🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आप सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एकजुट होकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं और जिले व देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
जय हिंद! 🇮🇳
#RepublicDay2026
#DistrictAdministration
@JharkhandCMO@dhanbadpolice@iprddhanbad
आज #सर्किट_हाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भवन के रखरखाव, सौंदर्यकरण और साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। परिसर में हरियाली बढ़ाने, नए पौधे लगाने तथा किचन व डाइनिंग एरिया की स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सर्किट हाउस जिले की छवि का प्रतीक है, इसलिए इसके रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
#DistrictAdministration
@prdjharkhand@JharkhandCMO
3 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन रांची से ऑनलाइन माध्यम से 220 के.वी. दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री इसी अवसर पर 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन अमड़ापाड़ा (जियापानी) जिला पाकुड़, 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन, सुरदा, जिला पूर्वी सिंहभूम एवं 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन, नारायणपुर, जिला जामताड़ा का भी लोकार्पण करेंगे।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
आज समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। भूमि, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से जुड़े दर्जनों मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
#DistrictAdministration
#JantaDarbar
@prdjharkhand
बलियापुर प्रखंड के 156 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल-मित्र आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव पर जोर दिया। प्रशिक्षण में विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुधारने तथा उपलब्ध शिक्षण सामग्रियों के बेहतर उपयोग और रख-रखाव पर चर्चा हुई।
शिक्षकों को बच्चों के लिए सुरक्षित, आकर्षक और शिक्षण-अनुकूल वातावरण विकसित करने के निर्देश दिए गए।
#DistrictAdministration
#TeacherTraining
@prdjharkhand@JharkhandCMO
#मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
अफवाह फैलाने एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
उपद्रवियों से सख्ती से निपटने तथा शांति समिति के सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में डीजे पर पाबंदी, खतरनाक खेलों पर रोक, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।
#DistrictAdministration
@prdjharkhand@JharkhandCMO
धनबाद में पहली बार आयोजित भव्य #आम_महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव में किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा ऑर्गेनिक लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली, सिंदूरी, मल्लिका सहित विभिन्न प्रजातियों के आम प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए।
किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बागवानी, सिंचाई सुविधा और बाजार सुदृढ़ीकरण को प्रशासन की प्राथमिकता बताया। बलियापुर, निरसा सहित जिले के हाट बाजारों को उन्नत कर उत्कृष्ट बाजार के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई।
#AamMahotsav
@prdjharkhand@JharkhandCMO
धनबाद पुलिस का वार्षिक फायरिंग दक्षता अभ्यास शुरू।
एसएसपी समेत वरीय अधिकारियों ने फायरिंग रेंज में लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। 18 से 30 जून तक चलने वाले अभियान में जिले के 2586 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न पोजीशन में फायरिंग कर निशानेबाजी, हथियार संचालन क्षमता और लक्ष्यदक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। फायरिंग रेंज के सुदृढ़ीकरण के लिए ट्रेंच कटिंग सहित आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए।
#DhanbadPolice
#AnnualFiringPractice
#FiringRange
@prdjharkhand@JharkhandCMO
आमोत्सव 2026 में आपका स्वागत है — स्वाद, सुगंध और धनबाद की पहचान का अनूठा संगम!
आइए, 21 जून को धनबाद के बेहतरीन आमों के स्वाद का आनंद उठाएं! 🥭
#AamMahotsav#YogaDay@prdjharkhand
जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजनों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया।
#DistrictAdministration
#JantaDarbar
@prdjharkhand@JharkhandCMO
धनबाद के आम उत्पादकों को मिलेगा बड़ा मंच, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल में सजेगा #आम_महोत्सव। आम महोत्सव में आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, दशहरी एवं सिंदूरी सहित विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री की जाएगी, जबकि जेएसएलपीएस की दीदियां आम आधारित उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी।
उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#YogaDay
#AamMahotsav
@prdjharkhand
शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जिला #सड़क_सुरक्षा_समिति की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग को दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए हाईवे टास्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया, जो हरिहरपुर से मैथन तक एनएच की निगरानी करेगी।
बैठक में "नो हेलमेट, नो पेट्रोल" नियम का उल्लंघन करने वाले 11 पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी करने तथा एनएच पर स्थित पेट्रोल पंप, होटल, क्लिनिक एवं बड़े प्रतिष्ठानों में फर्स्ट एड कॉर्नर विकसित करने का निर्णय लिया गया।
सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ब्लैक स्पॉट सुधार, रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाने, अवैध कट बंद कराने, अतिक्रमण हटाने एवं सड़कों पर खड़े लावारिस वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने तथा जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
#DistrictAdministration
#RoadSafety
@prdjharkhand@JharkhandCMO
उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज करमाटांड़ उत्क्रमित उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था तथा विद्यालय की स्वच्छता का जायजा लिया। डीडीसी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सतत सुधार लाने पर बल दिया।
#DDC
#Education
@prdjharkhand
बलियापुर प्रखंड में चल रही बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने, लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा ई-केवाईसी कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।
राशन कार्डधारियों की पात्रता की जांच पैन कार्ड, जीएसटी एवं आयकर विवरण के आधार पर करने तथा अपात्र लाभुकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
सभी आदर्श दाल-भात योजना केंद्रों को एक समान मानक स्वरूप में विकसित करने तथा एसएनएमएमसीएच में भी शीघ्र दाल-भात योजना शुरू करने का निर्देश दिया गया।
कालियासोल, हीरापुर एवं निरसा गोदाम से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मरम्मत कार्य 30 जून तक पूरा करने तथा भंडारण एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
#DistrictAdministration
#BaliapurBlock
@prdjharkhand@JharkhandCMO
आज बलियापुर प्रखंड में चल रही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा 12 निरीक्षण टीमों द्वारा 16 पंचायतों का निरीक्षण कराया। विभिन्न विभागों में लापरवाही पाए जाने पर सीडीपीओ, एमओआईसी, बीपीओ, बीआरपी-सीआरपी, अंचल कार्यालय के लिपिकों समेत कई पदाधिकारियों व कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
मध्य विद्यालय मोदीडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया तथा डीएसई, पंचायत सचिव, पोस्टमास्टर एवं अन्य अधिकारियों को शो-कॉज जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पीडीएस, राजस्व एवं पंचायत कार्यों में सुधार लाने तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया गया।
बैठक में म्यूटेशन, न्यायालयों में लंबित वाद, स्टार मार्क मामले एवं पंजी आगत-निर्गत की समीक्षा कर लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#DistrictAdministration
#BaliapurBlock
@prdjharkhand@JharkhandCMO