अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा मिला सम्मान!
मुक्केबाज अंकुश ने खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP का आभार जताया।
#Haryana #DIPRHaryana#HaryanaSports
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने संत कबीर कुटीर पर स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्नेह और आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बाँधी।
#RakshaBandhan#NayabSinghSaini#Haryana
अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी!
हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए गए अनुबंध कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को दो माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इनकी वर्तमान अनुबंध अवधि 31 अगस्त, 2026 को समाप्त हो रही थी जिसे अब 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाया गया है।
#Haryana #DIPRHaryana
रजिस्ट्री होने के बाद अपने आप दर्ज हो रहा इंतकाल : डीसी अपराजिता
- पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 तथा ऑटो म्यूटेशन से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता और समयबद्धता
- नागरिकों को इंतकाल दर्ज करवाने के लिए अलग से आवेदन करने की नहीं आवश्यकता
प्रदेश में 155 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ बच्चों के पोषण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
#Haryana#DIPRHaryana
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में कानून-व्यवस्था पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा, “प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर चर्चा अवश्य होनी चाहिए, लेकिन यह चर्चा तथ्यों पर आधारित हो। किसी पीड़ित के आंसू पोंछने से पहले राजनीतिक अवसर तलाशना दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने पूर्ववर्ती शासनकाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था में बदलाव कर युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार दिया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है।
"प्रदेश में तत्काल सहायता के लिए 10 आपातकालीन सेवाओं को डायल-112 से जोड़कर 630 वाहन तैनात किए गए हैं तथा 250 नए इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों की खरीद को स्वीकृति दी गई है। विशेष अभियान के तहत 4,771 अपराधियों को गिरफ्तार कर 216 हथियार बरामद किए गए। सरकार का लक्ष्य केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाना है।"
#HaryanaVidhansabha #MonsoonSession #LawAndOrder #Haryana
बच्चे देश का भविष्य, उनकी सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : तृप्ति श्योराण
जाखौली अड्डा स्थित राजकीय स्कूल में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आयोजित किया जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
शिक्षकों को पॉक्सो कानून और अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी होना जरूरी
सड़कों के दुरुस्तीकरण में तेजी लाएं अधिकारी, आमजन को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी : एडीसी डॉ. सुशील कुमार
-एडीसी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
विधानसभा में चर्चा तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए, झूठ के आधार पर नहीं। विपक्ष यदि किसी विषय को लेकर सवाल उठाता है तो उसे तथ्यों के साथ सदन में रखना चाहिए और सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- श्री @NayabSainiBJP, मुख्यमंत्री
#Haryana#DIPRHaryana#HaryanaCM #NayabSinghSaini
राज्य में मौसमी इन्फ्लुएंजा (फ्लू) की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
स्वास्थ्य विभाग राज्य भर में कड़ी निगरानी रख रहा है और सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को समय पर जांच और इलाज के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. @sumitamisra, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
#Haryana #DIPRHaryana
निवेशकों का पसंदीदा ठिकाना बना हरियाणा!
'हैपनिंग हरियाणा 2.0' में राज्य सरकार ने 20 प्रमुख कंपनियों के साथ ₹60,000 करोड़+ के ऐतिहासिक MoUs साइन किए।
#Haryana#DIPRHaryana#InvestInHaryana