भाई-बहन के अटूट विश्वास और अनमोल रिश्ते को समर्पित पावन पर्व भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।🌸
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और आनंद के नए रंग भर दे। भाई-बहन का यह पवित्र बंधन सदैव यूँ ही स्नेह से परिपूर्ण रहे।🙏
जय बाबा केदार! हर हर महादेव! 🔱
देशभक्ति की धुन और महादेव की भक्ति का अद्भुत संगम! 🇮🇳
भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
इस दिव्य पल के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु भाग्यशाली हैं। पूरी केदारपुरी गूंज उठी बाबा के जयकारों से! 🙏
मौसम बदलेगा, ऋतु बदलेगी, लेकिन भोलेनाथ के भक्तों का प्यार कभी नहीं बदलेगा! ❤️
#IndianArmy #HarHarMahadev
कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब के संत बाबा गुरविंदर सिंह जी (मंडी वाले) का संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संत-महापुरुषों का सान्निध्य सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा तथा सेवा के हमारे संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आगामी 20 से 24 नवंबर तक यमुनानगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले को भव्य एवं शानदार स्वरूप दिया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
मेले में सिखों के सभी दस गुरुओं के इतिहास का सचित्र वर्णन, अंबाला में निर्मित 1857 की स्वतंत्रता क्रांति के स्मारक पर आधारित प्रदर्शनी तथा प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इसके साथ ही गुरु नानक देव जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित ड्रोन और लाइट एंड साउंड शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री ने योजनाओं के आधुनिकीकरण एवं नागरिक-केंद्रित सुधारों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को प्रत्येक सेवा पारदर्शी तरीके से और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।
अंबाला छावनी के ऐतिहासिक शहीद स्मारक को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। गृह मंत्री श्री @AmitShah द्वारा लोकार्पण के बाद स्मारक की ऑनलाइन बुकिंग के तहत एक महीने की निशुल्क बुकिंग महज कुछ घंटों में पूरी हो गई। अब जल्द ही शुल्क के साथ ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी।
-ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री @anilvijminister
#Haryana #Ambala #ShaheedSmarak
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं 883 बेड के टीचिंग अस्पताल में आयुष्मान भारत लाभार्थियों और ₹5 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र मरीजों को उपचार में सब्सिडी देने के विशेष प्रावधान किए हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को किफायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
#NayabSinghSaini #Haryana #Gurugram
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुनानगर के बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए मेले को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाए।
#NayabSinghSaini #Haryana #KapalMochanMela #Yamunanagar
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने भाई-बहन के अटूट विश्वास और अनमोल रिश्ते को समर्पित पावन पर्व भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
"ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और आनंद के नए रंग भर दे। भाई-बहन का यह पवित्र बंधन सदैव यूँ ही स्नेह से परिपूर्ण रहे।"
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
यमुनानगर जिले के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले में आस्था के साथ हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी।
मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने श्री कपालमोचन, श्री ऋणमोचन और श्री सूरजकुंड सरोवरों की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत और स्नान के लिए स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
मेले की ओर जाने वाले मार्गों की मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं के भी व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
#KapalamochanMela #Haryana #Yamunanagar
हरियाणा सरकार ने मत्स्य एवं झींगा पालकों को बड़ी राहत देते हुए सोलर सिस्टम पर सब्सिडी की सीमा 10 किलोवाट से बढ़ाकर 30 किलोवाट कर दी है। वित्त वर्ष 2025-26 में सफेद झींगा पालन के लिए 60% सब्सिडी दी जाएगी। इससे बिजली खर्च घटेगा और किसानों का मुनाफा बढ़ेगा।
-कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री @SinghRana6940
#Haryana #SolarEnergy #FarmerWelfare #HaryanaGovernment
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में बजट घोषणाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। विभिन्न विभागों की योजनाओं के आधुनिकीकरण और नागरिक-केंद्रित सुधारों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
“आमजन को बिना किसी अनावश्यक देरी के सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।”
#Haryana #BudgetAnnouncements
हरियाणा SIR 2026 के अंतर्गत फाइनल इलेक्टोरल रोल में अपना नाम सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए टोल-फ्री Voter Helpline 1950 पर कॉल करें।
#Haryana#HaryanaSIR#ECI
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने संत कबीर कुटीर पर सपरिवार दीपावली का पावन पर्व मनाया।
इस अवसर पर भगवान श्री गणेश और माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
#Diwali#Haryana#NayabSinghSaini
अपने पैतृक गांव मिर्जापुर में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने दीपावली के पावन अवसर पर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और पर्व की खुशियां साझा कीं।
#Diwali#Haryana
Kya banda hai yeh...🔥
Sab ka banda hai yeh💪
बस्तर हो या बॉर्डर, देश के असली सुपरहीरोज़ हमारे वीर जवान हैं!🇮🇳
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की जवानों के बीच मौजूदगी, उनके शौर्य और जज़्बे को सलाम है।
#Bastar#Deepavali