पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित Parent-Teacher Meeting में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों,अभिभावकों और बच्चों से बातचीत कर विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली।
#SamratChoudhary #BiharCM #Patna #Danapur #Ramjichak #ParentTeacherMeeting #PTM #BiharEducation
प्रधानमंत्री @narendramodi ने दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बीजेपी मुख्यालय के सामने पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी भक्ति संगीत का आनंद लेते नजर आए।
#NarendraModi#BhajanClubbing#Delhi#BJP #DDNewsBihar #DeendayalUpadhyay
पटना: लोक भवन में आयोजित ‘Childhood Beyond Drugs’ कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बच्चों में नशे की समस्या पर बात की।
उन्होंने कहा कि बच्चे द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन केवल एक तथ्य है, इससे उसके पीछे के हालात और अनुभवों का पता नहीं चलता। उन्होंने कहा कि बच्चों की मदद के लिए कानून और समाज को उनके परिस्थितियों, जोखिमों और जरूरतों को समझकर काम करना होगा।
#ChildhoodBeyondDrugs #CJI #SuryaKant #DrugFreeIndia #ChildSafety #ChildProtection
भारत के सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
42.195 किलोमीटर की रेस में दूसरे स्थान पर रहे बरवाल के पदक के साथ एशियन गेम्स मैराथन में भारत का 44 साल का इंतजार खत्म हुआ।
#AsianGames2026#SawanBarwal#Marathon#MarathonRunning #SilverMedal #TeamIndia
सुपौल: कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और जल संसाधन विभाग के हाई अलर्ट के बीच जिलाधिकारी सावन कुमार ने पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. के साथ पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर किमी 10.00 का निरीक्षण किया।
डीएम ने बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को 24×7 तटबंध की निगरानी और आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधन व मानवबल तैयार रखने का निर्देश दिया।
#Supaul #KosiRiver #FloodAlert #SupaulNews #BiharFlood #BiharNews #KosiBandh #FloodNews
जहानाबाद: काको में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सूफी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव में सूफी संगीत, कव्वाली और लोक कला का संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान रहे। मौके पर जहानाबाद विधायक राहुल कुमार, मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
#Jehanabad #SufiFestival2026 #SufiFestival #BiharTourism #BiharNews
बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच बिहार इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी (BIIPP) 2026 तैयार करने को लेकर MoU हुआ।
IIM बोधगया नीति अनुसंधान, बेंचमार्किंग, हितधारक परामर्श और आर्थिक विश्लेषण में सहयोग करेगा।
#Bihar#BiharNews #BiharIndustry #IndustrialPolicy #BIIPP2026 #BiharInvestment #IIMBodhGaya
गया जी — जहाँ आस्था, परंपरा और पितरों के प्रति श्रद्धा एक साथ जुड़ती है। 🙏
सनातन परंपरा में गया जी का विशेष स्थान है। यहाँ होने वाला पिंडदान और तर्पण पितरों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। सदियों से चली आ रही इस आध्यात्मिक परंपरा, फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और पितृपक्ष के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धा को एक साथ समेटती है यह फिल्म।
गया जी की इसी आध्यात्मिक विरासत और पितृपक्ष की भावनाओं को करीब से जानने और महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए।
🎬 आस्था, समर्पण और पित्तरों के प्रेम से जुडी इस फिल्म को देखें आज रात 09:00 बजे ।
@IPRDBihar@samrat4bjp@officecmbihar@Pitrapaksh@gmcgayaji@GAYAPOLICEBIHAR@TourismBiharGov@tourismgoi
#GayaJi #Pitrapaksh #PitrapakshMahasangam2026 #Pinddaan #SanatanParampara #GayaJiDham
भागलपुर: भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम को बीसीसीआई के आगामी घरेलू क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया है। बिहार क्रिकेट संघ ने मैदान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
@BCCIdomestic | @BiharCricAssoc | @BSSABihar#BhagalpurNews #SandisCompound #BCCI #BCCIIndia #BiharCricket