Always enable a password on the home screen to restrict unauthorized access to your mobile phone. Configure your device to automatically lock beyond certain duration.
अपने मोबाइल फोन के अनाधिकृत प्रयोग को रोकने के लिए हमेशा अपने मोबाइल फोन की होम स्क्र���न पर एक पासवर्ड लगाकर रखें। एक निश्चित समय के बाद अपने फोन को स्वतः लॉक होने के लिए कन्फिगर करें।
Do not trust online users unless you know and trust them in real life. Also do not share your personal information such as address, phone number, date of birth etc. on social media. Identity thieves can easily access and misuse this information.
जब तक आप ऑनलाइन यूजर्स को वास्तविक जीवन में न जानते हों और विश्वास न करते हों, तब तक उन पर भरोसा न करें। आप सोशल मीडिया पर अपनी कोई निजी जानकारी जैसे-पता, फोन नम्बर, जन्म की तारीख आदि को साझा न करें। पहचान चुराने वाले इस जानकारी तक आसानी से पहुंच कर इसका गलत उपयोग कर सकते हैं।
Do not leave your phone unattended in public places and refrain from sharing your phone password / pattern lock with anybody.
सार्वजनिक स्थलों पर अपने फोन को न छोड़े और अपने फोन के पासवर्ड/पैटर्न लॉक को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।
हमेशा मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टाल करने से पहले उसके स्रोत की विश्वसनीयता और कार्य प्रणाली की जांच करें।
Always check trustworthiness of the source and functionality of a mobile application before installing it.
Share your photos and videos only with your trusted friends by selecting right privacy settings on social media
आप सोशल मीडिया पर सही प्राइवेसी सेटिंग्स का चुनाव करके, केवल अपने भरोसेमंद मित्रों के साथ ही अपने फोटो और वीडियो साझा करें।
Immediately inform to social media service provider, if you notice that fake account has been created by using your personal information.यदि आपको यह पता चले कि आपकी निजी जानकारी का उपयोग करके फर्जी अकाउन्ट बनाया गया है,तो बिना समय गंवाए सोशल मीडिया सर्विस प्रोवाइडर को सूचित करें।
Do not allow social networking sites to access your email account to look for your friends, as it may be used to send spam mails to them without their consent.
अपने मित्रों को खोजने के लिए, सोशल नेटवर्किंग साइटों को अपने ई-मेल अकाउन्ट्स तक पहुंच बनाने की अनुमति न दें, क्योंकि वे सहमति के बिना स्पैम मेल्स भेजने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।