तमक नाला में अत्यधिक जलप्रवाह के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना एक्सकेवेटर मशीन को छोड़ने के बजाय उसे सुरक्षित निकालने का साहस दिखाने वाले जम्मू कश्मीर निवासी जोगिंदर सिंह के साहस और हिम्मत की प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने सराहना करते हुए शाबाशी दी।
रेस्क्यू अपडेट | तमक नाला, ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग
चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
नशे की राह छोड़, शिक्षा और सफलता की राह चुनें: एसपी चमोली
पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
नीति घाटी में हुई भारी वर्षा के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा नदी किनारे रह रहे लोगों को लाउडस्पीकर/अनाउंसमेंट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।
तमक नाला उफनाने से नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त, मलारी से आगे आवाजाही बाधित। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
पुलिस, प्रशासन, SDRF व NDRF की टीमें मौके के लिए रवाना। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वर्दी में फर्ज भी, इंसानियत भी…
कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आ रहे कांवड़ यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवानों ने सेवा का हाथ बढ़ाया।
सावन के अंतिम सोमवार से पहले बैरासकुंड महोदव मन्दिर पहुँचे एसपी चमोली
मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से किया संवाद
कांवड़ियों की भारी आवाजाही के बीच हाईवे व्यवस्था का लिया जायजा,यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश
आस्था के साथ पहाड़ों का सम्मान भी
साथी कांवड़ियों की अपील—
🔹 मॉडिफाइड/नाइट्रो/तेज आवाज वाले साइलेंसर से बचें।
🔹 पहाड़ों की शांति, प्रकृति, वन्यजीवों और स्थानीय लोगों का सम्मान करें।
बाबा के दर्शन करें, आस्था के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं।
आस्था की राह में सुरक्षा का संकल्प....!
श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभाल रही है।
अपील-यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस का सहयोग कर अपनी यात्रा करें।
#UttarakhandPolice#KanwarYatra2026
🚨 आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी!
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान पौड़ी पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग में रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर व बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 23 चालकों पर कार्रवाई की गई।
#KanwarYatra2026
देवभूमि चमोली आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक भोले का खास संदेश!
मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ यात्रा कर रहे एक श्रद्धालु पर जब चमोली पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई की, तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर अन्य भोलों से यह खास अपील की
सीज वाहन चोरी कर फरार हुए 03 अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े
भीड़भाड़ का फायदा उठाकर सीजशुदा वाहनों को पार्किंग से चोरी कर ले गए थे अभियुक्त
1. विक्की सरकार निवासी न्यू सीमापुरी, थाना सीमापुरी, दिल्ली।
2. गोपाल निवासी ईस्ट दिल्ली।
3. आदित्य निवासी गुड़गांव, हरियाणा।
सड़क पर नियम तोड़े, तो कार्रवाई तय!
श्रावण मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच चमोली पुलिस की यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती लगातार जारी है।
🚩शिवभक्तों ने बताया व्यवस्था पर भरोसा, सेवा पर विश्वास
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्थाओं से शिवभक्त संतुष्ट नजर आए।
हर-हर महादेव! 🔱🚩
#KanwarYatra2026#Haridwar#HarHarMahadev
आस्था का सम्मान... नियमों का पालन भी आवश्यक
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्थानीय नागरिकों की सुविधा एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने हेतु चमोली पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी