स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर ACS/अध्यक्ष श्री आशीष कुमार गोयल एवं ADG श्री रामकृष्ण स्वर्णकार के कर कमलों द्वारा पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा सेवा अभिलेखों के आधार पर घोषित सतर्कता मुख्यालय में नियुक्त उ०नि० श्री बालेन्द्र बहादुर सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया
दिनांक 11.08.2026 को एडीजी महोदय उ0प्र0 पा0का0लि0 द्वारा वीसी के माध्यम से प्रदेश के समस्त डिस्काम प्रभारी/क्षेत्राधिकारी/प्रवर्तन दल/ए0पी0टी0 के अधिकारी व कर्मचारीगण को विवेचना निस्तारण व विद्युत चोरी की रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
दि0 27.07.2026 को नवागत निरीक्षकगण के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका के लिए एस0पी0ओ0 श्री विनोद कुमार सिंह को पु0अधी0 श्री अशोक कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
एडीजी महोदय व अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में एपीटी थानों पर नियुक्त नये प्रभारी निरीक्षकों को सतर्कता इकाई के गठन एवं विद्युत अधिनियम 2003, विद्युत प्रदाय संहिता 2005 के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
ADG UPPCL श्री आर0के0 स्वर्णकार द्वारा दिनांक 08.07.2026 को एपीटी जनपद गौतमबुद्धनगर का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थिति अधिकारी/कर्मचारीगण की मीटिंग कर विद्युत चोरी रोकने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
ADG श्री आर0के0 स्वर्णकार महोदय एवं SPO श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से आये विधि छात्र/छात्राओं को विद्युत अधिनियम-2003 विद्युत चोरी से सम्बन्धित धाराओं पर पुलिस कार्यवाही, हेल्पलाइन, विद्युत चोरी रोकने में जनसहयोग का महत्व आदि विषयों पर गहन चर्चा की गयी
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय उ०प्र० पा०का०लि० द्वारा प्रवर्तन दल लेसा द्वितीय कार्यालय लखनऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं प्रवर्तन दल प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद एवं समस्त कर्मचारीगण को आवश्यक निर्देश दिये गये।
श्री देवेश कुमार शर्मा को पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नति पाने पर एडीजी श्री रामकृष्ण स्वर्णकार महोदय द्वारा Pipping Ceremony में आईपीएस के बैज लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।
मध्यांचल डिस्कॉम के प्रभारी प्रवर्तन दल शाहजहांपुर अवर अभियंता टीम द्वारा डायरेक्ट केबिल जोड़कर LMV-11 श्रेणी में 8.560 किलोवाट विद्युत भार का उपयोग ई-रिक्शा चार्जिंग हेतु करते हुए पाया गया। उक्त प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना प्रभारी एपीटी मैनपुरी की द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर दो शातिर चोर देवकुमार उर्फ कच्चा पुत्र तेज सिंह व अजय कुमार पुत्र धीरेन्द्र पुत्र श्रीपाल निवासीगण ग्राम राधानगर थाना कोतवाली जिला मैनपुरी ग्राम अंजनी के पास रात्रि में खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरी करते पकड़े गये
दो शातिर चोर देवकुमार उर्फ कच्चा पुत्र तेज सिंह व अजय कुमार पुत्र धीरेन्द्र पुत्र श्रीपाल निवासीगण ग्राम राधानगर थाना कोतवाली जिला मैनपुरी के अतिरिक्त 07 अन्य के विरुद्ध भी अंतर्गत धारा 136 वि0अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त श्री हृदय नरायण ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी उ0प्र0 पावर कारपोरशन लखनऊ को अपर पुलिस महानिदेशक पावर कारपोरेशन श्री आर0के0 स्वर्णकार एवं अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी।
ADG Sri R.K. Swarnkar UPPCL के कुशल निर्देशन में S.P. UPPCL, ASP Meerut के पर्यवेक्षण में व C.O. मुरादाबाद की टीम द्वारा थाना गुलशहीदपुर मुरादाबाद क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति द्वारा 11.14 KV की विद्युत चोरी पकड़ी गयी, जिसमें वि0अधि0 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
श्रीमान ADG UPPCL Sri R.K. Swarnkar के कुशल निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर, शामली क्रमशः 19.6, 22.6 KV की विद्युत चोरी पकड़ी गयी, जिसमें वि0अधि0 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
कल दिनांक 22-06-26 को सायंकाल अपर पुलिस महानिदेशक महोदय उ०प्र०पा०का०लि० डॉ० आर०के० स्वर्णकार द्वारा APT थाना लखनऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर का भ्रमण किया गया। रखरखाव, विवेचना निस्तारण तथा थानों में सहजदृश्य स्थान पर CUG No. अंकित कराने के लिये निर्देशित किया गया
आज दिनांक 19.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 द्वारा UPPCL के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण की गोष्ठी की गयी, जिसमें APT/दल प्रभारी, ऑनलाइन जुड़े, लम्बित विवेचनाओं, लम्बित आरोप पत्र/अंतिम रिपोर्ट की समीक्षा की गयी तथा निस्तारण के लिये निर्देशित किया गया ।