मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@dayalugurubjp
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज सहारनपुर मंडल के लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन कार्यों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने विधानसभावार प्राप्त विकास प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सांसद एवं विधायकगण अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करें।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी कार्ययोजनाओं को 15 जुलाई, 2026 तक स्वीकृति प्रदान कर धनराशि अवमुक्त की जाए तथा आगामी 15 अगस्त तक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद वाराणसी के पिंडरा विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह जी एवं जनपद चंदौली के सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुशील सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@SushilSingh_BJP
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद मथुरा के मांट विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राजेश पाल सिंह उर्फ राजेश चौधरी जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर जनपद मथुरा के जिला पंचायत सदस्य श्री भानू प्रताप सिंह जी भी उपस्थित रहे।
@rajeshchbjp
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री अजीत पाल त्यागी जी ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' जी ने शिष्टाचार भेंट की और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
@NandiGuptaBJP
समृद्ध सहारनपुर, सशक्त उत्तर प्रदेश!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद सहारनपुर में ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी एवं टूल-किट वितरित किए गए।
आज मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ-साथ अब सहारनपुर हवाई कनेक्टिविटी के लिए भी तैयार हो रहा है। सहारनपुर का अपना एयरपोर्ट होगा।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आज जनपद सहारनपुर में जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है, वे विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बनेंगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को आज विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹7,145 करोड़ से अधिक लागत के कानपुर से कबराई तक 117.7 किलोमीटर लंबे 4/6 लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।
भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और कानपुर रिंग रोड को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे आवागमन सुगम होगा, निवेश को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा।
'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई शक्ति देने वाले इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
https://t.co/aJbD1brIFB
'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' के माध्यम से वुड कार्विंग की कला सहारनपुर को वैश्विक पहचान दिला रही है। इससे जुड़े ₹600 करोड़ से अधिक मूल्य के उत्पाद यहां से निर्यात हो रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
सहारनपुर एयर कनेक्टिविटी के लिए भी तैयार हो रहा है।
अब सहारनपुरवासी देश के किसी भी कोने में जाने के लिए सीधे सहारनपुर से उड़ान भर सकेंगे। यह उड़ान नए सहारनपुर के विकास की आधारशिला बनेगी।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हर बच्चे तक शिक्षा, हर सपने को नई दिशा...
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद सहारनपुर में 'स्कूल चलो अभियान-2026' के द्वितीय चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें एवं स्टेशनरी किट वितरित की गईं। साथ ही, उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। मेरी सभी से अपील है कि 'स्कूल चलो अभियान' को जन-आंदोलन का हिस्सा बनाएं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
वास्तव में व्यक्ति, समाज और राष्ट्र, इन सभी की सुदृढ़ आधारशिला शिक्षा है। अच्छी शिक्षा हमें एक सुसभ्य और संस्कारित नागरिक बनाती है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
गत वर्ष 13,000 से अधिक गंभीर एवं बहु-दिव्यांग बच्चों को ₹6,000 प्रति वर्ष की दर से एस्कॉर्ट अलाउंस उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही, 23,000 से अधिक दिव्यांग बालिकाओं को ₹2,000 प्रति वर्ष की दर से स्टाइपेंड भी प्रदान किया गया।
यह हमारी सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए प्रारंभ किया गया एक विशेष अभियान है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
विगत 9 वर्षों में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 60 लाख से अधिक नए बच्चों का नामांकन हुआ है।
जो ड्रॉपआउट दर पहले 19–20 प्रतिशत थी, वह घटकर आज मात्र 3–4 प्रतिशत रह गई है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी