दिनांक 14 अगस्त, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में यूपी पुलिस के एंथम ‘खाकी का सितारा’ के लोकार्पण के गौरवपूर्ण अवसर का साक्षी रहा।
यह एंथम केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों का गीत नहीं, बल्कि वर्दी के पीछे मौजूद पुलिसकर्मी के ��ाहस, त्याग, अनुशासन, संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा को स्वर देने का एक प्रयास है।
महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के प्रेरक काव्य-पाठ और श्री शंकर महादेवन जी के स्वर एवं संगीत ने इसे जीवंत किया। गीतकार श्री आलोक श्रीवास्तव जी , अभिनेता श्री करण आनन्द जी, निर्देशक श्री अमित सोनकर जी, डीओपी टीम प्रवीन तालान, रूपाली तालान, आशीष रमेश पांडेय एवं यूपी पुलिस सोशल मीडिया टीम का हृदय से आभार, जिनके समर्पित प्रयासों ने इस परिकल्पना को साकार किया।
हर दिन, बिना सुर्खियों की चाह के अपना कर्तव्य निभाने वाले हमारे पुलिसकर्मी ही ‘खाकी के असली सितारे’ हैं।
#KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
दिनांक 14 अगस्त, 2026 को लोक भवन, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर-जागरूकता लघु फिल्म ‘Scam Files’ का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य अभिनेता, दिग्गज कलाकार श्री नाना पाटेकर जी एवं सुप्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक श्री राज शांडिल्य जी भी उपस्थित रहे।
‘डिजिटल अरेस्ट’ की एक वास्तविक घटना से प्रेरित इस फिल्म में श्री @nanagpatekar जी ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ और सहज हास्य के जरिए साइबर ठगी जैसे गंभीर विषय को बेहद रोचक ढंग से सामने रखते हुए एक महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश दिया है। श्री @writerraj जी के कुशल निर्देशन ने हास्य और जागरूकता के इस मेल को प्रभावी सिनेमाई रूप दिया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के इस जन-जागरूकता प्रयास से जुड़ने और अपनी प्रतिभा से इसे प्रभावी बनाने के लिए दोनों का हृदय से आभार।
‘Digital Arrest’ कानून नहीं, ठगों का बनाया हुआ डर है।
डरें नहीं। सतर्क रहें। ठगी से बचें।
#ScamFiles #DigitalArrest #CyberAwareness #UPPolice
https://t.co/OaijGF0iN1
80वें #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में @UPPolice की प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं उपनिरीक्षक अस्मिता डे को उनकी उत्��ृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए DGP Commendation Disc (Gold) से अलंकृत किया तथा विशेष सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भी भेंट किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की ‘कुशल खिलाड़ी’ योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ी अस्मिता ने अपने अनुशासन, परि��्रम और प्रतिभा से पुलिस बल तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
उनकी उपलब्धियां इस बात का सुंदर उदाहरण हैं कि खेल प्रतिभा को अवसर और संस्थागत सहयोग मिले, तो वह वर्दी की गरिमा के साथ देश के लिए भी नए कीर्तिमान गढ़ सकती है।
अस्मिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🇮🇳
आज 80वें #स्वतंत्रतादिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव प्राप्त हुआ। तिरंगे को नमन करते हुए स्वतंत्रता के असंख्य ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का कृतज्ञतापूर्वक स्मरण किया।
आज का अवसर @UPPolice परिवार के लिए विशेष गौरव का भी है। एसटीएफ के वीर स्वर्गीय निरीक्षक सुनील कुमार को उनके अदम्य साहस और कर्तव्य पथ पर दिए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए भारत सरकार ��्वारा उन्हें मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकृत किया गया है।
इस पावन अवसर पर मैं उत्तर प्रदेश पुलिस के उन सभी वीर शहीदों को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र और समाज की रक्षा करते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
पुलिस की वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र, संविधान और जनविश्वास की रक्षा का सार्वजनिक संकल्प है। हमारा ध्येय ऐसी पुलिस व्यवस्था का न��र्माण है, जो Citizen First, Trust Based और Technology Driven हो—संवेदनशील, आधुनिक और पेशेवर।
वन्दे मातरम्! जय हिन्द! 🇮🇳
Proud moment for the Uttar Pradesh Police family.
UPPolice Sub-Inspector Asmita Dey’s historic Gold Medal in the women’s 48kg judo category at the Commonwealth Games in Glasgow on July 31, 2026 is a proud moment for the Uttar Pradesh Police family and the nation.
By becoming the first Indian judoka to win a Commonwealth Games gold medal, she has scripted history through unwavering commitment, discipline and excellence.
Her achievement also reflects Hon’ble Chief Minister Shri Yogi Adityanath Ji’s steadfast support for sporting talent through the UP Police sports quota.
Heartiest congratulations to SI Asmita Dey. 🇮🇳
#CommonwealthGames2026 #Judo #UPPolice
The courage and compassion shown by Recruit Constable Deepak Solanki embody the true spirit of UP Police.
By going beyond the call of duty to save a precious life, he has set an inspiring example for the entire police fraternity.
He will be felicitated at Police Headquarters with a commendation certificate.
Well done Deepak!
जीवन रक्षा.....
