#LIVE: उन्नाव में ₹570 करोड़+ की लागत से 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/48Y6G0bkSo
भारतीय खेल जगत के अप्रतिम गौरव, अनुशासन और असाधारण गति के पर्याय 'फ्लाइंग सिख', 'पद्म श्री' मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
ध्येय के प्रति आपकी अटूट लगन और अथक परिश्रम युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय रहेंगे।
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन।
मातृभूमि की स्वाधीनता हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय शौर्य भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
सिख पंथ के पंचम गुरु एवं महान संत, गुरु श्री अर्जन देव जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान इतिहास में अद्वितीय है।
उनका जीवन हमें मानव सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का शाश्वत पथ प्रदर्शित करता रहेगा।
आज कलम और क्रांति की धरा उन्नाव विकास की नई ऊंचाइयों तथा क्रांतिभूमि कानपुर अन्नदाता के सम्मान तथा समृद्धि के नए संकल्पों की साक्षी बनेगी।
उन्नाव में ₹570 करोड़ से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा कानपुर में 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026' में कृषक बंधुओं से संवाद एवं उत्कृष्ट अन्नदाताओं के सम्मान का अवसर प्राप्त होगा।
विकास और कृषि समृद्धि की यह संयुक्त यात्रा 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं के निर्माण के दौरान प्रभावितों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए तथा उन्हें उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों के कार्यों में विलंब है अथवा जिन्होंने अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं किए हैं, उनकी जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशील है तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के संबंध में बैठक की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्राप्त प्रस्तावों की प्राथमिकता तय करते हुए शीघ्र ही कार्ययोजना शासन को प्रेषित की जाए, जिससे उन्हें इस माह के अन्त तक स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कराए जा सकें।
मुख्यमंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित सड़कों, स्टेट हाईवे, दीर्घ सेतु, लघु सेतु, आरओबी/आरयूबी, धर्मार्थ स्थलों की सड़कों, फ्लाईओवर निर्माण तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए वरीयताक्रम के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, जिला मुख्यालयों को 4-लेन से जोड़ने, चीनी मिलों की सड़कों, सिंगल कनेक्टिविटी वाली सड़कों के निर्माण तथा ब्लैक स्पॉट सुधार से संबंधित कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद रायबरेली के सलोन विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री अशोक कुमार जी, सदर विधान सभा क्षेत्र की मा. विधायक श्रीमती अदिति सिंह जी, जनपद उन्नाव के पुरवा विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री अनिल सिंह जी, सफीपुर विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री बम्बा लाल दिवाकर जी, जनपद सीतापुर के मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री रामकृष्ण भार्गव जी एवं महमूदाबाद विधान सभा क्षेत्र की मा. विधायक श्रीमती आशा मौर्य जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@Ashok4salon@anilsinghmla167@AditiSinghRBL@Bambalal_BJP@ashamaurya_bjp
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद कुशीनगर के रामकोला विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विनय प्रकाश गोंड जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उनके पुत्र श्री चन्दन कुमार गोंड जी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री विक्रान्त सिंह 'रिशु' जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@MLCVikrantSingh
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह जी, पलिया विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री हरविन्दर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी जी, जनपद सीतापुर के महोली विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री शशांक त्रिवेदी जी, सेवता विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री ज्ञान तिवारी जी एवं बिसवां विधान सभा के माननीय विधायक श्री निर्मल वर्मा जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@mlashashank@gyantiwaribjp
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@RBLDineshSingh
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उ.प्र. सरकार में माननीय राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर जी, जनपद हरदोई के सण्डीला विधान सभा क्षेत्र की मा. विधायक श्रीमती अलका अर्कवंशी जी तथा जनपद सीतापुर के सिधौली विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मनीष रावत जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@rakeshguru916@IAlkaSingh@manishrawatmla
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद उन्नाव के मोहान विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री बृजेश कुमार रावत जी ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिभा को अवसर, परिश्रम को सम्मान,
सशक्त युवा, नए उत्तर प्रदेश की पहचान!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज लखनऊ में @upprpb द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर्स (ग्रेड-ए) के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
साइबर सुरक्षा से संबंधित केवल एक थाना उत्तर प्रदेश में था, जबकि आज सभी 75 जनपदों में Cyber Crime थाने मौजूद हैं तथा प्रत्येक पुलिस थाने में Cyber Help Desk भी स्थापित की गई है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
बेहतर सुरक्षा वातावरण का ही परिणाम है कि विगत 9 वर्षों में प्रदेश में बड़े कारखानों की संख्या 14,000 से बढ़कर 32,000 से अधिक हो गई है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
विगत 9 वर्षों में सवा दो लाख पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गई। यह पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई...न कोई सिफारिश, न कोई भेदभाव।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी