खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान
जनपद चंदौली में गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत @chandaulipolice द्वारा 101 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹31 लाख/- बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
वर्ष 2026 में अब तक मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 519 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग ₹01 करोड़ 52 लाख/- बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गए हैं।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
@KUNDANK86538932@sonbhadrapolice मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मोबाइल फोन बरामद होने पर नियमानुसार आपको सुपुर्द कर दिया जाएगा।
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की कार्यवाही उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसून को देखते हुए प्रदेश की विभिन्न पीएसी वाहिनी एवं रिजर्व पुलिस लाइन्स में दिनांक- 8.09.2026 से परिवर्तित कर दिनांक 14.09.2026 से नियत की जा चुकी है । अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित प्रवेश पत्र दिनांक - 07.09.2026 के स्थान पर अब दिनांक- 10.09.2026 को बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow पर अपलोड किये जायेंगें । अभ्यर्थीगण बोर्ड की वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेगें तथा प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें। संशोधित तिथियों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व तिथियों हेतु निर्गत प्रवेश पत्र मान्य नही होंगें।
विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice@HomeGuardsUP
दिनांक-29.08.26 को जनपद लखनऊ मे घटित धीरेन्द्र प्रताप सिंह के अपहरण व हत्या मे फरार 50 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त जयकिशन शर्मा को गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई@Uppolice
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—
चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को @DeoriaPolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 310 पेटी (2499.66 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है।
अभियुक्तगण द्वारा चंडीगढ़ निर्मित अवैध शराब को ट्रक में सफेद बोरियों में लदी डस्ट के नीचे तिरपाल से ढककर पुलिस की चेकिंग से बचते हुए बिहार ले जाया जा रहा था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का @noidapolice द्वारा पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 14 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण रेकी कर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी किया करते थे। चोरी किए गए दो-पहिया वाहनों को सुनसान पड़े खाली प्लॉट में छिपा देते थे तथा बाद में राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते थे। वाहनों की बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बाँट लेते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित से ठगी किए गए ₹01 करोड़ 55 लाख 98 हजार 300/- @meerutpolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
साइबर ठगों द्वारा फर्म के खाता संचालक के मोबाइल नंबर को हैक कर उनके नाम से बनाए गए फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट के माध्यम से संपर्क कर साइबर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया था।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार डीजीपी यूपी श्री राजीव कृष्ण द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे #OperationConviction के तहत सीतापुर पुलिस की वैज्ञानिक जाँच तथा पुलिस-अभियोजन की मजबूत पैरवी से अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को मामला दर्ज होने के केवल 114 दिनों में सज़ा मिली।
पुलिस ने 10 दिन में आरोप-पत्र दाखिल किया और टूटे बटन, बाल व कपड़ों से मिले अहम सबूतों की FSL जाँच तथा मेडिकल रिपोर्ट से अपराध की पुष्टि हुई।
विशेष POCSO कोर्ट ने दोषी को अंतिम सांस तक कारावास और ₹20 हजार अर्थदंड की सज़ा सुनाई।
जाँच में बारीकी। पैरवी में मजबूती। न्याय में तेजी।
#UPPolice
#SitapurPolice
#OperationConviction
OTP माँगा? Scammer ने अपना character reveal कर दिया।
अब plot twist दीजिए—call काटिए, block और report कीजिए।
OTP = One Time Password; account में entry की One Time Permission नहीं।
‘Dhamaal 4’ screen पर ठीक है, account में नहीं।
ठगी हो तो तुरंत 1930।
#CyberSafeUP#UPPolice