मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण की सशक्त कार्यशैली के साथ नई उपलब्धियों का अध्याय लिख रहा है।
संकल्प से सिद्धि, विकास से समृद्धि!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद संभल में ₹569 करोड़ लागत की 66 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबी, कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा भूमि पट्टा आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, संभल सदर तहसील को ISO 9001:2000 प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।
आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, प्रभावी जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में ये परियोजनाएं संभल के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
जब सड़क, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी बेहतर होती है, तो यह केवल हमारी गति ही नहीं बढ़ाती, बल्कि वर्तमान और भविष्य की प्रगति का मजबूत आधार भी बनती है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
संभल के उत्पादों को अब नई पहचान और व्यापक बाजार मिल रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने प्राकृतिक मेंथा ऑयल पर लगने वाले टैक्स की दरों में कमी की है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनपद संभल के बहजोई में Police Line का निर्माण किया जा रहा है। जनपद में PAC की बटालियन का गठन और Integrated District Headquarters का निर्माण भी होने जा रहा है।
संभल के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों को Four Lane और Two Lane सड़कों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही, Ganga Expressway को मेरठ और हरिद्वार से जोड़ते हुए प्रयागराज तक बेहतर Connectivity सुनिश्चित की जा रही है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
समृद्धि के संकल्प को मिली नई शक्ति!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद अमरोहा में ₹207 करोड़ से अधिक लागत की 43 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी तथा लैपटॉप वितरित किए गए।
आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ शिक्षा, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं जनसुविधाओं को नई गति प्रदान करने वाली ये परियोजनाएं अमरोहा के समग्र विकास को नया आयाम देंगी।
डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वहां से ₹100 भेजते हैं, तो ₹100 सीधे गरीब के खाते में पहुंचता है। हम लखनऊ से ₹100 भेजते हैं, तो वह भी सीधे गरीब के खाते में पहुंचता है। यही सुशासन का मॉडल है, जहां सुरक्षा भी है और बिना भेदभाव के हर तबके को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जैसे यहां के तबले की थाप कहीं भी बजे, लेकिन नाम अमरोहा का ही आता है, वैसे ही विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर अमरोहा भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तिगरी और गढ़ के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
हमारा प्रयास है कि तिगरी गंगा मेला और गढ़ मेला भी माघ मेले तथा कुंभ मेले की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करें।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: जनपद संभल में ₹569 करोड़ की 66 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/veLvymXnRa
Noida International Airport के माध्यम से अमरोहा के किसान और बागवान अब अपनी उपज को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
अमरोहा का तबला और ढोलक One District One Product (ODOP) के अंतर्गत अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। यहां का अन्नदाता किसान अपनी आम की उपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचा रहा है।
मध्य गंगा नहर परियोजना भी पूर्णता की ओर अग्रसर है और गंगा एक्सप्रेस-वे ने इस क्षेत्र की विकास यात्रा को नई गति देते हुए आवागमन को और अधिक सुगम बना दिया है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर भी बदल चुका है। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी जनपद से होकर आगे बढ़ रहा है।
माँ गंगा के सानिध्य के साथ इस एक्सप्रेस-वे पर सफर करते हुए आप मात्र 5 घंटे में प्रयागराज पहुंच जाएंगे।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
सुशासन के संकल्प के साथ प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा 'नया उत्तर प्रदेश'!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद बुलंदशहर में ₹574 करोड़ से अधिक लागत की 57 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबी, टूलकिट, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र तथा लैपटॉप वितरित किए गए।
आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, डिजिटल सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा को नई गति देने वाली ये परियोजनाएं बुलंदशहर के समग्र विकास को नया आयाम प्रदान करेंगी।