मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी बेटियों—कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग एवं दीपिका सोरेंग—ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की यह स्वर्णिम सफलता राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उनकी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य जज्बा युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है। 🇮🇳
देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य, हर पदक के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष है।
विशेष रूप से जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली #TeamIndia को हार्दिक बधाई और जोहार। यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है।
एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी।
कल देर रात्रि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के साथ गढ़वा मंडल कारा में औचक छापेमारी की गई। सघन तलाशी के दौरान कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। जेल की सुरक्षा व्यवस्था सामान्य एवं संतोषजनक पाई गई।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
📱BLO ऐप से डॉक्यूमेंट अपलोड कैसे करें?
BLO ऐप के माध्यम से आवश्यक डॉक्यूमेंट आसानी से अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया जानें। 📝
👉 स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी के लिए पोस्ट देखें और प्रक्रिया को सरल बनाएं।👇
@JharkhandCMO@ECISVEEP@ceojharkhand
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के उनके विचार आज भी मानवता को सही राह दिखाते हैं।
आइए, गांधी जयंती के अवसर पर उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा बेहतर, शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लें।
झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान मिली है। पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ को Geographical Indication (GI) Tag मिलना राज्य की लोक परंपराओं, सदियों पुरानी शिल्पकला और इसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखने वाले कारीगर समुदायों के लिए गौरव का क्षण है।
सरहुल, करम जैसे लोकपर्वों से लेकर अखड़ा और पारंपरिक नृत्यों तक, मांदर की थाप झारखंड के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की पहचान रही है। GI Tag मिलने से मांदर को व्यापक पहचान मिलने के साथ इसकी पारंपरिक निर्माण कला और इससे जुड़े कारीगरों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी नई दिशा मिलेगी।
अब झारखंड के अखड़े से उठी मांदर की थाप, दुनिया भर में गूंजेगी।
📢 महत्वपूर्ण सूचना
नोटिस प्राप्त होने के उपरांत संबंधित दस्तावेजों को ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
समय पर दस्तावेज अपलोड कर प्रक्रिया को सुचारु बनाने में सहयोग करें।
@JharkhandCMO@ECISVEEP@ceojharkhand
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के गांधीवादी मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
@JharkhandCMO
स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने चिनियाँ मोड़ से बीरेन्द्र तिवारी मार्ग तक श्रमदान किया।
इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत समाहरणालय परिसर में पौधरोपण किया गया।🌱
@JharkhandCMO@prdjharkhand
शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी शैक्षणिक इंडिकेटरों में सुधार, छात्र-शिक्षक उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
आज समाहरणालय सभागार में विकास योजनाओं एवं विभिन्न मदों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरिके से कार्य निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
🚨 सिर्फ़ 1 दिन शेष!
⏰ जल्दी करें!
फॉर्म-6, 6A, 7 एवं 8 जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है।
📢 अपना आवेदन आज ही जमा करें।
देर न करें-अंतिम अवसर न चूकें!
@JharkhandCMO@ECISVEEP@ceojharkhand
आज जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में सुदूरवर्ती एवं कनेक्टिविटी से वंचित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। बरगढ़, बरडीहा एवं खरौंधी में कनेक्टिविटी दुरुस्त करने, बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र की टेलीकॉम व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराने सहित अन्य निर्देश दिए गए।