विकास भवन में जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में आगामी 'युवा उत्सव' की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा कार्यक्रम के व्यवस्थित व भव्य आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विकास भवन के प्रेरणा सभागार में प्रथम दिवस 'गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026' हेतु पीठासीन/मतदान अधिकारियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों, निष्पक्षता व सुगम मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट में 'जनगणना-2027' (द्वितीय चरण) की तैयारियों की समीक्षा की गई। विकास नियोजन के इस महाभियान में डिजिटल डेटा संग्रहण, कार्मिक प्रशिक्षण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य समय-सारिणी अनुसार पूर्ण करने तथा कोई भी परिवार न छूटने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' की बैंकर्स के साथ समीक्षा की गई। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु ऋण स्वीकृति व वितरण में तेजी लाने, अकारण आवेदन निरस्त न करने तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शून्य प्रगति वाले बैंक 1 सप्ताह में सुधार लाएं।
मंडलायुक्त व डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। पूजा पंडालों/जुलूस मार्गों पर ड्रोन व CCTV से निगरानी, सुरक्षा, निर्बाध बिजली-पानी व विसर्जन स्थलों पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नवीन पुलिस लाइन, अमेठी में 'मिशन शक्ति' के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित कर प्रोत्साहित किया गया।
आज विकास खंड संग्रामपुर में फसल प्रदर्शनों का औचक निरीक्षण किया गया।
ग्राम सरैया बड़गांव व मधुपुर खदरी में 'आत्मा' एवं दलहन योजनाओं के तहत धान, अरहर व केले की खेती का जायजा लेकर कृषकों से संवाद किया गया। इस दौरान किसानों से पराली न जलाने व फसल अवशेष प्रबंधन की अपील की गई तथा कृषि विभाग को आधु���िक तकनीकी प्रशिक्षण व योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आज विकास भवन कार्यालय कक्ष, गौरीगंज में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं ��ो सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में 'कला उत्सव' का समापन संपन्न हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कला व सृजनात्मकता को अपनाने हेतु संबोधित व प्र���रित किया गया।
मुसाफिरखाना के ग्राम निजामुद्दीनपुर (गोमती नदी तट) पर 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' के तहत रिवर रैंचिंग व मत्स्य कृषक प्रशिक्षण कार्���क्रम आयोजित हुआ। मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक, उत्पादन वृद्धि एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी लाभ हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
माध्यमिक विद्यालयों के प���रधानाचार्यों के साथ बैठक कर बोर्ड परीक्षा तैयारियों व शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्ण करने, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाएं संचालित करने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
आज विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में टीबी से उपचारित व्यक्तियों को पोषण पोटली, पिछड़ा वर्ग सामूहिक विवाह योजना हेतु डीबीटी राशि, सीसीसी व 'ओ' लेवल उत्तीर्ण युवाओं को प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। जन-जन तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना ही शासन तथा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
आज विकास खंड शुकुल बाजार अंतर्गत प्रा० वि० हसनपुर तिवारी तथा आंगनवा��़ी केंद्र हसनपुर तिवारी व प्रा० वि० लालगंज का औचक निरीक्षण कर शिक्षण गुणवत्ता व एमडीएम व्यवस्था परखी गई। बच्चों से संवाद कर अधिगम स्तर जांचा गया तथा कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने व अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खंडों (जामो, जगदीशपुर व बाजार शुकुल) के 48 मुख्य संकेतकों की प्रगति समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व बुनियादी सुविधाओं के संतृप्तीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्ययोजना के साथ शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
आज तहसील गौरीगंज में 'संपूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर जनसामान्य की शिकायतों को सुना एवं उनके प्रार्थना पत्रों का गहन अवलोकन किया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए।
@DmAmethi@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@UpRuralDev गांधी जयंती के पावन अवसर पर नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज में बच्चों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की अद्भुत मानव श्रृंखला बनाकर सजीव रंगोली उकेरी गई। बच्चों का यह सुंदर प्रयास एकता, सादगी और बापू के विचारों को समर्पित रहा।
आज 02 अक्टूबर के पावन अवसर पर विकास भवन अमेठी में राष्ट्रीय भारतीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत ���त्न लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके बताए सत्य, अहिंसा व सादगी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विकास भवन सभागार में समस्त बीडीओ एवं बीओ पीआरडी के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज से 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान' का शुभारंभ कर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। अभियान के तहत अंतर्विभागीय समन्वय से सघन स्वच्छता, फॉगिंग व घर-घर स्वास्थ्य सर्वेक्षण सु���िश्चित किया जाएगा।
आज दिनां�� 01 अक्टूबर 2026 को सीडीओ अमेठी द्वारा विकास खंड भादर (घोरहा) में ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान युवाओं के खेलकूद व प्रशिक्षण हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में जिला युवा कल्याण अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।