आज दिनांक 03.06.2026 को थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में ग्वालियर गेट के पास एक 20-25 फुट गहरे तालाब में एक युवती डूब रही थी। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचा रहे थे, इसी दौरान थाना फतेहपुर सीकरी की चीता मोबाइल वहां से गुजर रही थी कि लोगों का शोर सु��कर रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी वहां पहुँचे तो देखा एक युवती गहरे पानी में डूब रही है। बिना समय गंवाये रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने जूते उताकर वर्दी में ही तालाब में छलांग लगा दी।
जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रिक्रूट आरक्षी द्वारा अस्थायी रस्सी की सहायता से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात युवती को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
आरक्षी दीपक सोलंकी द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए युवती की जीवन रक्षा की गयी। पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा उक्त आरक्षी को उसके उत्साहवर्धन हेतु ₹1000/- का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया जायेगा।
#UPPolice #UPPCares #EveryLifeMatters
@Uppolice @dgpup @UPGovt @CMOfficeUP @homeupgov @CPAgra_
उत्तर प्रदेश पुलिस के ��ुलिस महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी से आज जनभवन, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आदरणीय राज्यपाल जी का प्रेरक मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक का दायित्व प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हृदयतल से आभार।
माननीय मुख्यमंत्री जी के विश्वास एवं मार्गदर्शन में अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को और अधिक प्रभ���वी बनाना, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना मेरी प्रतिबद्धता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेश वासियों की सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा ��वं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
कर्तव्य पालन के दौरान हरियाणा में घटित ���ुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में जनपद जालौन पुलिस के 04 कर्मियों—उ0नि0 सत्यभान सिंह, उ0नि0 मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार एवं आरक्षी अशोक कुमार—के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार अपने कर्तव्यनिष्ठ साथियों के असामयिक निधन से शोकाकुल है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।
उत्तर प्रदेश पुलिस आधुनिक प्रशिक्षण, पारदर्शी भर्ती, उन्नत संसाधनों एवं बढ़ती महिला भागीदारी के साथ देश के लिए आदर्श मॉडल बन रही है। 112 प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षित नवआरक्षी अनुशासन, दक्षता और जनसेवा के संकल्प के साथ सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देंगे।
#UPPolice
#UPPolicePOP
प्रशिक्षित नवआरक्षियों की दीक्षान्त परेड, उत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ मानव संसाधन विकास की एक मिसाल है । बेहतर संसाधन, महिला सहभागिता और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त करने वाले आरक्ष���यों की उपलब्धियाँ पूरे बल के लिए प्रेरणादायी हैं।
#UPPolice
#UPPolicePOP
उत्तर प्रदेश पुलिस कठोर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सशक्तिकरण के साथ नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। नवआरक्षियों की दीक्षान्त परेड परिश्रम, अनुशासन और सपनों के साकार होने का प्रतीक है। उनका उत्साह और सेवा भावना प्रदेश को और सुरक्षित ब��ाएगी।
#UPPolice
#UPPolicePOP
आज पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती–2025 के भव्य दीक्षांत परेड समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में इस गौरवशाली क्षण का साक्षी रहा।
09 माह का कठोर प्रशिक्षण आज सफलता के शिखर पर पहुँचा है। अनुशासन, साहस एवं आधुनिक पुलिसिंग के मूल मंत्र से सुसज्जित ये युवा रक्षक अब ‘सुरक्षा और सेवा’ के संकल्प क�� साकार करेंगे।
नवदीक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी सत्यनिष्ठा, साहस एवं सेवा भाव के साथ प्रदेश की जनता की सुरक्षा तथा ��िश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
#UPPolice
#UPPolicePOP
It was a matter of immense pride to welcome Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji on the historic occasion of the inauguration of Noida International Airport, Jewar.
Under the visionary leadership of Hon’ble CM UP Shri @myogiadityanath Ji, Uttar Pradesh is scaling new heights of development.
This airport is a symbol of the flight of the ‘New Uttar Pradesh’.
#JewarAirport #NoidaInternationalAirport #NewUP
आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के ऐतिहासिक लोकार्पण के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का स्वागत करते हुए अत्यंत गर्व का अनुभव हुआ।
माननीय CM UP श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।
यह हवाई अड्डा ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक है।
#जेवर_एयरपोर्ट #NoidaInternationalAirport #NewUP
आज जनपद मीरजापुर में आयोजित जोन स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी जोन व��राणसी, विंध्याचल एवं वाराणसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक सहित दोनों रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
बैठक में गौतस्करी, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कार्यक्रमों की प्रगति, अपराध नियंत्रण में यक्ष ऐप (Yaksh App) के प्रभावी उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम व जन-जागरूकता, ई-साक्���्य, तथा जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की गहन समीक्षा की गई।
इस दौरान अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील व मर्यादित व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
आज पुलिस मुख्यालय में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की रोकथाम हेतु आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
ह्यूमन ट्रैफिकिंग न केवल एक जघन्य संगठित अपराध है, बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस इस चुनौती से निपटने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के ��ेतृत्व में प्रदेश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स का विस्तार सभी 75 जनपदों तक किया गया है।
सभी इकाइयों को इंटेलिजेंस सुदृढ़ करने, हॉटस्पॉट चिन्हित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने एवं समन्वित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना करता हूँ।