'D-3 त्रिवेणी' कॉन्क्लेव का आयोजन किया।
देशभर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े इन्फ्लुएंसर्स का इतनी बड़ी संख्या में यहां पधारना इस आयोजन की महत्ता और व्यापकता को दर्शाता है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#TriveniUPconclave
देश की सुरक्षा को सशक्त बनाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण आज लखनऊ में हो रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराई है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#TriveniUPconclave
उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि फॉरेंसिक साइंस, एफएसएल, साइबर सुरक्षा और Emerging Technologies का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
यहां सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया जा रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#TriveniUPconclave
UPSIFS में बड़ी संख्या में युवा अध्ययन के लिए आ रहे हैं और Forensic Expert के रूप में प्रशिक्षित हो रहे हैं। व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ हम Cyber Security के माध्यम से लोगों की पूंजी की रक्षा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Drone Security से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी यहां विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#TriveniUPconclave
'डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग - त्रिवेणी' कार्यक्रम के माध्यम से माँ गंगा, यमुना और सरस्वती की पावन त्रिवेणी की पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश में पधारे सभी अतिथियों का उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#TriveniUPconclave
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद गाजियाबाद के लोनी विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री नन्द किशोर गुर्जर जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@nkgurjar4bjp
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में सहारनपुर नगर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राजीव गुम्बर जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@rajeevgumberbjp
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री रामचंद्र सिंह प्रधान जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@pradhan4bjp
विकास की उड़ान - अन्नदाता का सम्मान!
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से आज कमर्शियल फ्लाइट सेवा का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने हवाई अड्डे के निर्माण हेतु अपनी भूमि समर्पित करने वाले किसानों के प्रथम उड़ान से लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर उनसे संवाद किया।
#Jewar_ki_Udaan
ट्रेंड मैनपावर आज के समय की आवश्यकता है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने जेवर में टाटा के सहयोग से लगभग ₹225 करोड़ की लागत से एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#Jewar_ki_Udaan
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत के पहले Cargo और MRO (Maintenance, Repair, and Overhaul) केंद्र के रूप में भी विकसित होने जा रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#Jewar_ki_Udaan
आज का दिन जेवर, जनपद गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश और देश के एविएशन सेक्टर के लिए ऐतिहासिक है।
भारत की सर्वाधिक संभावनाओं वाले 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' से आज पहली कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ हुआ है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#Jewar_ki_Udaan
YEIDA ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में TATA के सहयोग से लगभग ₹225 करोड़ की लागत से एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।
यह केंद्र आधुनिक तकनीक में प्रशिक्षण, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं डिग्री पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगा। इससे कौशल विकास को गति मिलेगी, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार होंगे और निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#Jewar_ki_Udaan
दुनिया के पांच प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में अपने-अपने कैंपस स्थापित करने के लिए आ रहे हैं।
आज यह क्षेत्र एक नए परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। यहां की आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवरने जा रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#Jewar_ki_Udaan
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत के पहले Cargo और MRO (Maintenance, Repair, and Overhaul) केंद्र के रूप में भी विकसित होने जा रहा है।
अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश का किसान अन्न, फल और सब्जियां उगाएगा तथा उन्हें कार्गो सुविधा के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में सक्षम होगा।
जेवर इस सुविधा का केंद्र बिंदु बनेगा।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#Jewar_ki_Udaan
आज का दिन जेवर, जनपद गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश और देश के एविएशन सेक्टर के लिए ऐतिहासिक है।
भारत की सर्वाधिक संभावनाओं वाले 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' से आज पहली कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ हुआ है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दूरदर्शी सोच और जेवर के अन्नदाता किसानों का अमूल्य योगदान है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#Jewar_ki_Udaan
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट से लखनऊ आए 'जेवर' के अन्नदाता किसानों एवं नागरिकों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन!
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी